Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • क्या भारत में रुक जाएगी गैस की सप्लाई? होर्मुज में फंसे एलपीजी जहाजों का क्या है सच?
    • 15 साल शासन : हैरानीजनक है तृणमूल में बिखराव
    • उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव का बस्तर में कार्यों के निरीक्षण का तीसरा दिन
    • जशपुर की सभी ग्राम पंचायतों में रोजगार दिवस का आयोजन, मनरेगा से रोजगार और विकास को मिली नई गति
    • समृद्ध, संगठित और शिक्षित समाज ही सशक्त राष्ट्र की आधारशिला : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
    • एम्स रायपुर ने दर्ज किया अपना पहला बाल चिकित्सा मृत अंग दान
    • सीए केवल वित्तीय सलाहकार नहीं, व्यवसायों के भरोसेमंद मार्गदर्शक भी- राज्यपाल
    • राजधानी में बेहतर विद्युत आपूर्ति के लिये बढ़ाई गई उपकेंद्र की क्षमता,पावर ट्रांसफॉर्मर सफलतापूर्वक ऊर्जीकृत, क्षमता बढ़कर 160 एमवीए हुई
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, June 8
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»कांग्रेस नेता की पहली पत्नी ने ही की हत्या! सबूत मिटाने 4 लोगों को कार में डालकर जलाया?,  हिरासत में
    क्राइम

    कांग्रेस नेता की पहली पत्नी ने ही की हत्या! सबूत मिटाने 4 लोगों को कार में डालकर जलाया?,  हिरासत में

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMay 28, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अजमेर: अजमेर के बागोड़ा में कांग्रेस नेता रामसिंह चौधरी और उनके परिवार के सदस्यों की मौत का मामला उलझता जा रहा है। अब जानकारी मिल रही है कि यह हादसा नहीं बल्कि एक सोची-समझी साजिश के तहत की गई हत्या है। इसका आरोप और किसी पर नहीं बल्कि रामसिंह चौधरी की पहली पत्नी पर लग रहा है। प्रारंभिक जांच में जानकारी सामने आई है कि धारदार हथियार से हमला करके हत्या की गई। बाद में सबूत मिटाने के लिए कार में आग लगाने की घटना को अंजाम दिया गया। आरोप है कि चारों को घर में ही मार दिया गया था। बाद में 500 मीटर दूर जलाने का रूप दिया गया। पुलिस ने रामसिंह चौधरी की पहली पत्नी को हिरासत में लिया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

    घर में मिली ईंट और खून, ट्रैक्टर से डीजल निकाल कर धोया घर

    पूर्व सरपंच रामसिंह श्रीरामपुरा गांव के रहने वाले थे। घटना के बाद पुलिस की एक टीम उनके घर पहुंची। घर पर कुछ ईंटें मिली और खून के निशान मिले। माचिस भी रखी हुई मिली। घर के हालात जानने से पता चला कि ट्रैक्टर से डीजल निकाला गया था और बाद में घर को धो लिया गया था। इन हालातों से हत्या का संदेह हुआ। पुलिस पूरे मामले का जल्द खुलासा करने वाली है। बता दें कि गुरुवार सुबह बोराड़ा थाना क्षेत्र में स्कॉर्पियो कार जली हुई मिली थी जिसमें कांग्रेस नेता व पूर्व सरपंच सहित परिवार के सभी 4 सदस्यों की जिंदा जलने से मौत हो गई।

    मौत से 5 घंटे पहले की फेसबुक पोस्ट

    रामसिंह चौधरी की मौत सुबह साढ़े पांच बजे हुई। मौत से करीब पांच घंटे पहले यानी रात को करीब 12 बजे रामसिंह चौधरी ने अंतिम फेसबुक पोस्ट की थी। इस पोस्ट में उन्होंने पुलिस सुरक्षा हटाए जाने को लेकर सवाल उठाए थे। उन्होंने लिखा कि उन्हें पुलिस सुरक्षा हेतु गनमेन मिला हुआ था तो किसी को क्या एतराज था। जान माल का खतरा होने के कारण सरकार ने पुलिस सुरक्षा दी थी। इससे लोगों को क्या दिक्कत है।

    3 घंटे में कुल 13 फेसबुक पोस्ट की रामसिंह ने

    पूर्व सरपंच रामसिंह चौधरी मौत से कुछ घंटे पहले सोशल मीडिया के फेसबुक पेज पर एक्टिव थे। महज तीन घंटे में उन्होंने एक के बाद एक कुल 13 फेसबुक पोस्ट किए। इन पोस्ट में उन्होंने खुद की पुलिस सुरक्षा हटाए जाने पर सवाल उठाए। साथ ही राजनीति को लेकर भी कई कमेंट किए। उन्होंने कहा कि उनके सरपंच बनने पर किसी को क्या एतराज हो सकता है।

