Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अगले हफ्ते पाकिस्तान में अमेरिका और ईरान के बीच फिर शुरू होगी सीधी बातचीत
    • 12 अगस्त 2026 को बेहद दुर्लभ खगोलीय घटना, चंद्रमा पूरी तरह सूर्य को ढक लेगा, छा जाएगा अंधेरा
    • “बंगाल अब आजाद हो गया”, फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री ने ममता बनर्जी के खिलाफ बोला हमला
    • शुभेंदु अधिकारी बने बंगाल के सीएम, दिलीप घोष समेत 5 नेता भी मंत्री बनाए गए
    • गरीबों के नाम पर फर्जी कंपनियां और करोड़ों का खेल: कानपुर में 3200 करोड़ के महाघोटाले का मास्टरमाइंड को दबोचा
    • कर्नाटक के इस नाई का स्पेशल कस्टमर है एक बंदर
    • निर्माणाधीन बिल्डिंग में मिली दो लाश से ग्रेटर नोएडा इलाके में फैली सनसनी…
    • शिक्षक अभ्यर्थियों पर पुलिस का कहर, सम्राट सरकार पर भड़के मोदी के हनुमान चिराग पासवान
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, May 9
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»बिहार में निष्पक्ष मतदाता सूची और चुनाव होंगे : ज्ञानेश कुमार
    BREKING NEWS

    बिहार में निष्पक्ष मतदाता सूची और चुनाव होंगे : ज्ञानेश कुमार

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 6, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    फिरोजाबाद। बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। राजनीतिक पार्टियां एक्टिव हो गईं और वोटरों को लुभाने के लिए तरह-तरह के वादे कर रही हैं। पार्टियों के वरिष्ठ नेता भी लगातार बिहार का दौरा कर रहे हैं और ताबड़तोड़ रैलियां एवं जनसभाएं कर रहे हैं। वहीं, राज्य में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण पर विवाद गहराता जा रहा है। इस बीच देश के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार शनिवार को यूपी के फिरोजाबाद जिले में पहुंचे, जहां उन्होंने दावा किया कि बिहार में निष्पक्ष मतदाता सूची और चुनाव होंगे।

    मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि हर चुनाव से पहले मतदाता सूची को अपडेट करना आवश्यक है। बिहार में 1 जनवरी 2003 को वोटिंग लिस्ट का गहन पुनरीक्षण हुआ था। उस समय जिन लोगों का नाम वोटर लिस्ट में जुड़ा था, उनकी पात्रता की जांच की गई थी। नियमों के अनुसार, पात्रता के लिए आप भारत के नागरिक हों, आपकी उम्र 18 साल हो, और जिन पोलिंग बूथ के आसपास रहते हैं, वहां की वोटिंग लिस्ट में आपका नाम हो।

    उन्होंने कहा कि चुनावों के बाद चुनाव आयोग ने सभी राजनीतिक दलों के साथ संपर्क करने का निर्णय लिया, क्योंकि पहले कुछ राजनीतिक पार्टियों ने वोटिंग लिस्ट पर सवाल उठाए थे। बिहार चुनाव से पहले मतदाता सूची बनाने को लेकर विपक्ष द्वारा उठाए जा रहे सवालों के जवाब में ज्ञानेश कुमार ने कहा कि चुनाव, कानून और संविधान के हिसाब से ही होगा।

    ज्ञानेश कुमार ने मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने पर कहा कि जो भी भारतीय संविधान के मानकों में पात्रता रखता है, वो सभी वोटर होंगे, उसमें कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। इसे लेकर सभी दलों से बातचीत चल रही है। हम सभी शंकाओं को दूर करके पारदर्शी चुनाव कराएंगे।

    बता दें कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने फिरोजाबाद में माथुर वैश्य महासभा के सम्मान समारोह कार्यक्रम में शिरकत की, जहां समाज के लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    शुभेंदु अधिकारी बने बंगाल के सीएम, दिलीप घोष समेत 5 नेता भी मंत्री बनाए गए

    May 9, 2026

    सम्राट कैबिनेट को मिले 32 नए मंत्री, 4 महिलाओं को मिली जगह; मंगल पांडे का कटा पत्ता

    May 7, 2026

    पंजाब CM के OSD से जुड़े ठिकानों पर ED की छापेमारी, 9वीं मंजिल से फेंके गए नोटों के बैग

    May 7, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.