Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • दूध या दही, आपकी सेहत के लिये क्या है ज्यादा फायदेमंद? 
    • बहुत से लोग दवाओं को तोड़कर खाना पसंद करते हैं. लेकिन क्या आप ये जानते हैं किस दवा को तोड़कर खाना चाहिए और किसे नहीं
    • वक्त से पहले मेनोपॉज हुआ तो बढ़ जाता है इस बीमारी का खतरा
    • महिला की गला दबाकर हत्या करने के बाद युवक ने भी आत्महत्या कर ली 
    • हाजीपुर इलाके में प्रवासी मजदूर ने पत्नी को उतारा मौत के घाट
    • पहला ऑल-विमेन पुलिस थाना, पीड़ित महिलाएं बिना झिझक कह सकेंगी दिल की बात
    • इजरायल का लेबनान पर हमला ; US-ईरान शांति वार्ता को बड़ा झटका, वेंस का स्विट्जरलैंड दौरा रद
    • मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल ने की सौजन्य मुलाकात
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, June 20
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»प्रयागराज में चल रहा था गंदा धंधा, ACP ने मारा छापा… आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए 4 महिला और 2 पुरुष
    मुख्य समाचार

    प्रयागराज में चल रहा था गंदा धंधा, ACP ने मारा छापा… आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए 4 महिला और 2 पुरुष

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMay 10, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Prayagraj News: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में अतरसुइया थाना क्षेत्र स्थित कल्याणी देवी मोहल्ले में बीते शनिवार शाम पुलिस ने एक मकान में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने 4 महिलाओं और 2 पुरुषों को आपत्तिजनक स्थिति में हिरासत में लिया। मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई है।

    स्थानीय लोगों की शिकायत पर ACP की रेड, दरवाजा तोड़ अंदर घुसी पुलिस
    पुलिस सूत्रों के अनुसार कल्याणी देवी क्षेत्र के एक मकान में लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियां संचालित होने की शिकायतें मिल रही थीं। स्थानीय लोगों का आरोप था कि मकान में प्रतिदिन नए-नए लोगों का आना-जाना लगा रहता था, जिससे क्षेत्र में संदेह का माहौल बना हुआ था। शनिवार शाम करीब 4 बजे सहायक पुलिस उपायुक्त निकिता श्रीवास्तव के नेतृत्व में अतरसुइया पुलिस ने मकान पर छापा मारा। पुलिस टीम के पहुंचने पर मकान का दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बावजूद कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर पुलिस अंदर पहुंची।

    कमरों में आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवती, मास्टरमाइंड की तलाश तेज
    पुलिस के अनुसार मकान के अलग-अलग कमरों में युवक और युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में मिले। छापेमारी के दौरान मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई। पुलिस सभी 6 लोगों को हिरासत में लेकर थाने ले आई, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। शुरुआती जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इस नेटवर्क का संचालन कौन कर रहा था तथा इसमें अन्य लोगों की भी संलिप्तता है या नहीं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पकड़े गए लोगों से पूछताछ के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही मकान मालिक और पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल ने की सौजन्य मुलाकात

    June 19, 2026

    राज्यपाल श्री डेका से सुप्रीम कोर्ट में छत्तीसगढ़ की स्टैंडिंग काउंसिल सुश्री जैन ने की सौजन्य भेंट

    June 19, 2026

    हरियाणा-राजस्थान में लाखों में बेचते थे बच्चे,दिल्ली में बच्चा चोर गिरोह का भंडाफोड़, 20 से ज्यादा बच्चे बेचे , 12 गिरफ्तार…

    June 18, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.