    रामसिंह की ओर से की गई सभी फेसबुक पोस्ट

    • साथियों। केकड़ी जिला बने वापस अच्छी बात है लेकिन केकड़ी जब जिला मुख्यालय था तब मैंने पुलिस अधीक्षक महोदय को बच्चे की हत्या के विरोध में धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपकर मांग की थी हत्यारों को गिरफ्तार करें ताकि लोगों को न्याय मिले। कुछ हुआ। नहीं।
    • साथियों। अब लोग तो भूल गए मेने ज़िंदगी में किसी का भला भी किया था। बड़े नेता सच ही कहते है पब्लिक भूल ही जाती हैं आप भी जानते हैं जिस की आग में जो जलता है लेकिन मेरे साथ तत्कालीन एसपी साहब केकड़ी ने जिस किसी नेता के दबाव में क्या किया पता है।
    • साथियों। जाट जाति में मेरा जन्म हुआ है लेकिन मेरे तो सभी भाई हैं चाहे जाती कोई भी हो। जाटों से इतना सवाल है मैने कोई भी गलती की होगी लेकिन किसी का बुरा तो नहीं किया। मै पहला स्वतंत्र व्यक्ति हू पुलिस सुरक्षा मिली। वो हट गई आप खुश हो गए। बहुत बहुत धन्यवाद
    • साथियों। 36 कौम के मेरे प्यारे सहपाठी। मेरे दोस्त सहयोगी आपका सहयोग हमेशा मुझे याद रहेगा। लेकिन मेरा सवाल सिर्फ जाटों से है मुझे जिस किसी प्रकार से पुलिस सुरक्षा मिली आपको क्यों दुख हुआ। हटी तो तो आप बोले तक नहीं मुझे इतना एतराज है मैं जाट हुं।
    • साथियों। मैं जाट हूं लेकिन सुना है जाट की खाट में 36 कौम बसती है लेकिन शायद मेरा विरोध करते है वो जैसे बिश्नोई समाज में 99 जाट समाज के मेरे भाई है लेकिन 1 पर्सेंट कुछ बच्चे कूचे नहीं है वैसे ही मेरा विरोध करने वाले 1 पर्सेंट जाट नही है।
    • साथियों 99 परसेंट जाट मेरे पक्ष में है चाहे मैंने गलती करी है बाकी उनको पता है भूल हो जाती नादानी में लेकिन 1 परसेंट के कचरा है वो भी सिर्फ शायद ये सरपंच बन जाएगा इनको कोन समझाए अभी भी सरपंच ही बनाना चाहते है वर्तमान सरपंच थे वो तो मर रहे हैं क्या कहूं।
    • साथियों। जाट समाज के भावी सरपंचों को बधाई शुभकामनाएं मुझे तो अब सरपंच बनना नही। खुश रहो मौज करो। कम से कम 1 पर्सेंट का विरोध तो कम होगा जैसे 99 परसेंट बिश्नोई जाट है 1 पर्सेंट कचरा है उसी तरह मेरा पीछा तो छूटेगा इस कचरे से। सरपंच तो बन जायें।
    • मुझे सरपंच नहीं बनना बिना मतलब विरोध न करें। 36 कौम का लाडला हु और रहूंगा ये सरपंच का पद तुम्हें मुबारक मुझे तो मेरी पुलिस सुरक्षा चाहिए ताकि मैं अपना जीवन यापन कर सकू। मेरी पुलिस सुरक्षा से खिलवाड़ मैं कतई बर्दाश्त कर सकता। मुझे जीने दो।
    • साथियों। मैं इन लोगों से पूछना चाहता हूं मेरी पुलिस सुरक्षा हटने से आप कितने खुश हो। आपके आका आपके नेता। आपकी चापलूसी क्या कहूं मैं आपको मेरे साथ लाखों लोगों का प्यार और प्रेम है तुम और तुम्हारे आका मेरा कुछ भी नहीं बिगाड़ सकते है मैं मैं हु और रहूंगा।
    • साथियों। मेरी पुलिस सुरक्षा कुछ चापलूसी तत्वों के आका के प्रयास से हटा दी गई। लेकिन जल्द माननीय उच्च न्यायालय द्वारा तत्काल पुलिस सुरक्षा उपलब्ध कराई जाएगी। इंतजार करो। तुम्हारे आका के आंकड़े फेल हो रहे हैं एक ही कहानी रट रहे इसे पुलिस सुरक्षा।
    • साथियों। मुझे पुलिस सुरक्षा बाबत गनमेन मिला हुआ था क्या आपको कोई एतराज है अगर किसी भी व्यक्ति को जान माल का खतरा हो उसे सरकार पुलिस सुरक्षा दे इससे किसी अन्य व्यक्ति या लोगों को कोई दिक्कत ऐतराज है
    • साथियों। जिस किसी नेता या अन्य किसी असामाजिक तत्वों द्वारा प्रायोजित मेरी पुलिस सुरक्षा बाबत लगाए गए गनमैन को हटाने में किसी प्रकार की अवांछनीय गतिविधि पाई जाती हैं तो इंतजार करे पूरा चिट्ठा खोल दूंगा तो माननीय मुख्यमंत्री जी भी हतप्रभ होंगे।
    • साथियों। लोग सोच रहे हैं मै फिर मंत्री बनूंगा। मैं एमएलए एमपी बनूंगा मेरा फैसला पहले होगा। नहीं तो मैं माननीय मुख्यमंत्री जी और प्रधानमंत्री जी के समक्ष जल्द इनके काले कारनामो का चिट्ठा पेश करने वाला हु दूध का दूध पाणी का पाणी हो जायेगा।
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    मी ने प्रेमिका की बेटी को उतारा मौत के घाट, अटैची में बंद शव को…

    June 7, 2026

    आदिवासी युवती से गैंगरेप, 8 लोग गिरफ्तार

    June 7, 2026

    सोशल मीडिया पर लग्जरी लाइफस्टाइल और सोने-चांदी के आभूषणों का दिखावा करना यूट्यूबर को पड़ गया भारी,लाखों की चोरी…

    June 7, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.