Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • लॉन्च से पहले छाया Xiaomi 17
    • देश की ऊर्जा सुरक्षा होगी मजबूत, भारत सरकार समुद्री गैस पाइपलाइन पर कर रहा विचार
    • महिला को जबरदस्ती बस में बैठाया, चलती बस में घंटो तक किया बलात्कार, आरोपी सड़क पर फेंककर फरार…
    • उत्तर प्रदेश में,तूफान से अब तक 101 लोगों की मौत,50 से अधिक घायल सीएम ने पीड़ित परिवारों को 24 घंटे के भीतर मुआवजा देने और राहत कार्य तेजी से पूरा करने के दिए निर्देश…
    • देर रात पेट्रोल पंपों में लगी लंबी कतारें रायपुर में पेट्रोल की किल्लत, कई इलाकों में बंद हुए पंप…
    • बंगाल में बकरीद से पहले सरकार ने जारी किया सख्त आदेश, अब बिना परमिट नहीं होगा पशु वध
    • घने जंगलों और नदी-नालों को पार कर स्वास्थ्य दूतों ने बचाई दो मासूमों की जान
    • 10 साल से खाँसी में खून की समस्या झेल रहे युवक को अम्बेडकर अस्पताल में मिली नई जिंदगी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, May 15
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»व्यापार»भारतीय शेयर बाजार में तेजी, रियल एस्टेट सेक्टर में सबसे अधिक उछाल
    व्यापार

    भारतीय शेयर बाजार में तेजी, रियल एस्टेट सेक्टर में सबसे अधिक उछाल

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 10, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भारतीय शेयर बाजार आज हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को बढ़त के साथ खुला है और शुरुआती कारोबार में भी अच्छी तेजी देखी जा रही है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 490 अंक की बढ़त के साथ 77,121 पर खुला। शुरुआती कारोबार में यह 639 अंक की बढ़त के साथ 77,270 पर ट्रेड करता दिखाई दिया। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी इस समय 0.64 फीसदी या 154 अंक की बढ़त के साथ 23,932 पर ट्रेड करता दिखाई दिया।

    सेंसेक्स के शेयरों का हाल

    सेंसेक्स पैक के 30 शेयरों में से 24 शेयर हरे निशान पर और 6 शेयर लाल निशान पर ट्रेड करते दिखाई दिए। सबसे अधिक तेजी एशियन पेंट, एक्सिस बैंक और आईसीआईसीआई बैंक में देखने को मिली। इसके अलावा, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फिनसर्व, एसबीआई, बजाज फाइनेंस, पावरग्रिड, एचडीएफसी बैंक, लार्सन एंड टुब्रो, कोटक बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, मारुति, एचयूएल, रिलायंस, एनटीपीसी, बीईएल, ट्रेंट, इंडिगो, एयरटेल, टाटा स्टील, इटरनल, अडानी पोर्ट्स और आईटीसी के शेयर में बढ़त देखी जा रही है। इससे इतर इन्फोसिस, सनफार्मा, टीसीएस, एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा और टाइटन के शेयर लाल निशान पर ट्रेड करते दिखे।

    रियल एस्टेट शेयर उछले

    सेक्टोरल सूचकांकों की बात करें, तो आज सबसे अधिक तेजी निफ्टी रियल्टी में 2.07 फीसदी देखने को मिली है। इसके अलावा, निफ्टी ऑयल एंड गैस में 0.75 फीसदी, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.62 फीसदी, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 1.70 फीसदी, निफ्टी पीएसयू बैंक में 1.57 फीसदी, निफ्टी मेटल में 0.32 फीसदी, निफ्टी मीडिया में 1.84 फीसदी, निफ्टी ऑटो में 1.80 फीसदी, निफ्टी एफएमसीजी में 0.41 फीसदी और निफ्टी 500 हेल्थकेयर में 0.44 फीसदी की तेजी देखने को मिली। इससे इतर निफ्टी मिडस्मॉल आईटी एंड टेलीकॉम में 0.63 फीसदी, निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स में 0.05 फीसदी, निफ्टी फार्मा में 0.09 फीसदी और निफ्टी आईटी में 2.61 फीसदी की गिरावट देखने को मिली।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    लॉन्च से पहले छाया Xiaomi 17

    May 14, 2026

    सोना-चांदी हुआ महँगा, केंद्र सरकार ने इंपोर्ट ड्यूटी 15% तक बढ़ाया

    May 13, 2026

    Motorola का बुक-स्टाइल फोल्डेबल फोन लॉन्च, दमदार फीचर्स के साथ…

    May 13, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.