Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • समाज में न्याय और समानता की प्रेरणा देता रहेगा बाबा साहेब का जीवन : मुख्यमंत्री
    • वेदांता प्लांट में बॉयलर हादसा: प्रशासन की मुस्तैदी से राहत-बचाव तेज, हालात नियंत्रण में
    • ऑर्डर देने जा रहा था डिलीवरी ब्वॉय  की सड़क हादसे में चली गई जान 
    • वडोदरा रिंग रोड का पहला फेज पूरा, ट्रैफिक से मिली राहत
    • सेना अफसर पर हमला, दिल्ली पुलिस का एक्शन तेज, एलजी ने की ब्रिगेडियर के परिवार से बात कर दी सुरक्षा की गारंटी
    • पेंच नेशनल पार्क के पास बाघ का हमला, युवक की मौत, ग्रामीणों ने की आगजनी और तोड़फोड़
    • लड़कियों के स्कूल-हॉस्टल की सुरक्षा पर सख्ती, बाहरी लोगों की एंट्री पूरी तरह बैन
    • लाइव कॉन्सर्ट में ड्रग्स ओवरडोज से 2 छात्रों की मौत, 6 गिरफ्तार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, April 14
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»अंतर्राष्ट्रीय»“हमारे मामले में दखल न दें”, चीन ने ट्रंप को दी चेतावनी, चीनी टैंकर ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज किया पार
    अंतर्राष्ट्रीय

    “हमारे मामले में दखल न दें”, चीन ने ट्रंप को दी चेतावनी, चीनी टैंकर ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज किया पार

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 14, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पाकिस्तान में ईरान के साथ बातचीत फेल होने के बाद अमेरिका ने होर्मुज में नाकेबंदी कर दी। इसी बीच खबर सामने आई है कि नाकेबंदी के बाद भी चीन का जहाज स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को पार कर गया है। हालांकि अभी तक इस जहाज को लेकर अमेरिका और चीन की तरफ से कुछ आधिकारिक बयान नहीं आया है। बताया जा रहा है कि इस जहाज पर अमेरिका ने प्रतिबंध लगाया हुआ है।

    नाकेबंदी के बाद पहला जहाज

    रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, LSEG, MarineTraffic और Kpler के डेटा के अनुसार चीनी टैंकर रिच स्टारी ने होर्मुज जलडमरूमध्य को पार कर लिया है। बताया जा रहा है कि नाकेबंदी लागू होने के बाद खाड़ी क्षेत्र से बाहर निकलने वाला यह पहला जहाज है।

    पाबंदियों के बावजूद सफर जारी

    अमेरिका ने इस जहाज पर ईरान के साथ कारोबार करने को लेकर पहले ही प्रतिबंध लगाए हुए हैं। इसके बावजूद यह जहाज अपनी यात्रा पूरी करने में सफल रहा। जहाज का मालिक शंघाई स्थित शंघाई ज़ुआनरुन शिपिंग कंपनी लिमिटेड है।

    क्या है जहाज में खास?

    रिपोर्ट के अनुसार, रिच स्टारी एक मीडियम-रेंज टैंकर है, जिसमें करीब 2.5 लाख बैरल मेथनॉल लादा हुआ है। इसने अपना कार्गो जुटा के हमरिया पोर्ट से लोड किया था।

    ट्रंप को दी चेतावनी

    इससे पहले चीन ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को सीधी चेतावनी दी है। चीन ने ईरान का साथ देते हुए अमेरिका से कहा कि हमारे मामले में दखल नहीं दें। चीनी रक्षा मंत्री ने कहा कि बीजिंग दुनिया में शांति और स्थिरता के लिए प्रतिबद्ध है और मध्य पूर्व की स्थिति पर नजर रख रहा है। उन्होंने आगे कहा कि ईरान के साथ हमारे व्यापारिक और ऊर्जा समझौते है, इसलिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से हमारे जहाज आ-जा रहे हैं। हम उम्मीद करते हैं कि कोई और हमारे मामले में दखल न दे। ईरान का होर्मुज पर कंट्रोल है और वो हमारे लिए खुला हुआ है। 

    पाकिस्तान में वार्ता हुई फेल

    पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच हुई उच्चस्तरीय शांति वार्ता विफल हो गई। उपराष्ट्रपति जे.डी. वेंस के नेतृत्व वाली अमेरिकी टीम और ईरानी प्रतिनिधिमंडल के बीच लगभग 21 घंटे चली चर्चा में कोई समझौता नहीं हो सका। मुख्य मुद्दे ईरान के परमाणु कार्यक्रम, होर्मुज जलडमरूमध्य को खोलने और क्षेत्रीय सुरक्षा थे। ईरान ने परमाणु हथियार न बनाने की गारंटी देने से इनकार कर दिया, जबकि अमेरिका ने पूर्ण समझौते पर जोर दिया।

    वार्ता विफल होने के तुरंत बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में नौसैनिक नाकेबंदी का आदेश दे दिया। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा कि अमेरिकी नौसेना सोमवार सुबह से ईरानी बंदरगाहों आने-जाने वाले सभी जहाजों को रोकेगी। इसका उद्देश्य ईरान पर दबाव बनाना है, जो पहले से ही जलडमरूमध्य को खनिकरण और टोल वसूली के जरिए बंद रखे हुए था। ट्रंप ने चेतावनी दी कि ईरानी फास्ट-अटैक जहाज अगर नाकेबंदी के पास आए तो उन्हें नष्ट कर दिया जाएगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    स्थायी शांति की कोशिश, अमेरिका-ईरान के बीच इस्लामाबाद या जिनेवा में फिर हो सकती है बातचीत,

    April 14, 2026

    हंगरी में पुतिन-ट्रंप के करीबी Viktor Orbán की करारी हार, Péter Magyar के हाथ में सत्ता

    April 13, 2026

    शांति वार्ता फेल होने पर भड़के नेतन्याहू

    April 12, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.