Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बरगद की छांव में सजी मुख्यमंत्री की चौपाल : सक्ती जिले के ग्राम ठठारी में ग्रामीणों से किया सीधा संवाद
    • धमतरी; आंगनबाड़ी भवन की छत पर मिला युवक का शव, संदिग्ध मौत से गांव में सनसनी…
    • आम की छांव में मुख्यमंत्री की चौपाल: खाट पर बैठे, ग्रामीणों की सुनी बात, मौके पर दिए समाधान
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने ऐतिहासिक चतुर्भुज विष्णु मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना
    • सुशासन तिहार से किसान निर्मल राम को मिली आर्थिक मजबूती, बना किसान क्रेडिट कार्ड
    • जब बंदूक छूटी, तो हाथों में आया सुनहरा भविष्य : सुकमा में आत्मसमर्पित युवाओं की जिंदगी लिख रही विकास की नई कहानी
    • दिल्ली के जंतर-मंतर पर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ ने शिक्षा प्रणाली में धांधली के खिलाफ किया एक बड़ा विरोध प्रदर्शन…
    • ‘डायन मंदिर’ का रहस्य, जहां अंधेरा होने के बाद घूमती हैं चौसठ योगिनियां, जाने से कतराते हैं लोग
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, June 6
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»अंतर्राष्ट्रीय»भारत को घेरने निकले थे चीन-पाक, अमेरिका ने UN में पलट दिया खेल
    अंतर्राष्ट्रीय

    भारत को घेरने निकले थे चीन-पाक, अमेरिका ने UN में पलट दिया खेल

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 6, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    संयुक्त राष्ट्र: पाकिस्तान और चीन को संयुक्त राष्ट्र में बड़ा झटका लगा है. अमेरिका ने बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) और उसकी मजीद ब्रिगेड को संयुक्त राष्ट्र की 1267 प्रतिबंध सूची में शामिल करने के चीन-पाकिस्तान के प्रस्ताव को रोक दिया है. अमेरिका का साफ कहना है कि इन संगठनों के अल-कायदा या ISIS से जुड़े होने का कोई ठोस सबूत नहीं है. पाकिस्तान और अमेरिका के बीच इस समय बेहद करीबी है, इसके बावजूद अमेरिका ने उसका साथ नहीं दिया. इस फैसले को पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल असीम मुनीर की रणनीति के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है. मुनीर लगातार बलूच संगठनों को भारत से जोड़ने की कोशिश करता रहा है. ताक यह सवाल खत्म हो जाए कि यह सब उसके आंतरिक मामले की दिक्कत है.

    चीन-पाकिस्तान का क्या प्लान था?

    इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान और चीन ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की 1267 आतंकवाद प्रतिबंध व्यवस्था के तहत BLA और मजीद ब्रिगेड को प्रतिबंधित लिस्ट में डालने का प्रस्ताव रखा था. यह वही व्यवस्था है जिसका इस्तेमाल अल-कायदा और ISIS से जुड़े संगठनों और व्यक्तियों पर वैश्विक प्रतिबंध लगाने के लिए किया जाता है. लेकिन अमेरिका ने सुरक्षा परिषद के स्थायी सदस्य के तौर पर इस प्रस्ताव पर ‘टेक्निकल होल्ड’ लगा दिया. उसका तर्क था कि BLA और मजीद ब्रिगेड का अल-कायदा या ISIS से सीधा संबंध साबित नहीं होता, इसलिए उन्हें 1267 सूची में शामिल नहीं किया जा सकता.

    भारत को कैसे मिला फायदा?

    रिपोर्ट के मुताबिक भारत ने इस मामले में सक्रिय कूटनीतिक प्रयास किए. फ्रांस ने भी भारत के रुख का समर्थन किया. ठीक उसी तरह जैसे भारत के प्रस्तावों को चीन की मदद से पाकिस्तान रोकता है. बाद में अमेरिका ने अपना रुख और सख्त करते हुए प्रस्ताव को आगे बढ़ने से रोक दिया. इस घटनाक्रम को भारत की कूटनीतिक सफलता के तौर पर देखा जा रहा है, क्योंकि इससे पाकिस्तान की वह कोशिश कमजोर पड़ गई जिसमें वह बलूच विद्रोही संगठनों को भारत समर्थित आतंकवादी नेटवर्क के रूप में पेश करना चाहता था.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने किया भारत का समर्थन, कहा- ‘भारत पर प्रतिबंध लगाने वाले खुद भुगतेंगे अंजाम’

    June 6, 2026

    अमेरिकी संसद में यूक्रेनी सहायता और रूस पर नए प्रतिबंध लगाने वाला विधेयक पारित, यूक्रेन को मिलेगा आठ अरब डॉलर का लोन

    June 5, 2026

    टैरिफ की धमकी के बीच ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी को बताया दोस्त, ट्रेड डील जल्द होने का जताया भरोसा

    June 5, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.