Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मातृशक्ति के खातों में पहुँची महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त
    • पीएम सूर्य घर योजना से घर-घर उजियारा, बिजली बिल में बचत से परिवारों को मिल रहा आर्थिक संबल
    • यूसुफ की शाह से अपील, मुर्शिदाबाद में मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने की कार्रवाई रोकें
    • छत्तीसगढ़ में रेलवे विस्तार को मिली रफ्तार, वार्षिक बजट आवंटन बढ़कर ₹7,470 करोड़
    • योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग और आईआईएम रायपुर के बीच एमओयू
    • घर से संदिग्ध हालत में लापता हुईं 2 नाबालिग बहनें, परिवार में चिंता
    • नाबालिग लड़की का अपहरण, दुष्कर्म और फिर गला घोंटकर हत्या
    • शाम को घूमने निकले थे दोनों, नहर में नहाते समय डूबने से कार्तिक और गौरव की गई  जान
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, August 7
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»छत्तीसगढ़ शासन ने जारी की 156 उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सूची, शासकीय सेवाओं में नियुक्ति का रास्ता साफ
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ शासन ने जारी की 156 उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सूची, शासकीय सेवाओं में नियुक्ति का रास्ता साफ

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 7, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने राज्य के 156 प्रतिभाशाली एथलीटों को ‘उत्कृष्ट खिलाड़ी’ घोषित करते हुए अधिसूचना जारी कर दी है। इन खिलाड़ियों का चयन ‘छत्तीसगढ़ उत्कृष्ट खिलाड़ियों को शासकीय सेवा में नियुक्ति करने की नीति 2007’ के प्रावधानों के अंतर्गत किया गया है। विभिन्न खेलों के राज्यभर से चयनित खिलाड़ी शामिल हैं। इस घोषणा के बाद अब इन खिलाड़ियों के लिए राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में शासकीय सेवा में सीधी नियुक्ति प्राप्त करने का मार्ग प्रशस्त हो गया है।

    राज्य सरकार द्वारा जारी इस सूची में प्रदेश के कई दिग्गज और उभरते एथलीटों के नाम शामिल हैं। बैडमिंटन में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व कर चुकीं आकर्षी कश्यप के साथ वेंकट गौरव प्रसाद और जूही देवांगन को उत्कृष्ट खिलाड़ी घोषित किया गया है। आर्चरी (तीरंदाजी) खेल से धर्मेश गोफने, बिंदेश्वरी मरावी, नित्या धुर्वे, भरत कुमार यादव और आरती मसराम ने इस सूची में अपनी जगह बनाई है। वहीं फेंसिंग (तलवारबाजी) में स्वाती विश्वकर्मा, वी. जॉनसन सोलोमन, अनूप चौधरी, अनुराग चौधरी और मोना पटेल को शामिल किया गया है।

    जलक्रीड़ा श्रेणी में कयाकिंग और केनोइंग के खिलाड़ी प्रमोद फरिकार, कौशल नंदनी ठाकुर, काजल धीवर, कु. पिंकी साहू, शिवांगी ठाकुर और हेमलता सार्वा का चयन हुआ है। बास्केटबॉल से फरहन अंजुम, एकता शिर्के, कृतिका रजक, कु. दिपाली मतेलकर, कल्पना पटेल, महिमा भारद्वाज, मेघा सिंह, रिया वर्मा, निशा नेताम, अंशु श्रीवास और गुलबशा अली के नाम सूची में दर्ज हैं। हैण्डबॉल खेल से शाही रिजवान, ए. प्रिया राव, एम. रमेश, एम. वेंकट राव, ऐमेश्वर वर्मा, यासी जीबरान, योगेश, कंचन महानंद, कु. दिव्या सिन्हा, कु. अनुजा दुबे और मुकेश्वरी ने शासकीय सेवा की पात्रता हासिल की है।

    सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले इनेन्द्र कुमार साहू, बीरू बाघ, मानस केशरवानी, बिरेन्द्र, किशन महानंद, हितेश निर्मलकर, प्रिंस सिंह, रितेश कुमार यादव, विश्वनाथ पाठक, विनय कुमार सोनवानी और निखिल नायक को उत्कृष्ट एथलीट घोषित किया गया है। पैरा स्पोर्ट्स वर्ग में राज्य का मान बढ़ाने वालीं संगीता मसीह, ईश्वरी निषाद व प्रीति यादव (पैरा एथलेटिक्स), कु. ममता मिश्रा व किसराम पटेल (पैरा स्विमिंग) और धर्मवीर सिंह (पैरा पावरलिफ्टिंग) का नाम भी इस विशेष सूची में शामिल है।

    इसके अलावा अन्य खेलों की बात करें तो कराते में रूपेश दास, बोनिता तालुकदार, मोनिका पाढ़ी, नितिन सिंह, भारती सिन्हा और दुर्गेश साहू तथा वुशू में बलराम साहू, महेन्द्र पासी, विरेन्द्र कुमार धीवर, नितिन नावलेकर, प्रतीक सिंह ठाकुर, मीना, कु. तोमेश्वरी साहू, रियाज़ नवाज़ और लीलिमा सोनी को चयनित किया गया है। नेटबॉल खेल से पलाश कुमार यदु, सृष्टि कांसकार, सुनील आदित्य, अंजलि सोनकर, लखेश्वरी वर्मा व टी. प्रतीक कुमार और साफ्ट टेनिस से आयुषी चौहान व अल्का यादव के नामों के साथ शासकीय विभागों में सीधी भर्ती की राह आसान हो गई है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    मातृशक्ति के खातों में पहुँची महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त

    August 7, 2026

    पीएम सूर्य घर योजना से घर-घर उजियारा, बिजली बिल में बचत से परिवारों को मिल रहा आर्थिक संबल

    August 7, 2026

    छत्तीसगढ़ में रेलवे विस्तार को मिली रफ्तार, वार्षिक बजट आवंटन बढ़कर ₹7,470 करोड़

    August 7, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.