Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • HSBC ने 2026-27 के लिए GDP वृद्धि दर का अनुमान घटाकर 6% किया
    • मोटरसाइकिल ट्रैफिक लाइट के खंभे पर झूल रही है. जी हां, कोई फिल्म की शूटिंग नहीं बल्कि हादसा हुआ है…
    • Elon Musk के Grok की लोकप्रियता में बड़ी गिरावट, डाउनलोड घटकर 83 लाख पर पहुंचा AI चैटबॉट
    • नहरों से सूखते तालाबों में जलभराव:भीषण गर्मी से बड़ी राहत,4755 तालाब हुए लबालब
    • ट्रंप के बयान, ‘51वां अमेरिकी राज्य बनेगा वेनेजुएला!’ डेल्सी ने कहा-“देश अपनी संप्रभुता से समझौता नहीं करेगा”
    • BJP ने रचा नया इतिहास, दूसरी बार असम के CM बने हिमंत सरमा
    • क्या रागिनी 3 में नजर आएंगे आयुष शर्मा और नरगिस फाखरी?
    • महिला आरक्षण में देरी, दोषी कौन?
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, May 12
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मनोरंजन»YouTube से हटा नोरा फतेही और संजय दत्त का विवादित गाना
    मनोरंजन

    YouTube से हटा नोरा फतेही और संजय दत्त का विवादित गाना

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMarch 17, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

     फिल्म ‘केडी द डेविल’ के गाने ने रिलीज होते ही मनोरंजन जगत में भूचाल ला दिया है। नोरा फतेही और संजय दत्त पर फिल्माए गए इस गाने को लेकर सोशल मीडिया पर इतना गुस्सा फूटा कि मेकर्स को घुटने टेकने पड़े। जबरदस्त ट्रोलिंग और कानूनी कार्रवाई की मांग के बीच, 17 मार्च की सुबह इस गाने के ऑफिशियल हिंदी वर्जन को यूट्यूब से पूरी तरह हटा दिया गया है।

    गाना यूट्यूब से हटा

    गाने के बोल “सरके चुनर तेरी सरके” ने पिछले दो दिनों से इंटरनेट पर बहस छेड़ रखी थी। विवाद की असली वजह इसकी ‘डबल मीनिंग’ यानी दोहरे अर्थ वाली अश्लील लिरिक्स थी। गाने में एक तरफ नोरा फतेही डांस कर रही थीं, तो दूसरी तरफ संजय दत्त अपने सिग्नेचर स्टाइल में “खलनायक हूं मैं” बोलते दिख रहे थे। हालांकि, रकीब आलम द्वारा लिखे गए इस गाने के बोल— “पहले उठाले, अंदर वो डाले, नीचे एक बूंद न गिराए” ने दर्शकों को बुरी तरह भड़का दिया। मेकर्स का दावा था कि इसमें शराब की बात हो रही है, लेकिन आम जनता और विशेषज्ञों ने इसे सीधे तौर पर अश्लीलता का टैग दे दिया। सोशल मीडिया पर लोग इसे “डबल मीनिंग नहीं, बल्कि घटिया अश्लीलता” बताने लगे।

    कई कलाकारों ने भी जताई नाराजगी

    इस गाने के खिलाफ सिर्फ आम जनता ही नहीं, बल्कि कई बड़ी हस्तियां भी सामने आईं। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) के सदस्य प्रियांक कानूनगो ने तीखा सवाल उठाया कि क्या कोई भी सभ्य परिवार एक साथ बैठकर इस गाने को देख सकता है? वहीं, मशहूर सिंगर अरमान मलिक ने भी ट्वीट कर निराशा जताई। उन्होंने लिखा कि “कमर्शियल सॉन्ग राइटिंग का स्तर कितना नीचे गिर गया है।” कई यूजर्स ने तो इस गाने की तुलना निम्न स्तर के भोजपुरी गानों से करते हुए इसे तुरंत बैन करने की मांग की थी।

    बादशाह के बाद अब ‘केडी’ पर गिरी गाज

    हाल के दिनों में यह दूसरा बड़ा मामला है जब किसी बड़े गाने को विवाद के कारण हटाना पड़ा हो। इससे पहले रैपर बादशाह का गाना ‘टटीरी’ भी स्कूली ड्रेस में लड़कियों को दिखाने और अपनी लिरिक्स की वजह से विवादों में घिरा था। बादशाह को भी महिला आयोग और बाल आयोग के नोटिस झेलने पड़े थे। अब ‘केडी द डेविल’ के मेकर्स पर भी कानूनी तलवार लटक रही है। फिलहाल गाना यूट्यूब से गायब है, लेकिन इस विवाद ने एक बार फिर बॉलीवुड में ‘आइटम नंबर्स’ के गिरते स्तर पर बड़ी बहस छेड़ दी है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    क्या रागिनी 3 में नजर आएंगे आयुष शर्मा और नरगिस फाखरी?

    May 12, 2026

    ‘द डेविल्स’: 55 साल पहले इस हॉरर फिल्म में लगा था बैन, पर अब होगी रिलीज़

    May 12, 2026

    ‘धुरंधर’ ने फिर रचा इतिहास, वर्ल्डवाइड ये तगड़ा रिकॉर्ड बनाने वाली बनी पहली इंडियन फिल्म फ्रेंचाइजी

    May 11, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.