Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • विष्णु भैया के सुशासन में विष्णुभोग की महक से महक रहा जीपीएम
    • मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ सोलर वेलफेयर एसोसिएशन के दो दिवसीय ‘संवाद’ कार्यक्रम के समापन समारोह में हुए शामिल
    • BREAKING:छत्तीसगढ़ वन मंत्री केदार कश्यप के काफिले में बड़ा हादसा टला काफिले में घुसी तेज रफ्तार कार, पीए समेत 6 लोग घायल…
    • ‘रक्षा सूत्र’ अभियान के तहत भेंट की गई राखियां,दूरस्थ क्षेत्रों में तैनात जवानों तक पहुंचेगा बहनों का स्नेह…
    • देश के नाम पर संसद में बर्बाद किए अरबों
    • केंद्रीय मंत्री अब विश्वविद्यालयों में…
    • पेपर लीक,  राम मंदिर, चंदा चोरी, वंदे मातरम पर कांग्रेस अभियान…
    • 21 भारतीयों वाले जहाज पर ईरानी हमले, होर्मुज में IRGC की ताबड़तोड़ फायरिंग से क्रू ने ऐसे बचाई जान
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, August 23
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज-प्रबंध निदेशक श्री भीम सिंह कंवर ने हितग्राहियों को वितरित किया प्रमाण पत्र
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज-प्रबंध निदेशक श्री भीम सिंह कंवर ने हितग्राहियों को वितरित किया प्रमाण पत्र

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMarch 19, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    राजधानी के 14 स्थानों पर लगेंगे समाधान शिविर – ­ कंवर
    रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी की जनहितैषी योजना ‘‘मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना’’ के क्रियान्वयन हेतु रायपुर शहर के शंकर नगर जोन में आज शिविर का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ प्रबंध निदेशक डिस्ट्रीब्यूशन श्री भीमसिंह कंवर ने किया।
    कार्यक्रम में श्री कंवर ने हितग्राहियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किये तथा योजना का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की।इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप मे श्री देवेंद्र तिवारी भाजपा जिला अध्यक्ष कोरिया एवं मुख्य अभियंता रायपुर शहर एवं ग्रामीण श्री संजीव सिंह उपस्थित थे। माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रयासों से प्रदेश के उपभोक्ताओं को बकाया बिजली बिल के भुगतान में राहत दिलाने एवं आन स्पाट समाधान प्रदान कराने की दिशा मे यह योजना महत्वपूर्ण कदम है। योजना के अंतर्गत मार्च 2023 से अब तक बकाया बिजली बिल के सक्रिय एवं निष्क्रिय उपभोक्ताओं को इस योजना का सीधा लाभ मिलेगा। श्री कंवर ने बताया कि यह पहली ऐसी योजना है जिसमें सक्रिय उपभोक्ता को पहली बार बकाया बिल में राहत दिया जाएगा। योजना में सक्रिय उपभोक्ता के तहत डीएलएफ, बीपीएल एवं कृषि श्रेणी के उपभोक्ताएं शामिल है।

    रायपुर शहर के 4 जोन (ईस्ट, वेस्ट, साउथ एवं सेंट्रल) के 14 स्थानों पर शिविर लगेंगे। अधीक्षण अभियंता सिटी सर्किल एक श्री महावीर विश्वकर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व मे संचालित बकाया वसूली अभियान के तहत कई बकायादारों ने भुगतान किया, इसी कारणवश कुछ शेष बकाया उपभोक्ता ही बचे हैं। जिन्हें समाधान योजना के तहत छूट देकर शीघ्र ही रायपुर शहर में बकाया राशि उपभोक्ताओं की संख्या शून्य की जाएगी।
    योजना के तहत सक्रिय उपभोक्ताओं को बकाया एवं अधिभार की राशि में छूट प्रदान की जाएगी। सक्रिय बीपीएल उपभोक्ताओं 5 वर्ष से अधिक (लंबित बकाया राशि) को मूल राशि में 75 प्रतिशत एवं 1 से 5 वर्ष (लंबित बकाया राशि) को मूल राशि में 50 प्रतिशत एवं दोनों स्थिति में अधिभार में शत-प्रतिशत की छूट दी जाएगी। निष्क्रिय उपभोक्ताओं हेतु बीपीएल श्रेणी को मूल राशि में 75 प्रतिशत, घरेलू एवं कृषि में 50 प्रतिशत तथा सरचार्ज मे शत-प्रतिशत की छूट दी जाएगी।
    प्रबंधन ने योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु रायपुर के 14 स्थानों में शिविर लगाने का निर्णय लिया जिसकी शुरूआत आज प्रबंध निदेशक के हाथों किया गया। यह योजना 30 जून तक चलेगी जिसके अंतर्गत पात्र उपभोक्ता पंजीकरण कर योजना का लाभ ले सकते हैं। उपभोक्ता बकाया बिल का भुगतान एकमुश्त या किश्तों में कर सकते हैं। पंजीयन हेतु उपभोक्ता मोर बिजली ऐप, सीएसपीडीसीएल की वेबसाइट या नजदीकी बिजली कार्यालय/शिविर में पंजीकरण करा सकते हैं। कार्यक्रम का संचालन कार्यपालन अभियंता श्री विनय चन्द्राकर द्वारा किया गया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    विष्णु भैया के सुशासन में विष्णुभोग की महक से महक रहा जीपीएम

    August 23, 2026

    मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ सोलर वेलफेयर एसोसिएशन के दो दिवसीय ‘संवाद’ कार्यक्रम के समापन समारोह में हुए शामिल

    August 23, 2026

    BREAKING:छत्तीसगढ़ वन मंत्री केदार कश्यप के काफिले में बड़ा हादसा टला काफिले में घुसी तेज रफ्तार कार, पीए समेत 6 लोग घायल…

    August 23, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.