Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कॉलेज फेयरवेल में मैडम ने लड़कियों के साथ लगाए कातिलाना ठुमके
    • आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार
    •  लिफ्ट टूटने से 29 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत…
    • राहुल गांधी पर FIR का आदेश: दोहरी नागरिकता विवाद में फंसे कांग्रेस नेता
    • 13,937 नागरिकों ने पूरी की स्व-गणना प्रक्रिया, छत्तीसगढ़ में डिजिटल जनगणना 2027 को मिल रही तेज रफ्तार…
    • तमाशे में बदला पत्नी का अंतिम संस्कार, सालों ने बेरहमी से पीट डाला जीजा को
    • हीटस्ट्रोक और डिहाइड्रेशन देते है ये संकेत, स्थिति को पहचाने और बचाये अपनी जान
    • नासिक टीसीएस मामला,’हिंदू बेटियों पर जुल्म बर्दाश्त नहीं’, बीजेपी नेता नवनीत राणा के तेवर तल्ख
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, April 18
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राजनीति»क्रास वोटिंग करने वाले पांचों विधायकों को कांग्रेस ने किया किनारे
    राजनीति

    क्रास वोटिंग करने वाले पांचों विधायकों को कांग्रेस ने किया किनारे

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMarch 29, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चंडीगढ़: राज्यसभा चुनाव में पांच विधायकों की क्रास वोटिंग और चार विधायकों के वोट रद होने के बाद हरियाणा कांग्रेस में खींचतान बढ़ती जा रही है। रतिया के विधायक जरनैल सिंह और नारायणगढ़ की विधायक शैली चौधरी के बाद अब साढ़ौरा की विधायक रेनू बाला ने भी कारण बताओ नोटिस का जवाब देते हुए क्रास वोटिंग से इंकार कर दिया है। 

    वहीं बागी तेवर दिखा रहे पुन्हाना के विधायक मोहम्मद इलियास ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से भेंट के बाद अब केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल से मुलाकात कर पाला बदलने की चर्चाओं को तूल दे दिया है। हथीन के विधायक मोहम्मद इजराइल के तेवर भी तीखे हैं, जिन्होंने अभी तक नोटिस का जवाब नहीं दिया। उधर, पूर्व मुख्यमंत्री और विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने साफ कर दिया कि पार्टी आलाकमान से क्लीन चिट मिलने तक किसी भी आरोपित विधायक को विधायक दल की बैठक सहित अन्य कार्यक्रमों में नहीं बुलाया जाएगा।

    रेनू बाला ने कांग्रेस अनुशासन समिति को भेजे जवाब में दावा किया है कि उन्होंने अपना वोट कांग्रेस प्रत्याशी को ही दिया था। उन्होंने कहा कि मैं पार्टी की वफादार हूं और मैंने कोई क्रास वोटिंग नहीं की। यदि पार्टी मेरे खिलाफ कोई एक्शन लेती है, तो स्वीकार करूंगी। आगे की रणनीति पर फैसला उसके बाद ही लेंगी।

    मोहम्मद इलियास की केंद्रीय मंत्री और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मुलाकात का फोटो इंटरनेट मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। हालांकि इन मुलाकातों को लेकर इलियास सार्वजनिक रूप से कुछ भी बोलने से इंकार कर रहे हैं। उन्हाेंने अभी तक कारण बताओ नोटिस का जवाब भी नहीं दिया है। मोहम्मद इसराइल पहले ही कह चुके हैं कि कांग्रेस की ओर से राज्यसभा सीट के लिए उम्मीदवार बनाए गए कर्मवीर बौद्ध मुझे पंसद नहीं थे। मैंने मन की आवाज पर वोट दिया। पार्टी अब अपने मन की कर ले।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को SC से फिर झटका; अग्रिम जमानत बढ़ाने से इनकार

    April 17, 2026

    सम्राट चौधरी का CM बनना लगभग तय

    April 14, 2026

    बीजेपी विधायक दल के नेता चुने गए सम्राट चौधरी, होंगे बिहार के अगले सीएम

    April 14, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.