Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा आयोजित प्री.बी.एड. और प्री.बी.एससी. नर्सिंग प्रवेश परीक्षाएं 11 जून को…
    • अमेरिका के हमले के बाद ईरान दे रहा जवाब, बहरीन फिर जॉर्डन के बाद कुवैत पर दागी मिसाइल
    • फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर, लंबी बीमारी के चलते तमिल के दिग्गज निर्देशक भारतीराजा का हुआ निधन
    • सोने-चांदी के भाव में बड़ी गिरावट, चांदी 10,000 रुपये और सोना 3230 रुपये टूटी, जानिए आपके शहर में भाव
    • टीएमसी राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव ने दिया इस्तीफा, ममता बनर्जी को लगा एक और झटका
    • RLM पर BJP की नजर, 4 में से 3 विधायक के संपर्क में होने का दावा
    • पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर फिर किया एयरस्ट्राइक, 19 लोगों की हुई मौत
    • सीएम हेल्पलाइन 1076 का शुभारंभ : अब एक कॉल पर सुनी जाएगी जनता की हर समस्या
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, June 10
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»भ्रष्टाचार के खिलाफ सीएम शुभेन्दु अधिकारी का एक्शन, जबरन वसूली के आरोप में दो TMC पार्षद गिरफ्तार
    राष्ट्रीय

    भ्रष्टाचार के खिलाफ सीएम शुभेन्दु अधिकारी का एक्शन, जबरन वसूली के आरोप में दो TMC पार्षद गिरफ्तार

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 3, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    शुभेन्दु अधिकारी (Suvendu Adhikari) जब से पश्चिम बंगाल (West Bengal) के सीएम बने हैं, तभी से एक्शन मोड में हैं। टीएमसी (TMC) की सरकार के दौरान राज्य में भ्रष्टाचार काफी फैल गया था, जिस पर नकेल कसने के लिए बीजेपी सरकार (BJP Government) ने सख्त रुख अपना रखा है। राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ बीजेपी सरकार ने मिशन शुरू कर दिया है, जिसके तहत अब तक टीएमसी के कई नेताओं और पार्षदों के खिलाफ लगातार कार्रवाई हो रही है। अब पुलिस ने दो टीएमसी पार्षदों को गिरफ्तार किया है।

    जबरन वसूली के आरोप में किया गिरफ्तार

    पिछले 24 घंटे में पुलिस ने टीएमसी के दो पार्षदों को जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तार किया है। पहले मामले में पुलिस ने कोलकाता म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन के वार्ड नंबर 36 के पार्षद सचिन सिंह (Sachin Singh) को गिरफ्तार किया। दूसरे मामले में कोलकाता म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन के वार्ड नंबर 106 के पार्षद अरिजीत दास ठाकुर (Arijit Das Thakur) को गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ पार्किंग ऑपरेटर्स, दुकानदारों और विभिन्न विकास परियोजनाओं से जबरन पैसे वसूलने के मामलों में कई शिकायतें थीं। बताया जा रहा है कि दोनों ने अपने क्षेत्रों में वर्षों से जबरन वसूली की और कई प्रोजेक्ट्स में किकबैक मांगी।

    जांच शुरू

    दोनों की गिरफ्तारी के बाद उनके घर के बाहर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए और नारेबाजी की। कुछ प्रदर्शनकारियों ने पथराव भी किया। लोगों ने सचिन पर विरोधियों को धमकाने और उनकी पिटाई करने में शामिल होने का भी आरोप लगाया। पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है और आरोपों के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।। पुलिस ने बताया कि सचिन पर 2021 में बंगाल विधानसभा चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद भी हिंसा का भी आरोप है। 2021 में सचिन ने टीएमसी के टिकट पर पहली बार कोलकाता म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन चुनाव जीता था।

    सियालदह कोर्ट में होगी पेशी

    पुलिस ने बताया कि सचिन को जबरन वसूली के मामले में सियालदह कोर्ट में पेश किया जाएगा। इस दौरान टीएमसी पार्षद की ज्यूडिशियल कस्टडी बढ़ाने पर फैसला लिया जा सकता है। अरिजीत की कोर्ट में पेशी को लेकर फिलहाल कोई अपडेट नहीं आया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    RLM पर BJP की नजर, 4 में से 3 विधायक के संपर्क में होने का दावा

    June 10, 2026

    CM योगी ने ‘प्रोजेक्ट गंगा’ का किया शुभारंभ, कहा- यूपी के गांव-गांव तक पहुंचेगा हाई-स्पीड इंटरनेट…

    June 9, 2026

    अधीर रंजन बोले-परिसीमन, वन नेशन वन इलेक्शन का रास्ता साफ, TMC के बागी करेंगे नरेंद्र मोदी का सपना पूरा

    June 9, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.