Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मार्केट में आया आधा चप्पल! सिर्फ रईसों के पैरों की बढ़ा रहे शोभा
    • ‘पति पत्नी और वो दो’ का ट्रेलर रिलीज़
    • ​मुख्यमंत्री के ‘सुशासन’ संकल्प से आ रहा बदलाव-कुकरेल शिविर में उमड़ा ग्रामीणों का सैलाब,314 में से 266 आवेदनों का ‘ऑन द स्पॉट’ फैसला
    • दिल्ली-चेन्नई प्लेऑफ की चुनौती, शाम 7:30 से टकराएंगे 
    • कब है मासिक कालाष्टमी? पूजा की सही तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि 
    • आईफोन 17 और गैलेक्सी S25 पर धमाकेदार ऑफर
    • शादी के लिए नाबालिग को बेचा, सालो तक हुआ यौन शोषण और मारपीट, भागकर घर लौटी तो खुली पोल
    • दिल दहला देने वाली वारदात :प्रॉपर्टी डीलर रंजीत चौहान की निर्मम हत्या, 3-4 हमलावरों ने दागी गोलियां…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, May 5
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»खेल»दिल्ली-चेन्नई प्लेऑफ की चुनौती, शाम 7:30 से टकराएंगे 
    खेल

    दिल्ली-चेन्नई प्लेऑफ की चुनौती, शाम 7:30 से टकराएंगे 

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMay 5, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

     नई दिल्ली, दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मंगलवार को होने वाले लीग मुकाबले में दोनों टीमें प्लेऑफ में बनाए रखने की चुनौती का सामना करेंगी। दोनों टीमों के तालिका में समान अंक है। यह एक ऐसा अहम मोड़ लगता है, जो यह तय कर सकता है कि प्लेऑफ की दौड़ में कौन बना रहेगा और कौन दबाव के चलते पैदा हुई अफरा-तफरी में फंसता चला जाएगा। दोनों टीमों ने अपने नौ मैचों में से चार जीते हैं, दोनों के आठ-आठ अंक हैं। दोनों टीमें जानती हैं कि गलती की गुंजाइश तेजी से कम होती जा रही है। फिर भी, यहां तक पहुंचने के लिए उन्होंने जो रास्ते अपनाए हैं, वे एक-दूसरे से बिल्कुल अलग हैं। दिल्ली कैपिटल्स की बात करें, तो वह एक ऐसी टीम रही है जिसमें सब कुछ या तो बहुत अच्छा होता है या बहुत बुरा। जब वे लक्ष्य का पीछा करते हैं, तो वे निडर दिखते हैं और कभी-कभी तो उन्हें रोकना लगभग नामुमकिन लगता है।

    लेकिन जब वे पहले बल्लेबाज़ी करते हैं, तो उनका यह सीजन अकसर अस्थिरता का शिकार हो जाता है, जिसकी झलक उनके नेगेटिव नेट रन रेट में स्पष्ट दिखती है। केएल राहुल उनके बल्लेबाजी क्रम में एकमात्र ऐसे खिलाड़ी रहे हैं, जिनका प्रदर्शन लगातार अच्छा रहा है। उन्होंने शांत और मजबूत अंदाज में टीम की जिम्मेदारी संभाली है। उनकी गेंदबाजी आखिरी ओवरों में संघर्ष करती दिखी है, अकसर तब रन लुटा देती है, जब नियंत्रण की सबसे ज्यादा जरूरत होती है। वहीं, चेन्नई सुपर ङ्क्षकग्स एक अलग पहचान के साथ मैदान में उतर रही है। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने लगातार असरदार पारियां खेलकर अपनी लय वापस पा ली है, जबकि संजू सैमसन चुपचाप उनके सबसे भरोसेमंद स्कोरर बन गए हैं। दोनों टीमों के बीच के पिछले मुकाबले (हेड-टू-हेड) इस मैच को और भी दिलचस्प बनाते हैं। सीएसके ने सीजनकी शुरुआत में दिल्ली कैपिटल्स को हराया था, लेकिन अब वह नतीजा काफी पुराना लगता है। अब दोनों टीमें काफी बदल चुकी हैं और उनकी नई कमजोरियां सामने आई हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    अहमदाबाद में पंजाब के सामने गुजरात टाइटंस

    May 3, 2026

    सर्वाधिक प्‍लेयर ऑफ द मैच के क्‍लब में शामिल हुए केएल राहुल, ऑरेंज कैप पर कब्जे के साथ बना डाला ये रिकॉर्ड

    May 2, 2026

    दिल्ली का जयपुर में RR से होगा मुकाबला

    May 1, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.