छत्तीसगढ़बिलासपुर

क्लर्क ने ससुराल वालों पर लगाया मारपीट का आरोप, FIR दर्ज

बिलासपुर। वाणिज्य कर विभाग में पदस्थ क्लर्क राकेश तिवारी (31) पर रविवार को उस समय हमला हो गया, जब वह दहेज में मिली कार लौटाने पत्नी के घर पहुंचे। 

आरोप है कि पत्नी शिखा, ससुर सुशील पांडेय और साले आकाश पांडेय ने मिलकर उनकी पिटाई कर दी और सिर पर ईंट से वार किया। घायल क्लर्क ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

राकेश तिवारी की शादी 18 फरवरी 2025 को हुई थी और मार्च से दोनों अलग रह रहे हैं। विवाद का मामला न्यायालय में लंबित है। राकेश दो आरक्षकों के साथ कार लौटाने पहुंचे थे।

वहीं पत्नी शिखा ने भी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया कि कोर्ट के आदेश का हवाला देने पर राकेश ने अभद्र व्यवहार और मारपीट की। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत लेकर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button