मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर सुबह 8 बजे से मतगणना जारी है। शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज स्थित मतगणना केंद्र पर पहले चरण में मत पत्रों की गणना की गई। इसके बाद सुबह 8:30 बजे से ईवीएम के मतों की गणना शुरु हुई। इसी बीच सामने आए दो राउंड के रुझानों में भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी बढ़त बनाते हुए चल रहे हैं। उन्होंने अपने निकटम प्रतिद्वंदी कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह से करीब 950 से अधिक मतों की बढ़त बनाई हुई है। इस राउंड में बीजेपी को 3702 वोट मिले हैं, जबकि कांग्रेस को 3921 प्राप्त हुए हैं। वहीं, आजाद समाज पार्टी को 1533 इस हिसाब से अब भाजपा के कुल वोटों की संख्या 8253 है, जबकि कांग्रेस इस राउंड तक कुल 7288 वोट प्राप्त हुए हैं, जबकि आसपा को भी दोनों राउंड मिलाकर कुल 3650 प्राप्त हो चुके हैं।
Trending
- आत्मसमर्पित 95 नक्सलियों को 1.40 करोड़ रुपये से अधिक की प्रोत्साहन राशि
- अबूझमाड़ के दुर्गम अंचलों तक पहुँची ‘सुशासन एक्सप्रेस’
- मुस्कुराता बस्तर कार्यशाला में बच्चों की कला ने बिखेरे रंग
- हाथीदांत तस्करी पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई,वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत तीन आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए
- मछली बीज उत्पादन से किसान रयतु राम ने लिखी सफलता की नई कहानी
- जीआई टैग: वैश्विक ब्रांडों में पारंपरिक संपदा की वृद्धि
- Jammu में 7 संदिग्ध, सुरक्षाबलों ने शुरू किया Search Operation
- ASI ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, महकमे में हड़कंप

