Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • महिला की गला दबाकर हत्या करने के बाद युवक ने भी आत्महत्या कर ली 
    • हाजीपुर इलाके में प्रवासी मजदूर ने पत्नी को उतारा मौत के घाट
    • पहला ऑल-विमेन पुलिस थाना, पीड़ित महिलाएं बिना झिझक कह सकेंगी दिल की बात
    • इजरायल का लेबनान पर हमला ; US-ईरान शांति वार्ता को बड़ा झटका, वेंस का स्विट्जरलैंड दौरा रद
    • मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल ने की सौजन्य मुलाकात
    • राज्यपाल श्री डेका से सुप्रीम कोर्ट में छत्तीसगढ़ की स्टैंडिंग काउंसिल सुश्री जैन ने की सौजन्य भेंट
    • किसान हितैषी नीतियों ने दिलाई छत्तीसगढ़ को नई पहचान: छत्तीसगढ़ के कृषि विकास मॉडल का अध्ययन करने पहुंचा महाराष्ट्र का विधायक दल
    • ‘काला हिरण’ फिल्म से जुड़ी सलमान खान की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में टली सुनवाई
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, June 19
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»रायपुर»छत्तीसगढ़ समाचार: पहली पत्नी को तलाक नहीं दिया, फिर भी CMO ने बेटी के बराबर उम्र की युवती से की शादी, फंसे मुश्किलों में
    रायपुर

    छत्तीसगढ़ समाचार: पहली पत्नी को तलाक नहीं दिया, फिर भी CMO ने बेटी के बराबर उम्र की युवती से की शादी, फंसे मुश्किलों में

    Chhattisgarh RajyaBy Chhattisgarh RajyaMay 31, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    तलाक
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर: जांजगीर जिले के एक मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) को बिना अपनी पहली पत्नी को तलाक दिए, अपनी बेटी की उम्र की युवती से शादी करने पर मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। उनकी पत्नी ने इस मामले की शिकायत महिला आयोग में की है। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक ने इस शिकायत की जांच के बाद अधिकारी को निलंबित करने की सिफारिश जिला कलेक्टर जांजगीर को की है। जल्द ही निलंबन के लिए अनुशंसा पत्र भेजा जाएगा।

    सुनवाई के दौरान पीड़ित महिला ने बताया कि उसके पति ने बिना तलाक लिए दूसरी शादी कर ली है। दूसरी महिला से उनके दो बच्चे हैं जिनकी उम्र 16 और 3 वर्ष है, जबकि पहली पत्नी से तीन बच्चे हैं जिनकी उम्र 41, 40 और 38 वर्ष है। तीनों बच्चे बता चुके हैं कि उनके पिता पिछले 15 साल से मां से अलग रह रहे हैं और उनका कोई भरण-पोषण नहीं करते। दूसरी पत्नी पिता के बच्चों के बराबर उम्र की है।

    आयोग ने पाया कि अधिकारी होने के नाते वह सरकारी नियमों को जानता था, फिर भी पहली पत्नी से तलाक लिए बिना दूसरी शादी कर ली। आयोग ने अनुरोध किया है कि इस प्रकरण की जांच पूरी होने तक अधिकारी की सेवा समाप्ति के बाद भी किसी भी सरकारी प्रक्रिया पर रोक लगाई जाए।

    इसी जिले में एक अन्य मामले में एक सहायक शिक्षक ने भी बिना तलाक लिए ‘चूड़ी प्रथा’ से दूसरी शादी कर ली है, जिसकी एक सात वर्षीय बेटी भी है। शिक्षक ने यह बात स्वीकार की है। इस मामले में भी जिला कलेक्टर को निलंबन की अनुशंसा की गई है, और 15 दिन के भीतर कार्रवाई की रिपोर्ट आयोग को प्रस्तुत करनी होगी।

    इन मामलों की सुनवाई छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक, सदस्य लक्ष्मी वर्मा, सरला कोसरिया और ओजस्वी मंडावी ने की।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Chhattisgarh Rajya
    Chhattisgarh Rajya

    Related Posts

    मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल ने की सौजन्य मुलाकात

    June 19, 2026

    राज्यपाल श्री डेका से सुप्रीम कोर्ट में छत्तीसगढ़ की स्टैंडिंग काउंसिल सुश्री जैन ने की सौजन्य भेंट

    June 19, 2026

    किसान हितैषी नीतियों ने दिलाई छत्तीसगढ़ को नई पहचान: छत्तीसगढ़ के कृषि विकास मॉडल का अध्ययन करने पहुंचा महाराष्ट्र का विधायक दल

    June 19, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.