Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय धनोरा में आयोजित भगवान सहस्रबाहु अर्जुन जयंती कलार महोत्सव में हुए शामिल
    • छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज़-नियामक आयोग के प्रावधान के तहत ली जाती है विद्युत उपभोक्ताओं से अतिरिक्त सुरक्षानिधि
    • घर बैठे मिला ऑनलाइन टोकन, किसानों के लिए धान बेचना हुआ आसान
    • महादेवघाट का ऐतिहासिक पुन्नी मेला : आस्था और लोक संस्कृति का संगम
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने धनोरा में दी 132.69 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
    • अयोध्या के श्रीराम मंदिर की तर्ज पर सरगुजा के रामगढ़ में आकार ले रहा भव्य श्रीराम मंदिर, पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया निर्माण कार्य का निरीक्षण
    • छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज़-चट्टानों, वनभूमि और मौसम की चुनौतियों के बीच तैयार हुआ केशकाल का 132 केवी उपकेंद्र, मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण
    • ट्रक से जा भिड़ी तेज रफ्तार कार, हादसे में महिलाओं-बच्चों सहित 5 की मौत…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, November 24
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»घर में ही 15 साल की मासूम से चचेरे भाई और दादा ने की दरिंदगी, अरेस्ट 
    क्राइम

    घर में ही 15 साल की मासूम से चचेरे भाई और दादा ने की दरिंदगी, अरेस्ट 

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMay 28, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मुंबई: महाराष्ट्र के बीड में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात ने पूरे जिले को झकझोर कर रख दिया है। जहां एक नाबालिग बेटी को सबसे ज्यादा सुरक्षित महसूस होना चाहिए था, वहीं उसी घर में उसके साथ हैवानियत होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि 15 साल की मासूम के साथ उसके ही चचेरे भाई और सगे दादा ने दरिंदगी की। पीड़िता की शिकायत के मुताबिक, खेत में बकरियां चराने के दौरान चचेरा भाई लगातार उसके साथ जबरदस्ती करता रहा। वहीं घर में अकेले होने पर सगे दादा ने भी उसका शोषण किया। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है।

    कैसे हुआ मामले का खुलासा?
    हैरानी की बात ये है कि आरोपियों ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी देकर लंबे समय तक चुप रहने पर मजबूर किया। इस दौरान यह मासूम अपने ही घर में अपनों के बीच डर, मानसिक प्रताड़ना और दर्द सहती रही, लेकिन जब शरीर की तकलीफ असहनीय हो गई, तब डॉक्टर के सामने उसने अपनी आपबीती सुनाई और इस दिल दहला देने वाले मामले का खुलासा हुआ।

    पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
    आरोप है कि चेचरे भाई ने लड़की के हाथ बांध दिए थे और उसके मुँह में एक रुमाल ठूंस दिया था। इसके बाद उसने दरिंदगी की। इस घटना के बाद वह और उसका परिवार शिकायत दर्ज कराने के लिए पुलिस स्टेशन पहुंचे। वहां पूरी रात बिताने के बाद सुबह 5 बजे इस मामले में एफआईआर दर्ज की गई। इसके बाद पीड़िता को मेडिकल जांच करवाने के लिए भेजा गया।

    पीड़िता के मेडिकल में भी लापवारही

    इस पर पीड़िता को लेकर उसका परिवार सब-डिस्ट्रिक्ट अस्पताल में सुबह 11 बजे पहुंचा। वहां उन्हें बताया गया कि महिला स्त्री रोग विशेषज्ञ मौजूद नहीं हैं। इसके बाद 10 घंटे तक वह इंतजार करते रहे। रात 9 बजे तक भी जरूरी डॉक्टर वहां मौजूद नहीं थे। स्वास्थ्य विभाग की इस लापरवाही से पीड़िता के परिवार और स्थानीय लोगों में भारी गुस्सा फैल गया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    भाई के साथ मिलकर किया पत्नी का बलात्कार, विरोध पर की मारपीट, अदालत ने सुनाई सजा, अब जेल में कटेंगे 20 साल

    November 23, 2026

    दिनदहाड़े कुर्सी पर बैठे व्यक्ति पर ताबड़तोड़ बरसाई गोलियां, 6 राउंड फायरिंग से दहल उठा इलाका

    November 22, 2026

    पैसों के लिए पोते ने की दादी की गला घोंटकर हत्या, शव को बोरे में डालकर डैम में फेंका

    November 21, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.