मौसमछत्तीसगढ़

धमतरी जिले में अब तक 476 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

धमतरी । जिले में एक जून से अब तक 476.3 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। भू-अभिलेख शाखा से मिली जानकारी के मुताबिक जिले में अब तक सर्वाधिक औसत वर्षा 612 मि.मी. कुकरेल तहसील और सबसे कम 281.9 मि.मी. औसत वर्षा मगरलोड तहसील में दर्ज की गई है। इसी तरह धमतरी तहसील में 602.3 मि.मी., नगरी तहसील में 499.6 मि.मी., कुरूद तहसील में 436.3 मि.मी., भखारा तहसील में 446.3 मि.मी. और बेलरगांव तहसील में 456 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई।

जिले में आज की औसत वर्षा 13.7 मि.मी. दर्ज की गई है। इसमें धमतरी तहसील में 8.4 मि.मी., कुरूद तहसील में 6.5 मि.मी., मगरलोड में 8.2 मि.मी., नगरी में 31.5 मि.मी., भखारा में 6.3 मि.मी., कुकरेल तहसील में 13 मि.मी. और बेलरगांव तहसील में 22 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है।

Related Articles

Back to top button