Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने हितग्राहियों को अपने हाथों से पहनाया नजर का चश्मा
    • प्रशासन में एआई के प्रयोग से पारदर्शिता के साथ ही घर बैठे समस्या का शीघ्र निदान हुआ संभव: श्री सोनमणि बोरा
    • सुशासन तिहार में भावुक पल: मुख्यमंत्री से मिलकर बच्चों और अभिभावकों की आंखों में छलकी खुशी
    • प्रधानमंत्री आवास योजना से मिला सुरक्षित आशियाना, कच्चे घर से पक्के मकान तक पहुंची जिंदगी
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बरगद के पेड़ के नीचे लगाई चौपाल, सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
    • हादसे की हार, हौसले की जीत: नर्मदा प्रसाद को मिला शासन की योजनाओं का संबल
    • मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से उपभोक्ताओं को बड़ी राहत
    • रेत के अवैध उत्खनन पर खनिज विभाग लगातार कर रहा है कार्रवाई
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, May 22
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»सोनीपत स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी में स्विमिंग पूल में तैरता मिला छात्र का शव, सनसनी
    मुख्य समाचार

    सोनीपत स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी में स्विमिंग पूल में तैरता मिला छात्र का शव, सनसनी

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMay 22, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सोनीपत : हरियाणा की सबसे पहली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी में हादसे रुकने का नाम नहीं ले रही है और कल देर श्याम भी एक हादसे ने स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी राई को सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया। देर श्याम यूनिवर्सिटी के स्विमिंग पूल में संदिग्ध परिस्थितियों में एक पीजी डिप्लोमा कोर्स कर रहे एक छात्र की डूबने से मौत हो गई। सोनीपत सिविल अस्पताल में पहुंचे परिजनों ने इसकी पूरी तथ्य के साथ जांच करनी की मांग उठाई है तो यूनिवर्सिटी के कुलपति अशोक कुमार ने कहा कि इस मामले की जांच के लिए एक तीन सदस्य जांच कमेटी का गठन किया गया है।

    मिली जानकारी ओर अनुसार दिल्ली के गौतम नगर का रहने वाला 28 साल का निशांत स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी राई में स्थित पीजी डिप्लोमा क्रिकेट कोर्स का छात्र था और वह कल देर श्याम यूनिवर्सिटी के क्रिकेट ग्राउंड में अभ्यास करके सीधा स्विमिंग पूल में थकान उतारने के लिए पहुंच गया, जहां उसका शव संदिग्ध परिस्थितियों में तैरता हुआ जब ऊपर आया तो वहां पर मौजूद हर छात्र और खिलाडी हैरान हो गया कि आखिरकार यह हादसा हुआ तो कैसे हुआ। 

    उसके शव को पहले तो एक निजी अस्पताल में ले जाया गया और उसके बाद उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, आपको बता दे कि निशांत शादीशुदा था और करीब तीन चार माह पहले ही उसको बेटे की प्राप्ति हुई थी , और इस हादसे ने एक मासूम के सिर से पिता का साया उठा लिया।

     हालांकि इस हादसे की जांच की परिवार मांग उठा रहा है कि हादसा कैसे हुआ या इसके पीछे कोई और साजिश तो नहीं इसकी जांच होनी चाहिए, तो पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और सोनीपत सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया गया है, जांच अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि स्विमिंग पूल में डुबने से एक छात्र की मौत की सूचना मिली थी और मृतक निशांत क्रिकेट कोच की ट्रेनिंग ले रहा था। इस मामले को परिजन संदेह की मौत बता रहे है और इस मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

    इस हादसे की जानकारी देते हुए यूनिवर्सिटी के कुलपति अशोक कुमार ने बताया कि एक दुख घटना यूनिवर्सिटी में हुई है। यूनिवर्सिटी के स्विमिंग पूल में डूबने से निशांत नाम के छात्र की डुबने से मौत हो गई है। मृतक छात्र निशांत पलवल का रहने वाला था और यूनिवर्सिटी के क्रिकेट पीजी डिप्लोमा कर रहा था। अब स्विमिंग पूल को जांच के लिए सील कर दिया गया । इस हादसे की जांच के लिए एक तीन सदस्य जांच कमेटी का गठन भी किया गया है।
     

    बता दें कि मृतक निशांत हरियाणा के राज्य खेल मंत्री गौरव गौतम की रिश्तेदारी में बुआ का लड़का बताया जा रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में मातम का माहौल है। हादसे के बाद सोनीपत पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरु कर दी है। 

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    करहीबाजार समाधान शिविर में मुख्यमंत्री ने दी विकास कार्यों की सौगात

    May 22, 2026

    Jammu के विक्रम चौक में आपस में भिड़े 2 दुकानदार

    May 22, 2026

    अब तीसरी संतान पैदा करने पर मिलेंगे 21 हजार रुपये, कायस्थ समाज की अनूठी पहल,जानिए इस बड़े फैसले के पीछे की वजह

    May 22, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.