दुबई एयरपोर्ट पर फंसी College प्रिंसिपल, लगाई मदद की गुहार

पंजाब डेस्क : ईरान-इजरायल के बीच चल रहे तनाव के कारण फ्लाईट्स रद्द कर दी गई हैं और कई पंजाबी विदेश में फंस गए हैं। ऐसी ही खबर सामने आई है जहां बठिंडा स्थित SSD Girls College की प्रिंसिपल दुबई एयरपोर्ट पर फंसी हुई हैं। उड़ानों में आई बाधा के चलते वह वापसी नहीं कर पा रही हैं।
प्रिंसिपल ने केंद्र सरकार से तत्काल सहायता की अपील करते हुए कहा है कि वे और अन्य यात्री गंभीर परेशानी का सामना कर रहे हैं। उनके अनुसार एयरपोर्ट पर भोजन, ठहरने और दवाइयों की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है, जिससे स्थिति और कठिन हो गई है।
उन्होंने बताया कि अस्थायी रूप से 20 किलोमीटर दूर एक होटल में ठहरने की व्यवस्था की गई थी, जहां सामान्य से दोगुना किराया देना पड़ा। हालांकि बाद में होटल खाली करने के लिए कह दिया गया, जिसके बाद उनकी स्थिति और अनिश्चित हो गई है। प्रिंसिपल ने केंद्र सरकार से मदद की गुहार लगाई है।



