Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • क्या आपके पास वह पुराना 5 रुपये वाला नोट है? 48 लाख कमाने के चक्कर में लूट लिए 3.66 लाख?आखिर कैसे ठगों ने 5 रुपये के बहाने…
    • छत्तीसगढ़ में झुलसा देने वाली गर्मी के बीच मौसम ने अचानक राहत भर लिया अगले चार दिनों तक बारिश के आसार…
    • छत्तीसगढ़ में डिजिटल जनगणना का शंखनाद: बस्तर के प्रगणक ने दुर्गम क्षेत्र में रचा इतिहास, लापरवाह कर्मियों पर प्रशासन की गाज
    • “बेटी को भगा ले गया”, परिजनों ने गुस्से में लड़के के पिता की काट दी गर्दन
    • निर्माण गुणवत्ता में जरा भी लापरवाही नहीं चलेगी – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
    • मनरेगा के तहत छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात : भारत सरकार से 1333 करोड़ रुपए स्वीकृत, 212 करोड़ की मजदूरी राशि का भुगतान
    • अंबेडकरनगर में मां ने ईंट से कूचकर चार मासूम बच्चों को उतारा मौत के घाट
    • एक साल से लंबित चुनाव याचिका केस पर उत्तराखंड हाईकोर्ट सख्त, 6 महीने में फैसला देने का निर्देश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, May 2
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»क्या आपके पास वह पुराना 5 रुपये वाला नोट है? 48 लाख कमाने के चक्कर में लूट लिए 3.66 लाख?आखिर कैसे ठगों ने 5 रुपये के बहाने…
    क्राइम

    क्या आपके पास वह पुराना 5 रुपये वाला नोट है? 48 लाख कमाने के चक्कर में लूट लिए 3.66 लाख?आखिर कैसे ठगों ने 5 रुपये के बहाने…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMay 2, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    क्या आपके पास भी वह पुराना 5 रुपये वाला नोट है, जिसके पीछे ट्रैक्टर चलाता हुआ किसान बना है? अगर हां, तो सावधान हो जाइए! जिसे आप अपनी ‘किस्मत की चाबी’ समझ रहे हैं, वही आपकी जमा-पूंजी साफ करने का जरिया बन सकता है. राजस्थान के अजमेर जिले में एक महिला के साथ ऐसा ही हुआ, जहां एक फेसबुक विज्ञापन ने उसे लखपति बनाने का सपना दिखाकर लाखों का चूना लगा दिया.

    फेसबुक पोस्ट ने दिखाया ’48 लाख’ का सपना

    मामला अजमेर के पॉश इलाके शास्त्री नगर का है. यहां रहने वाली एक महिला ने फेसबुक पर एक लुभावना विज्ञापन देखा. विज्ञापन में दावा किया गया था कि अगर किसी के पास ‘ट्रैक्टर वाला’ पुराना 5 रुपये का नोट है, तो उसके बदले उसे 48 लाख रुपये मिल सकते हैं. महिला इस विज्ञापन के झांसे में आ गई और दिए गए नंबर पर संपर्क किया.

    ठगों ने बुना बातों का जाल

    महिला ने जैसे ही संपर्क किया, ठगों ने खुद को एक बड़ी पुरानी मुद्रा (Antique Currency) खरीदने वाली कंपनी का प्रतिनिधि बताया. उन्होंने महिला का भरोसा जीतने के लिए फर्जी दस्तावेज और आईडी कार्ड्स तक दिखाए. महिला को यकीन दिलाया गया कि उसका 5 रुपये का नोट वाकई ‘दुर्लभ’ है और उसे 48 लाख रुपये दिलाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

    किश्तों में पार किए 3.66 लाख रुपये

    ठगी का खेल तब शुरू हुआ जब ठगों ने ‘प्रोसेसिंग फीस’ के नाम पर पैसे मांगना शुरू किया. महिला से कभी GST, कभी रजिस्ट्रेशन शुल्क, तो कभी फाइल चार्ज और ट्रैवलिंग चार्ज के नाम पर किश्तों में पैसे ट्रांसफर करवाए गए. महिला को बार-बार आश्वासन दिया गया कि बस यह आखिरी चार्ज है, इसके बाद 48 लाख सीधे खाते में आ जाएंगे. लालच और उम्मीद में महिला पैसे भेजती रही. जब तक महिला को ठगी का अहसास हुआ, वह कुल 3 लाख 66 हजार रुपये ठगों के खातों में जमा कर चुकी थी.

    साइबर थाना जांच में जुटा

    जब महिला को न तो पैसे मिले और न ही प्रतिनिधि का फोन लगा, तब उसे ठगी का अहसास हुआ. पीड़िता ने अजमेर के साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई है. डीवाईएसपी शमशेर खान ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जिन बैंक खातों में पैसे भेजे गए हैं, उनकी डिटेल खंगाली जा रही है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    “बेटी को भगा ले गया”, परिजनों ने गुस्से में लड़के के पिता की काट दी गर्दन

    May 2, 2026

    अंबेडकरनगर में मां ने ईंट से कूचकर चार मासूम बच्चों को उतारा मौत के घाट

    May 2, 2026

    सेवानिवृत्त बुजुर्ग को शादी का झांसा देकर लाखों की ठगी, मैट्रिमोनियल साइट से बनाया शिकार…

    May 2, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.