Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘नायक नहीं खलनायक हूं मैं’ गाने पर डांस करते नजर आए IPS असित यादव ,डीआईजी पद पर पदोन्नति… 
    • बंगाल में CM पर फैसला कराने खुद जाएंगे अमित शाह, असम की जिम्मेदारी जेपी नड्डा को…
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुसार जांजगीर-चांपा में तेजी से आगे बढ़ रहा मेडिकल कॉलेज प्रोजेक्ट
    • संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता
    • माओवादियों का गढ़ रहे तर्रेम बना स्वास्थ्य मॉडलः राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणन हासिल
    • एक चौपाल ऐसा भी जहाँ खुशियों और तालियों की रही गूंज,लखपति दीदियों के हौसले की उड़ान देख गदगद हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • सुशासन तिहार: चौपाल में मिली राहत, सरलाबाई मरावी की समस्या का मुख्यमंत्री ने किया त्वरित समाधान
    • सुशासन तिहार: सरोधी की चौपाल में दिखी बदलाव की कहानी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, May 5
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»Chhattisgarh Politics: छत्तीसगढ़ कांग्रेस में सीक्रेट रिपोर्ट तैयार, दिल्ली से कॉल आते ही सक्रिय होंगे नेता
    छत्तीसगढ़

    Chhattisgarh Politics: छत्तीसगढ़ कांग्रेस में सीक्रेट रिपोर्ट तैयार, दिल्ली से कॉल आते ही सक्रिय होंगे नेता

    Chhattisgarh RajyaBy Chhattisgarh RajyaMarch 17, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    कांग्रेस
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव में कांग्रेस की करारी हार, अब दिल्ली में जवाबदेही तय करेगी रिपोर्ट

    रायपुर। छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव में कांग्रेस को करारी शिकस्त मिली है। राजधानी रायपुर सहित पूरे प्रदेश में बीजेपी ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए अधिकांश निकायों में जीत दर्ज की। इन नतीजों ने कांग्रेस के अंदर हड़कंप मचा दिया है, लेकिन अब तक इस पर कोई बड़ी समीक्षा बैठक नहीं हुई।

    आलाकमान ने प्रभारी सचिव और सहसचिवों के जरिए एक गुप्त रिपोर्ट तैयार कराई है, जिसमें टिकट वितरण की खामियों को उजागर किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, टिकट बंटवारे में पार्टी के तय मापदंडों की अनदेखी की गई। पूर्व मंत्रियों और मौजूदा विधायकों ने अपने करीबी और समर्थकों को टिकट दिलाने के लिए पक्षपातपूर्ण रिपोर्ट तैयार कराई थी। नतीजा यह हुआ कि कई कमजोर उम्मीदवारों को टिकट दे दिया गया, जिनकी चुनावी पकड़ मजबूत नहीं थी।

    सूत्रों के अनुसार, इस रिपोर्ट को तैयार करने के लिए सचिवों और प्रभारी सहसचिवों ने चुनाव नतीजों के बाद अपने प्रभार वाले जिलों में जाकर बूथ स्तर तक समीक्षा की। बागी नेताओं ने भी शिकायत दर्ज कराई कि जीत की संभावना के बावजूद उनके नामों पर विचार नहीं किया गया। अब इस रिपोर्ट के आधार पर पूर्व मंत्रियों, मौजूदा विधायकों और पूर्व विधायकों को दिल्ली बुलाया जाएगा।

    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज हाल ही में दिल्ली में आलाकमान से मुलाकात कर चुनावी स्थिति की जानकारी दे चुके हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि टिकट वितरण सामूहिक निर्णय था, इसलिए इसकी जिम्मेदारी भी सामूहिक होगी। उन्होंने कहा कि बूथ से लेकर ब्लॉक स्तर तक नतीजों की समीक्षा जारी है। वहीं, कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट होली के बाद रायपुर में बड़ी बैठक लेंगे।

    दिल्ली में होने वाली बैठक में विधायकों, पूर्व मंत्रियों और पूर्व विधायकों से पूछा जाएगा कि उन्होंने प्रत्याशियों के नाम किन आधारों पर भेजे थे और फिर नतीजे उम्मीदों के विपरीत क्यों आए। इसके आधार पर जवाबदेही तय होने की संभावना है। हालांकि, विधानसभा और लोकसभा चुनाव में खराब प्रदर्शन के बाद भी कांग्रेस की मोइली कमेटी की रिपोर्ट अब तक सार्वजनिक नहीं की गई है, जिससे पार्टी में असंतोष बढ़ता जा रहा है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Chhattisgarh Rajya
    Chhattisgarh Rajya

    Related Posts

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुसार जांजगीर-चांपा में तेजी से आगे बढ़ रहा मेडिकल कॉलेज प्रोजेक्ट

    May 5, 2026

    संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता

    May 5, 2026

    माओवादियों का गढ़ रहे तर्रेम बना स्वास्थ्य मॉडलः राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणन हासिल

    May 5, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.