Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • लोकभवन में तीन दिवसीय मेडिटेशन शिविर का आयोजन
    • डीके शिवकुमार बने कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री, अन्य नेताओं ने ली मंत्री पद की शपथ
    • लगातार रो रहा था बच्चा, गुस्से में सौतेले पिता ने ज़ोर से थप्पड़ मार ली मासूम की जान
    • पटना में खान सर की कोचिंग पर हुए हमले के मामले में ज्ञान बिंदु कोचिंग के 3 डायरेक्टर गिरफ्तार…
    • केंद्र सरकार ने जारी किए मंत्रालयों, विभागों और सरकारी संस्थानों में स्टाफ कारों के उपयोग को लेकर सख्त दिशा-निर्देश…
    • नैनो उर्वरकों से बढ़ी पैदावार और घटी लागत, सरगुजा के किसान पंकज राजवाड़े बने नवाचार की मिसाल
    • खरीफ सीजन में किसानों को समय पर मिल रही खाद, सखौली के किसान कमलेश ने जताया संतोष
    • मनरेगा की आजीविका डबरियां बन रहीं ग्रामीण समृद्धि का आधार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, June 3
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»डीके शिवकुमार बने कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री, अन्य नेताओं ने ली मंत्री पद की शपथ
    BREKING NEWS

    डीके शिवकुमार बने कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री, अन्य नेताओं ने ली मंत्री पद की शपथ

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 3, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कर्नाटक की राजनीति में बुधवार को एक अहम अध्याय जुड़ गया, जब कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार ने राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की। राजधानी बेंगलुरु में आयोजित भव्य समारोह में उन्होंने हाथ में संविधान की कॉपी लेकर पद और गोपनीयता की शपथ ली। इस दौरान कार्यक्रम स्थल पर कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भारी मौजूदगी देखने को मिली। शिवकुमार के साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जी. परमेश्वर ने उपमुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभाली। राज्यपाल ने दोनों नेताओं को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस के कई दिग्गज नेता मंच पर मौजूद रहे।

    अन्य नेताओं ने भी ली मंत्री पद की शपथ

    नई सरकार के गठन के साथ मंत्रिपरिषद का भी विस्तार किया गया। मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के अलावा 12 अन्य नेताओं को मंत्री पद की शपथ दिलाई जा रही है। इन नए चेहरों में पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के पुत्र डॉ. यतींद्र सिद्धारमैया का नाम भी शामिल है। इससे पहले सिद्धारमैया ने 28 मई को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने मई 2023 से लेकर मई 2026 तक राज्य का नेतृत्व किया।

    इन सभी ने ली मंत्री पद की शपथ

    मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्री के अलावा जिन नेताओं ने शपथ ली है उसमें, के. एच मुनियप्पा, केजी जॉर्ज, एमबी पाटिल, रामलिंगा रेड्डी, सतीश जखोली, कृष्ण बायरेगौड़ा, प्रियांक खड़गे, यूटी खेदार, ईश्वर खांद्रे, यतीन्द सिद्धारमैया, बैराथी सुरेश और शरण प्रकाश पाटिल के नाम शामिल हैं।

    शपथ से पहले मां का लिया आशीर्वाद

    डीके शिवकुमार के शपथ ग्रहण से पहले एक भावुक तस्वीर सामने आई। शपथ ग्रहण के लिए लोक भवन जाने से पहले डीके शिवकुमार ने अपनी मां के पांव छूकर आशीर्वाद लिए। जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही है। डीके शिवकुमार तीन सालों तक कर्नाटक में उपमुख्यमंत्री के तौर पर काम कर रहे थे। अब उन्होंने सीएम पद की शपथ ले ली है।

    सोनिया गांधी का आया संदेश

    कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से पहले डीके शिवकुमार को सोनिया गांधी ने शुभकामना संदेश दिया। अपने मैसेज में सोनिया गांधी ने शिवकुमार को फोन करके कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि वे कर्नाटक का बढ़िया नेतृत्व करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि आप नई जिम्मेदारी को बढ़िया से निभाएं। अंत में उन्होंने सभी को साथ लेकर चलने की बात कही।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    पटना में खान सर की कोचिंग पर हुए हमले के मामले में ज्ञान बिंदु कोचिंग के 3 डायरेक्टर गिरफ्तार…

    June 3, 2026

    केंद्र सरकार ने जारी किए मंत्रालयों, विभागों और सरकारी संस्थानों में स्टाफ कारों के उपयोग को लेकर सख्त दिशा-निर्देश…

    June 3, 2026

    सियाचिन में तैनात जांबाज कैलाश चोयल का दिल्ली में निधन, सैन्य सम्मान से दी जाएगी विदाई

    June 3, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.