Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मिडिल ईस्ट में ड्रैगन के फंसे 270 अरब डॉलर ने उड़ाई चिनफिंग की नींद, कब तक ईरान का साथ देगा चीन?
    • खेलते-खेलते तीसरी मंजिल से गिरी डेढ़ साल की मासूम…
    • अब बिना बैंक अकाउंट के भी बच्चे कर सकेंगे UPI पेमेंट
    • मोहिनी एकादशी 2026 कब मनाई जाएगी? 
    • पति ने GPS डिवाइस से पत्नी को किया ट्रैक, बॉयफ्रेंड के साथ पकड़ा… थाने तक पहुंचा हाई वोल्टेज ड्रामा
    • भारतीय शेयर बाजार में तेजी, रियल एस्टेट सेक्टर में सबसे अधिक उछाल
    • ‘कहीं पिता, कहीं पति तो कहीं संतान की हत्या’ मारे जा रहे अपने!
    • बेटे का जन्मदिन मनाने दिल्ली से निकलीं दो सगी बहनों की दर्दनाक मौत…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, April 10
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»डबल इंजन सरकार का संकल्प – 2026 तक नक्सलवाद को करेंगे खत्म: मुख्यमंत्री श्री साय
    छत्तीसगढ़

    डबल इंजन सरकार का संकल्प – 2026 तक नक्सलवाद को करेंगे खत्म: मुख्यमंत्री श्री साय

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inSeptember 25, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    मंत्रिमंडल
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    71 नक्सली अब विकास और शांति की राह पर: हथियार छोड़ किया आत्मसमर्पण

    बस्तर में बदल रहा है माहौल: छँट रहा है नक्सलवाद का अंधियारा – मुख्यमंत्री

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि राज्य सरकार की नवीन आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति 2025 और नियद नेल्ला नार योजना ने दंतेवाड़ा सहित पूरे बस्तर अंचल में नया विश्वास जगाया है। माओवादी हिंसा के झूठे नारों से भटके लोग अब विकास और शांति की राह चुन रहे हैं।

    मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि बस्तर संभाग में चलाए जा रहे पूना मारगेम अभियान तथा दंतेवाड़ा जिले में चलाए जा रहे लोन वर्राटू अभियान से प्रभावित होकर हाल ही में 71 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। इनमें 30 नक्सलियों पर 50 हजार से 8 लाख रुपये तक का कुल 64 लाख रुपये का इनाम घोषित था। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में आत्मसमर्पण हमारी नीतियों की प्रभावशीलता और जन-विश्वास का प्रत्यक्ष प्रमाण है।

    मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आत्मसमर्पित नक्सलियों को बेहतर जीवन की शुरुआत के लिए 50-50 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि के चेक प्रदान किए गए हैं। साथ ही उन्हें नक्सल उन्मूलन नीति के तहत सभी आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएंगी।

    उन्होंने कहा कि हमारी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और भरोसेमंद वातावरण के कारण अब तक 1770 से अधिक माओवादी मुख्यधारा से जुड़ चुके हैं। डबल इंजन की सरकार का संकल्प है कि 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद को पूरी तरह समाप्त कर दिया जाएगा और आत्मसमर्पित साथियों को सम्मानजनक पुनर्वास एवं बेहतर जीवन उपलब्ध कराया जाएगा।

    मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि अब बस्तर बदल रहा है और नक्सलवाद का अंधियारा छंट रहा है। यह परिवर्तन बस्तर के उज्ज्वल भविष्य और शांति की ओर बढ़ते कदमों का सशक्त संकेत है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    खेलते-खेलते तीसरी मंजिल से गिरी डेढ़ साल की मासूम…

    April 10, 2026

    पति ने GPS डिवाइस से पत्नी को किया ट्रैक, बॉयफ्रेंड के साथ पकड़ा… थाने तक पहुंचा हाई वोल्टेज ड्रामा

    April 10, 2026

    बेटे का जन्मदिन मनाने दिल्ली से निकलीं दो सगी बहनों की दर्दनाक मौत…

    April 10, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.