Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ममता बनर्जी की गाड़ी पर कीचड़, पत्थर या चप्पल फेंकने की घटना से BJP का कोई लेना-देना नहीं : समिक भट्टाचार्य
    • बारामती एयरपोर्ट के रनवे पर ट्रेनी एयरक्राफ्ट क्रैश
    • CM धामी ने 48 महिलाओं को किया सम्मानित…
    • 2 युवकों के अचानक लापता होने से सनसनी, NDRF और SDRF ने चलाया ऑपरेशन…
    • Lady Teacher की अश्लील क्लास! छात्राओं से कहा- 4-5 Boyfriend बनाओ, निलंबित
    • पीरनिगाह माथा टेकने आए पंजाब के श्रद्धालुओं  में 5 साल की बच्ची समेत 7 घायल, ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक पलट गई
    • सड़क हादसे में माता-पिता को खोने वाले 5 बच्चों को कोर्ट ने दिलाया 44 लाख से ज्यादा मुआवजा
    • भाई को राखी बांधने की इच्छा रह गई अधूरी, ससुराल में फंदा लगाकर कर ली आत्महत्या…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, August 9
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»ओडिशा के बच्चे पढ़ रहे हैं पांच बड़े ब्लंडर, सिर पकड़ लेंगे आप
    मुख्य समाचार

    ओडिशा के बच्चे पढ़ रहे हैं पांच बड़े ब्लंडर, सिर पकड़ लेंगे आप

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 30, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भुवनेश्वर: ओडिशा में पांचवी कक्षा के बच्चे बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय के हिट गाना ‘निंबूड़ा-निंबूड़ा’ ही नहीं बल्कि कई बड़े ब्लंडर भी पढ़ रहे हैं। ऐश्वर्या राय का निंबूड़ा-निंबूड़ा बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ में था। एससीईआरटी की किताबों में 1600 से अधिक गलतियां सामने आने के बाद राज्य के मुख्यमंत्री मोहन मांझी ने चार वरिष्ठ अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है। मांझी ने एक इंटरव्यू में दलील दी है कि पहले भी गलतियां होती थीं, लेकिन इस बार पैमाना बहुत बड़ा है। उन्होंने इसके पीछे सरकार को बदनाम करने की गहरी साजिश की आशंका जताई है। मुख्यमंत्री ने सख्त निर्देश दिया है कि यदि जांच में जानबूझकर की गई गड़बड़ी पाई जाती है, तो नई किताबों की छपाई का पूरा खर्च जिम्मेदार लोगों से वसूला जाएगा।

    सबसे ज्यादा पांचवीं कक्षा में गलतियां

    पांचवीं कक्षा की अंग्रेजी की किताब में ऐश्वर्या राय पर फिल्माया गया ‘निंबूड़ा-निंबूड़ा’ गाना होने के कारण ओडिशा के स्कूलों की किताबें सुर्खियों में आ गई हैं। यह गाना हम दिल चुके सनम फिल्म में करसन सरगथिया और कविता कृष्णमूर्ति ने गाया था। रिपोर्ट्स के अनुसार राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के तहत शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए SCERT ओडिशा ने किताबें तैयार की थीं। कक्षा 1 से 8वीं तक के लिए तैयार नई किताबों में 1,678 गंभीर तथ्यात्मक और व्याकरण संबंधी गलतियां पाई गईं। सबसे अधिक 705 गलतियां अकेले कक्षा 8 की किताबों में मिलीं। राज्य सरकार ने त्रुटियों वाली सभी पुरानी किताबों को छात्रों से वापस लेने (रिकॉल करने) और उनकी जगह पूरी तरह संशोधित नई किताबें छापने का आदेश दिया है।

    गलतियां नहीं, बड़े ब्लंडर

    • विज्ञान की किताब में महान वैज्ञानिक सर आइजैक न्यूटन को वैज्ञानिक की जगह ‘महान पायलट’ लिख दिया गया।
    • कर्नाटक विधानसभा की तस्वीर को ‘ओडिशा विधानसभा’ और कर्नाटक के हम्पी मंदिर परिसर की तस्वीर को ‘कोणार्क का सूर्य मंदिर’ बताया गया।
    • ओडिशा की ‘नियमगिरि पहाड़ियों’ को झारखंड में दिखा दिया गया।
    • बेरहामपुर शहर को एक जिला घोषित कर दिया गया।
    • कक्षा 5 की पाठ्यपुस्तक में ऐश्वर्या राय के प्रसिद्ध बॉलीवुड गाने ‘निंबूड़ा निंबूड़ा’ को एक पारंपरिक लोक गीत के रूप में शामिल कर दिया गया।


    बीजेडी ने सरकार को घेरा

    किताबों में त्रुटियों के साथ तथ्यात्मक गलतियां हैं। गेहूं को धान बताया गया और ‘फूड वेब’ को ‘फूड साइकिल’ लिख दिया गया। स्कूलों की किताबों में गलतियां होने पर राज्य में पूर्व सीएम नवीन पटनायक की अगुवाई वाली बीजेडी ने सीएम के ‘साजिश’ वाले बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि अगर यह साजिश है, तो मुख्यमंत्री इसे कानून के दायरे में लाकर उन चेहरों को बेनकाब क्यों नहीं कर रहे हैं। तो वहीं दूसरी तरफ सरकर ने कहा है कि जब तक नई संशोधित पुस्तकें छपकर नहीं आ जातीं, तब तक के वैकल्पिक व्यवस्था की है। स्कूल शिक्षा विभाग ने सभी स्कूलों को एक संशोधन सूची जारी की है। शिक्षकों को निर्देश दिया गया है कि वे फिलहाल छात्रों को खुद इन गलतियों को सुधारकर पढ़ाएं। इस बार करीब 21 करोड़ रुपये खर्च कर किताबों की छपाई का एक बड़ा हिस्सा निजी प्रेसों को आउटसोर्स किया गया था, जिसकी प्रक्रिया भी अब जांच के दायरे में है। ओडिशा के वर्तमान विद्यालय एवं जन शिक्षा मंत्री नित्यानंद गोंड हैं। इसके अतिरिक्त राज्य के उच्च शिक्षा मंत्री का कार्यभार सूर्यवंशी सूरज संभाल रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    ममता बनर्जी की गाड़ी पर कीचड़, पत्थर या चप्पल फेंकने की घटना से BJP का कोई लेना-देना नहीं : समिक भट्टाचार्य

    August 9, 2026

    CM धामी ने 48 महिलाओं को किया सम्मानित…

    August 9, 2026

    2 युवकों के अचानक लापता होने से सनसनी, NDRF और SDRF ने चलाया ऑपरेशन…

    August 9, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.