Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर विष्णुदेव साय सरकार की त्वरित कार्रवाई, अवैध रेत परिवहन पर कसा शिकंजा
    • राजमिस्त्री और रेजा-कुली के बच्चे अब पढ़ेंगे बड़े आवासीय स्कूलों में
    • कैंसर केयर को मजबूत करने के साथ स्वस्थ मानव संसाधन तैयार करना जरूरी: वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी
    • भगवान लिंगराज के दर्शन कर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना
    • सेवा की कहानी-सेवा सेतु के जरिए घर के पास ही राशन कार्ड में जुड़ा बच्चे का नाम
    • अतिक्रमण मुक्त भूमि से गढ़ी जा रही नौनिहालों की नींव
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने ओडिशा के मुख्यमंत्री श्री मोहन चरण माझी से की सौजन्य भेंट
    • MLC चुनाव: जनसुराज ने जारी की 5 उम्मीदवारों की सूची, 3 सीटों पर सस्पेंस बरकरार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, September 22
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»बॉयफ्रेंड को लेकर हुआ विवाद, एक लड़की ने फैशन डिजाइनर के घर में घुसकर की मारपीट, नकदी और जेवरात भी ले गईं
    छत्तीसगढ़

    बॉयफ्रेंड को लेकर हुआ विवाद, एक लड़की ने फैशन डिजाइनर के घर में घुसकर की मारपीट, नकदी और जेवरात भी ले गईं

    Chhattisgarh RajyaBy Chhattisgarh RajyaApril 7, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    मारपीट
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर।
    खम्हारडीह थाना क्षेत्र में महिला फैशन डिजाइनर के घर में घुसकर मारपीट और चोरी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। पीड़िता रहनुमा नाजिर ने पुलिस को बताया कि उसकी छह परिचित युवतियों—लिशा राजपूत, अलिशा मेहता, दिव्या धुरेजा, मंजू द्विवेदी, कोमल जैन और रानी साहू—ने उसके साथ मिलकर मारपीट की और कीमती सामान चुरा लिया। सभी आरोपी कोरबा की रहने वाली हैं और रायपुर में किराए के मकान में रहती हैं। फिलहाल सभी फरार हैं और पुलिस ने उनके खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।

    मूल रूप से ओडिशा के बलांगीर की रहने वाली रहनुमा नाजिर पिछले सात वर्षों से रायपुर में रहकर फैशन डिजाइनिंग का काम कर रही हैं और भावना नगर में किराये के मकान में रहती हैं।

    पीड़िता के अनुसार, तीन अप्रैल की शाम जब वह बाथरूम में नहा रही थी, तभी कोमल जैन समेत बाकी युवतियां घर में घुस आईं। दिव्या धुरेजा ने बाथरूम का दरवाजा लात मारकर तोड़ा और रहनुमा को बाल पकड़कर बाहर घसीट लिया। इसके बाद सभी ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और उसके गले से सोने की चेन छीन ली।

    इतना ही नहीं, युवतियों ने रहनुमा का मोबाइल फोन तोड़ दिया और घर से पांच अंगूठियां, एक और सोने की चेन, 30 हजार रुपये नकद और एक iPhone चोरी कर लिया। घटना के समय घर में मौजूद सहेली चंचल आहूजा ने जब विरोध किया तो उसे भी धक्का देकर गिरा दिया गया।

    बॉयफ्रेंड को लेकर विवाद बना झगड़े की वजह
    सूत्रों के अनुसार, विवाद की जड़ एक युवक आदर्श और विकास अग्रवाल को लेकर था। युवतियों के बीच युवक को लेकर आपसी टकराव चल रहा था। इनमें से एक लड़की का उस युवक से पहले ब्रेकअप हो चुका था, लेकिन उसकी निजी ज़िंदगी में दखल को लेकर रहनुमा पर नाराजगी थी। इसी वजह से छह युवतियों ने मिलकर रहनुमा के घर में घुसकर हमला किया।

    पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Chhattisgarh Rajya
    Chhattisgarh Rajya

    Related Posts

    सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर विष्णुदेव साय सरकार की त्वरित कार्रवाई, अवैध रेत परिवहन पर कसा शिकंजा

    September 20, 2026

    राजमिस्त्री और रेजा-कुली के बच्चे अब पढ़ेंगे बड़े आवासीय स्कूलों में

    September 20, 2026

    कैंसर केयर को मजबूत करने के साथ स्वस्थ मानव संसाधन तैयार करना जरूरी: वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी

    September 20, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.