Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • जुलाई में लॉन्च होंगे कई तगड़े मॉडल्स
    • अंग्रेजों से भिड़ेगा भारत, आज इंग्लैंड के खिलाफ पहला टी-20 मैच
    • बड़ी कार्यवाही: 55 करोड़ के 37 किलो सोने के बिस्किट तस्करो से जप्त
    • चंदा-चढ़ावा कांड ‘बेनतीजा’
    • सशक्त राज्यसभा परिसीमन विवाद के समाधान की कुंजी
    • छत्तीसगढ़ में शिक्षकों को बड़ी राहत: शिक्षा सत्र 2026-27 के अंत तक मिलेगी पुनर्नियुक्ति, सरकार ने दी मंजूरी
    • अमेरिका का बड़ा फैसला, रूस को सहायता देने के आरोप में भारतीय कंपनी पर लगे प्रतिबंद को हटाया
    • चर्चित केतन अग्रवाल हत्या मामले पर इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक टिप्पणी के आरोप में डॉ . मुस्कान सोनी सस्पेंड 
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, July 1
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»चर्चित केतन अग्रवाल हत्या मामले पर इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक टिप्पणी के आरोप में डॉ . मुस्कान सोनी सस्पेंड 
    मुख्य समाचार

    चर्चित केतन अग्रवाल हत्या मामले पर इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक टिप्पणी के आरोप में डॉ . मुस्कान सोनी सस्पेंड 

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 1, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पुणे के बिजनेसमैन केतन अग्रवाल की हत्या के मामले में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करना मध्य प्रदेश की एक महिला डॉक्टर को बहुत भारी पड़ गया है.डॉक्टरों की बड़ी संस्था ‘ऑल इंडिया डेंटल स्टूडेंट्स एंड सर्जन्स एसोसिएशन’ ने इस पर कड़ा रुख अपनाया है. संस्था ने मध्य प्रदेश टीम की कोषाध्यक्ष (खजांची) डॉ. मुस्कान सोनी को तुरंत उनके पद से हटा दिया है.  इसके साथ ही एसोसिएशन ने उनकी प्राथमिक सदस्यता को भी आगामी पांच साल के लिए निलंबित कर दिया है.संस्था का कहना है कि डॉक्टर मुस्कान की टिप्पणी मेडिकल पेशे के नियमों और गरिमा के खिलाफ थी.

    इंस्टाग्राम स्टोरी, आरोपी का बचाव और #IHateMen से भड़के लोग

    यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब डॉ. मुस्कान सोनी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक स्टोरी (पोस्ट) शेयर की. यह पोस्ट पुणे के बहुचर्चित केतन अग्रवाल मर्डर केस से जुड़ी हुई थी, जिसमें केतन की मंगेतर सिया गोयल पर उनकी हत्या करने का आरोप है. डॉ. मुस्कान ने अपनी इस पोस्ट में न सिर्फ कथित तौर पर मुख्य आरोपी सिया गोयल का बचाव करने की कोशिश की, बल्कि मारे गए बिजनेसमैन केतन अग्रवाल के गंजेपन और उनके शारीरिक रूप का भी जमकर मजाक उड़ाया.

    डॉ. मुस्कान ने अपनी पोस्ट में लिखा था, “अगर आप ऐसा झूठ बोलेंगे तो जाहिर है कि आप मरेंगे.” इसके साथ ही उन्होंने अपनी इस पोस्ट के साथ #IHateMen (मुझे पुरुषों से नफरत है) हैशटैग का भी इस्तेमाल किया था. जैसे ही यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, वैसे ही लोगों का गुस्सा भड़क गया. लोगों ने इतनी संवेदनहीन और गैर-जिम्मेदाराना टिप्पणी करने के लिए डॉक्टर की जमकर आलोचना की और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की.

    माफीनामा खारिज, संस्था ने कहा-‘ऐसी सोच को बर्दाश्त नहीं’

    जब मामला बहुत ज्यादा बढ़ गया और चारों तरफ से दबाव आने लगा, तो डॉ. मुस्कान सोनी ने सोशल मीडिया पर एक और वीडियो जारी किया. इस नए वीडियो में उन्होंने अपने पहले दिए गए बयान और शब्दों के चयन के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगी. उन्होंने कहा कि उनका मकसद किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था. हालांकि, ऑल इंडिया डेंटल स्टूडेंट्स एंड सर्जन्स एसोसिएशन (AIDSA) की अनुशासन समिति ने उनकी इस माफी को स्वीकार नहीं किया. संस्था ने अपने आधिकारिक आदेश में कहा कि डॉ. मुस्कान की बातें बेहद आपत्तिजनक, आक्रामक और अपमानजनक थीं. एक डॉक्टर का काम समाज में संवेदनशीलता बनाए रखना होता है, लेकिन उनकी पोस्ट से समाज में एक गलत और नफरत भरा संदेश गया है. संस्था ने कड़ा फैसला सुनाते हुए कहा कि उन पर 5 साल का लंबा बैन लगाया जाता है ताकि आगे से कोई ऐसा न करे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    सरकारी स्कूल के किचन में निकला सांप, भोजन बनाते समय मची अफरा-तफरी; रेस्क्यू के दौरान सर्प मित्र को डसा…

    June 30, 2026

    ओडिशा के बच्चे पढ़ रहे हैं पांच बड़े ब्लंडर, सिर पकड़ लेंगे आप

    June 30, 2026

    मुंबई में स्कूल बस पर पेड़ गिरने के बाद 1 बच्चे की हुई मौत, 4 घायल…

    June 30, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.