Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • शादी में अनजान मेहमान से रहे सावधान सूट बूट में आए शातिर चोर उड़ा ले गए 5 लाख से भरा बैग…
    •  कार से टक्कर के बाद दूर जा गिरी स्कूटी…
    • तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े 2 युवकों को मारी टक्कर,एक की मौत, दूसरा गंभीर
    • प्रयागराज में नशे के दौरान हुए झगड़े में ईंट से कूचलकर दोस्त की हत्या
    • नशेड़ी बेटे ने पैसे न मिलने पर मां को उतारा मौत के घाट
    • गुजरात में 2,500 करोड़ रुपये की साइबर धोखाधड़ी, 3 बैंक अधिकारी के साथ 20 लोग दबोचे गए
    • राजस्थान की रुखसार बनीं राधिका, परिवार के खिलाफ जाकर भोपाल के अजय से की शादी
    • कांकेर जिले के कुलगांव स्थित अजीबी एग्रो राइस मिल में भीषण आग लगने से बड़ी मात्रा में धान और बारदाना जलकर खाक…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, April 21
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»शादी में आए डॉक्टर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, कुएं से मिला शव… 
    मुख्य समाचार

    शादी में आए डॉक्टर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, कुएं से मिला शव… 

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 21, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    प्रतापगढ़ जिले के पीपलखूंट थाना इलाके के बोरी पी गांव में विवाह कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे एक डॉक्टर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कुएं में शव मिलने की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। कुएं में अर्धनग्न हालत में मिले शव की सूचना मिलने की पुलिस और परिजन सोमवार को मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव बाहर निकलवाया और मृतक का मोबाइल फोन तलाशने के लिए कुएं का पानी खाली करवाया। पुलिस ने पूछताछ के लिए कुछ संदिग्ध लोगों को डिटेन भी किया है।

    यह है पूरा घटनाक्रम

    पीपलखूंट थाना प्रभारी छबिलाल ने बताया कि बांसवाड़ा जिले के डूंगरा छोटा क्षेत्र के मछारसाथ गांव के 28 वर्षीय डॉ. मोहित मछार 15 अप्रेल को एक मित्र की शादी में शामिल होने पीपलखूंट थाना क्षेत्र के बोरी पी गांव आया था। उसी रात करीब 11 बजे के बाद उसका मोबाइल बंद हो गया और परिजनों से संपर्क टूट गया। परिजनों ने तलाश के बाद कलिंजरा और पीपलखूंट थानों में गुमशुदगी दर्ज कराई।

    वहींं 19 अप्रेल सुबह बोरी पी गांव के एक कुएं में डॉक्टर का अर्धनग्न शव मिला। घटना स्थल के पास जूते और खून से सनी शर्ट बरामद हुई, जबकि मोबाइल और पैंट नहीं मिले थे। परिजनों ने शरीर पर चोट के निशान होने के कारण हत्या की आशंका जताई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया। पुलिस ने मृतक का मोबाइल फोन तलाशने के लिए कुएं का पानी खाली करवाया।

    परिजनों ने हत्या का केस दर्ज कराया

    शव का बांसवाड़ा के एमजी अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया और उसके बाद शव परिजनों को सौंपा। मोहित मछार ने कोटा से एमबीबीएस किया था और वर्तमान में राजसमंद में एक एनजीओ के साथ कार्यरत था। परिजनों की ओर से हत्या का मामला दर्ज कराया था।
    वहीं मामले की संंदिग्धता को देखते हुए सोमवार को पुलिस और परिजन बोरी पी गांव पहुंचे। जहां जांच के दौरान कुएं का पानी खाली कराया। इसके साथ ही कई लोगों ने पूछताछ भी की। इस दौरान बांसवाड़ा उपजिला प्रमुख विकास बामणिया परिजनों के साथ पहुंचे। जहां आसपास लोगों से भी पता किया। कुएं का पानी खाली करवाकर युवक के मोबाइल को खोजने की कोशिश की गई।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

     कार से टक्कर के बाद दूर जा गिरी स्कूटी…

    April 21, 2026

    तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े 2 युवकों को मारी टक्कर,एक की मौत, दूसरा गंभीर

    April 21, 2026

    गुजरात में 2,500 करोड़ रुपये की साइबर धोखाधड़ी, 3 बैंक अधिकारी के साथ 20 लोग दबोचे गए

    April 21, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.