Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • हिमाचल में आरएसएस स्कूलों की पैरवी, सांसद कंगना रनौत बोलीं- भाजपा की सरकार बनी तो लागू करेंगे योजना
    • पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण को मिली बड़ी राहत , CBI कोर्ट ने किया बरी…
    • जन्माष्टमी के मौके पर दही-हांडी में खास उत्साह रहता है, इसी बीच एक बंदर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल यूजर्स बोले-हनुमान जी आए हैं…
    • इलेक्ट्रिक वाहन चार्ज करते समय भूल कर भी न करें ये 5 गलतियां…
    • रायपुर में अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा युवा प्रकोष्ठ की प्रांतीय बैठक संपन्न, संगठन विस्तार और युवा एकजुटता पर मंथन
    • दलीप ट्रॉफी के फाइनल में ईशान किशन का दोहरा शतक, ईस्ट जोन 5 विकेट पर 550 रन के पार
    • दो अलग-अलग सड़क हादसों में दर्शन कर तिरुपति से लौट रहे एक ही परिवार के 4 सदस्यों समेत 7 लोगों की मौत
    • सत्य निकेतन हादसे में MCD पर बड़ा एक्शन, डिप्टी कमिश्नर समेत 5 अफसर सस्पेंड; विभागीय जांच का भी आदेश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, September 7
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»CJP ने बढ़ाई टीम, राष्ट्रीय प्रवक्ताओं के साथ पांच नए राष्ट्रीय महासचिवों की नियुक्ति, जानें किसे मिला जिम्मा?
    राष्ट्रीय

    CJP ने बढ़ाई टीम, राष्ट्रीय प्रवक्ताओं के साथ पांच नए राष्ट्रीय महासचिवों की नियुक्ति, जानें किसे मिला जिम्मा?

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 25, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने मंगलवार सुबह संगठन का विस्तार करते हुए कई अहम नियुक्तियों का ऐलान किया। पार्टी ने राष्ट्रीय प्रवक्ताओं के रिक्त पदों को भरने के साथ पांच नए राष्ट्रीय संगठन महासचिवों की नियुक्ति की है। इसके अलावा उत्तरी भारत में संगठन को मजबूत करने के लिए नॉर्थ जोन को-ऑर्डिनेशन कमिटी का भी गठन किया गया है। सीजेपी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट के जरिए इन नियुक्तियों की जानकारी साझा की।

    सुधीर सांगवान और सिद्धांत भारद्वाज बने राष्ट्रीय प्रवक्ता

    सीजेपी ने सुधीर सांगवान और सिद्धांत भारद्वाज को राष्ट्रीय प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी है। इससे पहले राष्ट्रीय प्रवक्ता का पद सौरभ दास और आशुतोष रांका संभाल रहे थे। दोनों नेताओं को राष्ट्रीय सह-संयोजक बनाए जाने के बाद से ये पद रिक्त थे। पार्टी के गठन के समय तीन राष्ट्रीय प्रवक्ताओं के नामों की घोषणा की गई थी। इनमें शामिल विजेता दहिया को 20 जुलाई को हुए चर्चित ‘बर्गर विवाद’ के बाद पार्टी से बाहर कर दिया गया था। इसके बाद राष्ट्रीय प्रवक्ताओं के पदों पर दोबारा नियुक्तियां की गई हैं।

    पांच नेताओं को संगठन महासचिव की जिम्मेदारी

    पार्टी की ओर से की गई नियुक्तियों में पांच नेताओं को राष्ट्रीय संगठन महासचिव की जिम्मेदारी दी गई है। इनमें रेखा शर्मा, अक्षय शिंदे, प्रेम आकाश, अनाम उज्जमा और बालाकृष्ण शुक्ला शामिल हैं। सीजेपी का कहना है कि इन नियुक्तियों के जरिए संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत करने की दिशा में काम किया जाएगा।

    नॉर्थ जोन को-ऑर्डिनेशन कमिटी का भी गठन

    संगठन विस्तार के तहत सीजेपी ने नॉर्थ जोन के लिए विशेष को-ऑर्डिनेशन कमिटी का भी ऐलान किया है। पार्टी के अनुसार, समिति का उद्देश्य उत्तरी भारत में संगठन के कामकाज और समन्वय को मजबूत करना है। इस समिति में आदेश प्रधान गुर्जर, आजाद मोहित, मोहम्मद फरहान खान, विश्वेष कर्नवाल, उज्ज्वल पांडे, पूजा सैनी, आफताब सिंह विर्क, अर्शदीप सिंह कोचर, जाहिद अहमद माले, महविश अली, श्रेष्ठ सिंह खेरा, अजय देशवाल, डॉ. विवेक सांगवान, मुकेश ऑलराउंडर, राम जाखड़, हर्ष कार्तिकेय सिंह और एडवोकेट आरुषि घई को शामिल किया गया है। पार्टी की ओर से की गई इन नियुक्तियों को संगठन के विस्तार और आगामी गतिविधियों के लिए महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की बिगड़ी तबीयत: एम्स के आईसीयू में भर्ती

    September 7, 2026

    यूपी, पंजाब समेत 5 राज्यों में इलेक्शन का काउंटडाउन, फरवरी-मार्च में हो सकते हैं विधानसभा चुनाव

    September 7, 2026

    संयुक्त राष्ट्र में भारत के वोट को लेकर उठे सवाल, पाकिस्तान ने कश्मीर पर उगला जहर; नई दिल्ली ने दिया करारा जवाब

    September 7, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.