Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • परिवार के साथ शादी से लौट रहे कार और बस की टक्कर में 2 लोगों की मौत, मची चीख-पुकार
    • पुलिस की तीन बदमाशों से मुठभेड़: लगी गोली, इलाज के दौरान एक की मौत
    • ऑटो रिक्शा को डंफर ने मारी टक्कर, CISF जवान समेत तीन की मौत
    • कोल्ड स्टोर में स्टीम बॉयलर में धमाका, 2 की मौत…
    • वनांचलों की ‘संजीवनी’ बनी मोबाइल मेडिकल यूनिट: साढ़े तीन माह में 2000 से अधिक ग्रामीणों का हुआ निःशुल्क उपचार
    • करोड़ों रुपए के बीमा के लालच में पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर रची पति की हत्या की साजिश, अब दोनों सलाखों के पीछे
    • सफलता की कहानी-पलाश फूल से बढ़ती आजीविका और समृद्धि
    • राजस्व विभाग की नई पहल-​डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, May 1
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»…अपनी ही पार्टी के खिलाफ बोलने वाली नेत्री को बाहर का रास्ता दिखाएगी कांग्रेस
    मुख्य समाचार

    …अपनी ही पार्टी के खिलाफ बोलने वाली नेत्री को बाहर का रास्ता दिखाएगी कांग्रेस

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 9, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    इंदौर -इंदौर में ‘वंदे मातरम’ को लेकर एक बार फिर राजनीतिक और सामाजिक बहस तेज हो गई है। कांग्रेस की कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम और रुबीना इकबाल खान के वंदे मातरम के विरोध के बाद नया विवाद खड़ा हो गया है। दोनों पार्षद के खिलाफ एक्शन की तैयारी शुरु हो चुकी है।

    अपनी ही पार्टी के खिलाफ बयानबाजी करके और पार्टी को भाड़ में जाए कहने वाली पार्षद रूबीना इकबाल खान के खिलाफ इंदौर के शहर अध्यक्ष ने निष्कासन का प्रस्ताव भेजा है। जल्द ही पार्टी उनके खिलाफ कड़ा एक्शन ले सकती है। वहीं वंदे मातरम गाने से मना करने वाली पार्षद फौजिया शेख अलीम के खिलाफ भाजपा ने मोर्चा खोल दिया है। भाजपा कार्यकर्ता थाने पहुंचकर उनके खिलाफ एफआईआर करवाने की तैयारी कर रहे हैं।

    किसी के बाप की नहीं सुनते- फोजिया शेख अलीम

    कांग्रेस पार्षद फोजिया शेख अलीम ने वंदे मातरम गाने से साफ मना कर दिया। उन्होंने कहा है कि इस्लाम में वंदे मातरम गाने की इजाजत नहीं है, तो उनकी बात का समर्थन करते हुए दूसरी पार्षद रूबीना खान ने सदन के अंदर भाजपा पार्षदों को चुनौती देते हुए कहा कि एक बाप की औलाद हो तो बुलवाकर दिखाओ।

    भाड़ में जाए कांग्रेस- पार्षद रूबीन इकबाल खान

    मामला यही खत्म नहीं हुआ इसके बाद भी मीडिया से बात करते हुए रुबीना इकबाल खान ने कहा कि वे जन गण मन सहित अन्य देशभक्ति गीत गाती हैं, लेकिन ‘वंदे मातरम’ के एक शब्द को बोलने से परहेज करती हैं। उनके मुताबिक, “वंदे” का अर्थ इबादत होता है और इस्लाम में सिर्फ अल्लाह की इबादत की जाती है, इसलिए वे इसे नहीं कहतीं। उन्होंने आजादी के दौर का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय ‘वंदे मातरम’ के नारे लगाने वाले लोग शायद धार्मिक पहलुओं को नहीं समझते थे। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि इस देश की मिट्टी पर उनका और उनके समुदाय का उतना ही नहीं, बल्कि अधिक हक है, क्योंकि उन्हें इसी मिट्टी में दफनाया जाता है। खोदोंगे तो हमारे अवशेष यही मिलेंगे लेकिन हिंदुओं के तो गंगा नदी में बहा दिए जाते हैं जो सीधे जाकर अरब सागर में मिलते हैं।

    राजनीतिक बयानबाजी के बीच उन्होंने कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी उनका साथ नहीं देती। उन्होंने स्पष्ट कहा कि वे निर्दलीय चुनाव जीतती हैं और कांग्रेस से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। भाड़ में जाए कांग्रेस।

    इस बयान के सामने आने के बाद इंदौर में सियासी माहौल गरमा गया है। अलग-अलग राजनीतिक दल और सामाजिक संगठनों की ओर से इस पर तीखी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं, और आने वाले समय में यह मुद्दा और तूल पकड़ सकता है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    परिवार के साथ शादी से लौट रहे कार और बस की टक्कर में 2 लोगों की मौत, मची चीख-पुकार

    April 30, 2026

    ऑटो रिक्शा को डंफर ने मारी टक्कर, CISF जवान समेत तीन की मौत

    April 30, 2026

    वनांचलों की ‘संजीवनी’ बनी मोबाइल मेडिकल यूनिट: साढ़े तीन माह में 2000 से अधिक ग्रामीणों का हुआ निःशुल्क उपचार

    April 30, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.