Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नवा रायपुर को देश की अग्रणी ग्रीनफील्ड सिटी के रूप में विकसित करने पर जोर : आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी
    • छत्तीसगढ़ पर्यटन को मिलेगी वैश्विक उड़ान, संस्कृति और विरासत को भी नई पहचान
    • आईसीएआर-एनआईबीएसएम द्वारा ‘पोषण वाटिका’ पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
    • बहनों ने बांधी स्नेह की डोर, ‘विष्णु भैया’ ने दिया सुरक्षा और सम्मान का भरोसा
    • कृषि शिक्षा में भी हैं करियर, नवाचार और उद्यमिता के असीमित अवसर
    • प्रदेश में 48.69 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में बोनी के लक्ष्य के विरूद्ध 97 प्रतिशत बोनी पूर्ण
    • मुख्यमंत्री ने संसदीय संकुल विकास परियोजना मिनवाखाड़ पर आधारित पुस्तक का विमोचन किया
    • 4 साल की बेटी के सामने पत्नी से सेक्स, वीडियो बनाकर पोर्न वेबसाइट्स पर बेचता, गिरफ्तार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, August 26
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»मुंबई में डिप्टी सीएम पवन कल्याण के दाएं कंधे की सर्जरी, 2016 में लगी चोट से दर्द में थे
    मुख्य समाचार

    मुंबई में डिप्टी सीएम पवन कल्याण के दाएं कंधे की सर्जरी, 2016 में लगी चोट से दर्द में थे

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 11, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मुंबई/अमरावती: आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और जनसेना पार्टी के प्रमुख पवन कल्याण के दाहिने कंधे की शनिवार सुबह मुंबई के एक अस्पताल में सफल सर्जरी की गई। डॉक्टरों के अनुसार उनके दोनों कंधों में रोटेटर कफ की गंभीर चोटें और मांसपेशियों में फटन (मसल टियर) पाई गई थी। मेडिकल विशेषज्ञों ने जांच के बाद जल्द से जल्द ऑपरेशन कराने की सलाह दी थी। हालांकि पवन कल्याण ने पहले अपने तय सरकारी और सार्वजनिक कार्यक्रम पूरे किए और उसके बाद सर्जरी कराने का फैसला लिया।

    पहले दाहिने कंधे का ऑपरेशन किया गया

    डॉक्टरों ने बताया कि दोनों कंधों की एक साथ सर्जरी करने से दर्द और रिकवरी की प्रक्रिया काफी कठिन हो सकती थी। इसी कारण पहले दाहिने कंधे का ऑपरेशन किया गया। शुक्रवार को उनकी प्रारंभिक मेडिकल जांच हुई थी, जबकि शनिवार को हुई सर्जरी करीब साढ़े तीन घंटे तक चली। डॉक्टरों के मुताबिक फिलहाल उनकी हालत स्थिर है और वे चिकित्सकों की निगरानी में हैं। बाएं कंधे की सर्जरी अगले दो महीनों के भीतर की जाएगी।

    10 सालों से कंधों के दर्द से जूझ रहे थे पवन कल्याण

    जानकारी के अनुसार पवन कल्याण पिछले लगभग एक दशक से कंधों के दर्द से जूझ रहे थे। वर्ष 2016 में उन्हें पहली बार कंधे में गंभीर चोट लगी थी। शुरुआती इलाज के बाद डॉक्टरों ने उन्हें पर्याप्त आराम करने की सलाह दी थी, लेकिन उन्होंने राजनीतिक और सार्वजनिक गतिविधियां जारी रखीं। साल 2018 की संघर्ष यात्रा, 2019 के चुनावी दौर और उसके बाद किसानों से मुलाकात के कार्यक्रमों के दौरान बड़ी संख्या में समर्थक उनसे हाथ मिलाने और गले मिलने के लिए आगे आते रहे। लगातार हाथ पकड़ने, खींचने और भीड़ के दबाव के कारण उनके कंधों की चोट और गंभीर होती चली गई। इसके बावजूद उन्होंने दर्द को नजरअंदाज करते हुए अपने कार्यक्रम जारी रखे।

    अभी बाएं कंधे की भी होगी सर्जरी

    हाल ही में अप्रैल में नाक की सर्जरी के दौरान कराई गई विस्तृत मेडिकल जांच में दोनों कंधों में गंभीर रोटेटर कफ इंजरी और मसल टियर का पता चला। डॉक्टरों ने उस समय भी तत्काल सर्जरी कराने की सलाह दी थी। कुछ सप्ताह पहले मुंबई में दोबारा हुई जांच के बाद ऑपरेशन की तारीख तय की गई। डॉक्टरों का कहना है कि पवन कल्याण की रिकवरी पर लगातार नजर रखी जा रही है। चिकित्सकीय सलाह के अनुसार उन्हें कुछ समय तक आराम करना होगा, ताकि कंधे की मांसपेशियां पूरी तरह ठीक हो सकें। इसके बाद निर्धारित समय पर बाएं कंधे की सर्जरी भी की जाएगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    लंदन में शादी, 50 करोड़ खर्च, असदुद्दीन ओवैसी की भतीजी के निकाह पर भड़के लोग

    August 25, 2026

    बॉम्बे हाईकोर्ट ने FDA को MCA किचन की दोबारा जांच का दिया निर्देश

    August 25, 2026

    रणथंभौर में मादा भालू का ‘आक्रामक’ दीदार, सेल्फी-बाजों की हुई सीटी-पिटी गुम!

    August 25, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.