Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राजमेरगढ़ बनेगा छत्तीसगढ़ का नया पर्यटन आकर्षण
    • साय सरकार के सुशासन में अवैध खनिज कारोबार पर सख्त प्रहार, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में लगातार जारी कार्रवाई
    • लंबी मूंछों’ वाले  ‘बोरर कीड़े’ कर रहे पेड़ों को खोखला, इन्‍हें पकड़कर ग्रामीणों ने कमाए 20 लाख,कीड़ों की माला बनाकर वन विभाग को सौंप रहे ग्रामीण…
    • छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मानसून ने पकड़ ली रफ्तार,अगले 48 घंटे भारी वर्षा का अलर्ट, रायपुर समेत कई जिलों में झमाझम बारिश
    • सीएम हेल्पलाइन-1076 ने नागरिक-केंद्रित सुशासन की अवधारणा को दिया व्यवहारिक रूप : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
    • सफलता की कहानी-किसानों ने अपनाया लाभकारी फसलों का विकल्पहो रहा है, किसानों की आमदनी में इजाफा
    • आत्मनिर्भर भारत की ऐतिहासिक उड़ान : विक्रम-1 की सफलता पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दी बधाई
    • Breaking News : पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से आठ लोगों की मौत, 15 से ज्यादा घायल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, July 18
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»लाइफस्टाइल»क्या आप भी एसी और टीवी को रिमोट से बंद कर पूरे दिन के लिए छोड़ देते हैं? अगर हां तो आप बिजली का बिल बढ़ाते हैं
    लाइफस्टाइल

    क्या आप भी एसी और टीवी को रिमोट से बंद कर पूरे दिन के लिए छोड़ देते हैं? अगर हां तो आप बिजली का बिल बढ़ाते हैं

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 3, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    देश भर में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है. कई राज्यों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है. ऐसे में कूलर, पंखे और एयर कंडीशनर (एसी) चलाने वाले लोगों की संख्या बढ़ गई है. लेकिन एसी को लेकर लोगों के मन में कई भ्रम फैले हुए हैं. सबसे आम भ्रम यह है कि एसी तभी अच्छा कूलिंग देता है जब उसे 18 डिग्री सेल्सियस पर सेट किया जाए. 

    भारत सरकार के पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने इन भ्रमों को दूर करते हुए महत्वपूर्ण जानकारी दी है. मंत्रालय के अनुसार, एसी को 24 डिग्री सेल्सियस पर सेट करने से कमरे में आरामदायक ठंडक मिलती है और बिजली की खपत भी काफी कम हो जाती है. हर एक डिग्री तापमान बढ़ाने से लगभग 6 प्रतिशत बिजली बचाई जा सकती है. यानी 18 डिग्री की जगह 24 डिग्री पर चलाने से आप बिना किसी असुविधा के बिजली बिल में अच्छी बचत कर सकते हैं.

    एसी का सही उपयोग न सिर्फ बिजली बिल घटाएगा बल्कि पर्यावरण की रक्षा में भी मदद करेगा. जलवायु परिवर्तन के दौर में छोटी-छोटी आदतें बड़े बदलाव ला सकती हैं.

    समझदारी से कूल रहें, जोर लगाकर नहीं.” एसी को बहुत कम तापमान पर चलाने से न सिर्फ बिजली ज्यादा खर्च होती है बल्कि सेहत पर भी बुरा असर पड़ सकता है. अचानक गर्मी से ठंडे कमरे में जाना सर्दी-जुकाम और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं पैदा कर सकता है.

    वन पर्यावरण जलवायु परिवर्तन विभाग मंत्रालय

    एक और बड़ा भ्रम स्टैंडबाय मोड को लेकर है. कई लोग सोचते हैं कि टीवी या एसी को रिमोट से बंद करने के बाद वह बिजली नहीं खाता. लेकिन वास्तव में ‘स्टैंडबाय मोड’ में भी ये उपकरण लगातार बिजली खींचते रहते हैं. मंत्रालय ने सलाह दी है कि उपयोग के बाद एसी और टीवी का प्लग दीवार के सॉकेट से निकाल दें. इससे अनावश्यक बिजली की बर्बादी रुकेगी.

    गर्मी के इस मौसम में ऊर्जा संरक्षण बेहद जरूरी है. मंत्रालय ने नागरिकों से अपील की है कि वे एसी का तापमान 24 डिग्री तक रखें, पर्दे बंद रखें ताकि बाहर की गर्मी अंदर न आए और कमरे का दरवाजा-खिड़की बंद रखें. साथ ही, एसी के फिल्टर समय-समय पर साफ करते रहें, जिससे उसकी दक्षता बनी रहे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    फ़ूड न्यूज़: सोशल मीडिया पर छाया ‘आलू के बरूले’ का क्रेज, चाय के साथ लोग उठा रहे हैं इस क्रिस्पी स्नैक का लुत्फ!

    July 14, 2026

    चैटिंग का ये शॉर्टकट कहीं आपका रिलेशनशिप तो नहीं कर रहा खराब? इस आर्टिकल में जानें क्यों आपका पार्टनर बस हम्म लिखकर हो जाता है चुप

    June 21, 2026

    लगातार खुजली और सूखी त्वचा हो सकते हैं किडनी बीमारी के संकेत, जानिए किन लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए

    June 19, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.