Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मानवता की मिसाल: गोदरेज-रेडक्रॉस-बिलासा ग्रुप के सहयोग से सफल हुआ रक्तदान शिविर
    • छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज़-पावर कंपनी में 1235 पदों पर होगी भर्ती
    • मातृशक्ति के खातों में पहुँची महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त
    • पीएम सूर्य घर योजना से घर-घर उजियारा, बिजली बिल में बचत से परिवारों को मिल रहा आर्थिक संबल
    • यूसुफ की शाह से अपील, मुर्शिदाबाद में मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने की कार्रवाई रोकें
    • छत्तीसगढ़ में रेलवे विस्तार को मिली रफ्तार, वार्षिक बजट आवंटन बढ़कर ₹7,470 करोड़
    • योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग और आईआईएम रायपुर के बीच एमओयू
    • घर से संदिग्ध हालत में लापता हुईं 2 नाबालिग बहनें, परिवार में चिंता
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, August 8
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»बस्तर में बदला मौसम का मिजाज, सुकमा में खुले में रखा ढाई लाख क्विंटल धान बारिश से भीगा
    छत्तीसगढ़

    बस्तर में बदला मौसम का मिजाज, सुकमा में खुले में रखा ढाई लाख क्विंटल धान बारिश से भीगा

    Chhattisgarh RajyaBy Chhattisgarh RajyaApril 16, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    बारिश
    Oplus_131072
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कोंडागांव। पिछले कुछ दिनों से जिले में मौसम में अचानक बदलाव देखा जा रहा है। सुबह की धूप के बाद दोपहर होते ही अचानक बादल घेर आते हैं और बारिश शुरू हो जाती है। यह सिलसिला लगातार जारी है। मंगलवार को भी नगर में तेज धूप के बाद मौसम ने पलटाव लिया और आसमान में काले बादल छा गए। कुछ ही समय में हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई, जिससे मौसम ठंडा हो गया और लोगों को गर्मी से राहत मिली। कई लोग इस ठंडक का आनंद लेते नजर आए।

    हालांकि, यह हल्की बारिश किसानों के लिए चिंता का कारण बन गई है। खासकर मक्का और सब्जी की खेती करने वाले किसानों का कहना है कि पहले की ओलावृष्टि और अब बारिश से उनकी फसलें खराब हो रही हैं।

    सुकमा में भीगा ढाई लाख क्विंटल धान
    नईदुनिया सुकमा। अचानक आई बेमौसम बारिश से सुकमा में धान संग्रहण केंद्रों में रखा ढाई लाख क्विंटल धान खराब होने लगा है। इसके अलावा, 25 उपार्जन केंद्रों में भी धान का उठाव पूरी तरह से नहीं हो पाया है, जिससे किसानों से समर्थन मूल्य पर खरीदी गई फसल खराब हो रही है। धान में नमी आ गई है और अब बोरियों में अंकुरित होने लगा है। धान तिरपाल के नीचे रखा गया था, लेकिन तेज हवा और बारिश के कारण तिरपाल उड़ गए और धान पूरी तरह से भीग गया। इस धान की अनुमानित कीमत 57 करोड़ रुपये है।

    जिला मुख्यालय स्थित धान संग्रहण केंद्र और 25 उपार्जन केंद्रों में रखा धान बारिश से भीग गया है। तिरपाल से ढके हुए 2 लाख 48 हजार 571 क्विंटल धान का नुकसान हुआ है, जिसका अनुमानित मूल्य 57 करोड़ रुपये है। पिछले एक सप्ताह से जिला मुख्यालय और आसपास के क्षेत्रों में शाम होते ही मौसम बदल जाता है और तेज हवाओं के साथ बारिश होती है। इससे संग्रहण केंद्रों में रखा धान खराब हो गया है।

    संग्रहण केंद्र प्रभारी दीपेन्द्र ठाकुर का कहना है कि नवंबर और दिसंबर में खरीदा गया धान अंकुरित हो रहा है। तिरपाल से ढका धान नमी और उमस के कारण अंकुरित हो गया है, जिससे फसल का नुकसान हो रहा है। नवंबर 1 से 31 जनवरी तक धान की खरीदी हुई थी, और जिले के 25 उपार्जन केंद्रों में खरीदी गई फसल को 72 घंटे के अंदर उठाना था, लेकिन इसका उठाव नहीं हो सका है।

    अव्यवस्था और सुरक्षा की कमी
    जिला मुख्यालय स्थित धान संग्रहण केंद्र में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए हैं। यहां संपूर्ण जिले का धान एकत्रित होता है, लेकिन केंद्र में कोई उचित सुरक्षा नहीं है। नईदुनिया की टीम ने जब स्थल का निरीक्षण किया तो वहां अव्यवस्था का माहौल था। धान को तिरपाल से ठीक से नहीं ढका गया था और तेज हवा के कारण कई स्थानों पर तिरपाल फट गए थे। अधिकारियों की लापरवाही के कारण धान का उठाव नहीं हो सका, जिससे करोड़ों रुपये का धान खुले आसमान के नीचे खराब हो गया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Chhattisgarh Rajya
    Chhattisgarh Rajya

    Related Posts

    मानवता की मिसाल: गोदरेज-रेडक्रॉस-बिलासा ग्रुप के सहयोग से सफल हुआ रक्तदान शिविर

    August 8, 2026

    छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज़-पावर कंपनी में 1235 पदों पर होगी भर्ती

    August 8, 2026

    मातृशक्ति के खातों में पहुँची महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त

    August 7, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.