छत्तीसगढ़ के मौसम का मिजाज बदला! प्रदेश के कई हिस्सों में गिरा पारा

छत्तीसगढ़ के रायपुर प्रदेश में कड़ाके की ठंड ने दस्तक दे दी है। सरगुजा संभाग के कई इलाकों में शीतलहर चल रही है। अगले 5 दिनों तक वहां शीतलहर चलने की संभावना है। इधर मध्य व दक्षिण छत्तीसगढ़ में भी अच्छी ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 5 दिनों तक उत्तर व मध्य छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं आएगा।
प्रदेश में नवंबर के दूसरे सप्ताह में शीतलहर चलना आश्चर्य करने वाला नहीं है। पिछले साल तो पहले सप्ताह में शीतलहर चल रही थी। अंबिकापुर प्रदेश में सबसे ज्यादा ठंडा रहा और वहां न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री रहा। यह सामान्य से 5.3 डिग्री कम है। पिछले साल 1 नवंबर को अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री रहा।
जब न्यूनतम तापमान 10 डिग्री हो और सामान्य से 5 डिग्री कम हो तो यह शीतलहर की स्थिति होती है। राजधानी में न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री रहा। यह सामान्य से 4.1 डिग्री कम है। पिछले साल 1 नवंबर को रायपुर में पारा 14.3 डिग्री पर था। सुबह व रात में अच्छी ठंड पड़ने से लोग गरम कपड़े भी पहनने लगे ह्रैं।
ज्यादातर इलाकों में सोमवार को अधिकतम व न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे चल रहा है। अधिकतम तापमान 2 से 3 डिग्री तक कम तथा न्यूनतम तापमान 1 से 7 डिग्री तक कम है। मैदानी इलाका वाला दुर्ग में भी शीतलहर जैसी स्थिति है। वहां न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री रहा। यह सामान्य से 7.1 डिग्री कम है। पेंड्रारोड में रात का पारा 10.2 डिग्री रहा। यह सामान्य से 5.2 डिग्री कम है। प्रदेश के पहाड़ी व मैदानी इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही हैं। कई इलाकों में सुबह घना कोहरा भी छाने लगा है।



