Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़ मंत्रालय में अधिकारियों की पदोन्नति: परमानंद बने अवर सचिव, दो सहायक अनुभाग अधिकारी पदोन्नत होकर बने अनुभाग अधिकारी
    • सिंगापुर की एनर्जी कैपिटल ग्लोबल छत्तीसगढ़ में एआई-रेडी डेटा सेंटर कैंपस में करेगी ₹41,750 करोड़ का निवेश
    • आयरलैंड के काउंटी गॉलवे में कुंवारी मां के पुराने शेल्टर होम के नीचे मिले 109 बच्चों के कंकाल…
    • उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव सड़क एवं राष्ट्रीय राजमार्ग पर राष्ट्रीय चिंतन शिविर में हुए शामिल
    • शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव स्कूल से घर लौट रहे स्कूली बच्चों के बीच पहुंचकर सहज संवाद में जानी पढ़ाई और स्कूल की जरूरतें
    • छत्तीसगढ़: 22 बंदरों की हत्या का आरोप,विभाग को मिले सिर्फ 2 कंकाल…
    • छत्तीसगढ़ में 6 अक्टूबर से बदलेगा मौसम, बारिश और वज्रपात का अलर्ट…
    • छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, प्रशासनिक आधार पर सात पुलिस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, October 6
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»अजब गजब»ऋषिकेश में ब्रिज पर खड़े होकर रोने वाली महिला ने 4 महीने बाद बताया कारण, लोग बोले- ‘वो मिल गया जिसकी तलाश थी’
    अजब गजब

    ऋषिकेश में ब्रिज पर खड़े होकर रोने वाली महिला ने 4 महीने बाद बताया कारण, लोग बोले- ‘वो मिल गया जिसकी तलाश थी’

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inOctober 1, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Viral Video: करीब डेढ़ साल ऋषिकेश में बीतने के बाद डच फिल्ममेकर ईशा ब्रैंडरहोर्स्ट ने भारत छोड़ दिया था, लेकिन 4 महीने बाद भी वे इस देश को नहीं भूला पाईं. हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया कि भारत आने से पहले उन्हें दुनिया में कहीं भी कभी अपनापन महसूस नहीं हुआ था. उत्तराखंड का ऋषिकेश ही एक मात्र शहर था, जहां उन्हें अपनापन महसूस हुआ.

    ‘मैं लंबे समय से रो नहीं पा रही थी’

    ब्रैंडरहोर्स्ट ने कहा, ‘जब तक मैं ऋषिकेश में पुल पर नहीं चली, तब तक मुझे कभी अपनापन महसूस नहीं हुआ था. वहां अचानक मुझे यह एहसास हुआ और मैं रोने लगी. आपको बता दूं कि मैं इतने लंबे समय से रो नहीं पा रही थी क्योंकि मैंने अपने चारों ओर एक सख्त परत बना रखी थी और खुद को बहुत बचाने की कोशिश कर रही थी. लेकिन ऋषिकेश में जैसे-जैसे मैं आगे बढ़ी, मेरी आंखों से आंसू बहने लगे.’

    एक यूजर ने कहा, ‘ऋषिकेश का माहौल और वहां की एनर्जी बहुत अलग है. जब भी मैं वहां जाता हूं, मेरे साथ भी ऐसा ही होता है.’ 

    दूसरे यूजर ने लिखा, ‘उस मिट्टी से आपका भावनात्मक जुड़ाव था. आपको वह मिल गया जिसकी आपको तलाश थी. भगवान आपका भला करे.’

    तीसरे यूजर ने कमेंट किया, ‘भारत के हर शहर में किसी न किसी देवता का वास होता है. जैसे ऋषिकेश महादेव का है और वृंदावन कृष्ण का. अगर आप परमात्मा-तत्व के करीब हैं, तो आप इसे अवचेतन रूप से महसूस करेंगे. और हां, यह बिल्कुल सच है. पवित्र स्थलों के बारे में सोचकर ही मेरी भी आंखें भर आती हैं.’

    चौथे यूजर ने कहा, ‘भारत आपकी उस पहचान को खत्म कर देता है जिसे आप ढोते रहते हैं, और आपको अपनी उस छवि से अलग कर देता है जो आपने अपने बारे में बना रखी है. वह छवि ही एक बोझ बन जाती है. आपको उसे बचाना होता है, उसे सही ठहराना होता है और लगातार उसे बनाए रखना होता है. आप अपनी छवि को बनाए रखने में इतना समय बिता देते हैं कि असल में जीना ही भूल जाते हैं.’

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    सिंगापुर में लाखों की सैलरी छोड़ हिमालय के गांव में शिफ्ट हुआ कपल, बोला- मां ने सोच बदल दी

    October 4, 2026

    यूक्रेन से बिहार के गया पहुंची महिला, बोली- भारत का शुक्रिया, पूर्वजों के लिए प्रार्थना का मौका मिला

    October 3, 2026

    गाड़ी पर लिखी थी पुलिस पर उतरने वाले ने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर लगे पौधे ही चुरा लिए वीडियो वायरल…

    September 30, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.