Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • AIIMS रायपुर के डॉक्टरों ने थ्रेसर से कटकर अलग हुए हाथ को जोड़ा…
    • ‘धुरंधर 2’ को कड़ी टक्कर दे रही ‘भूत बंगला’
    • प्रेम विवाह के महज 4 महीने बाद ससुर के घर ही युवक बना कातिल, पत्नी खेतु देवी की चाकू मारकर हत्या…
    • 2020 के दिल्ली दंगा केस में पुलिस की अपील खारिज, चार साल बाद इशरत जहां की जमानत पक्की…
    • आम आदमी पार्टी संसदीय दल में बड़ी फूट: राघव चड्ढा का एलान- भाजपा में शामिल होंगे, दो तिहाई सांसद बदलेंगे पाला
    • ‘बस अमेरिका की हां का इंतजार’: तेहरान पर बड़े हमले की तैयारी में इस्राइल
    • ‘बंगाल का गौरव लौटाने के लिए तृणमूल से आजादी जरूरी’, दमदम की रैली में टीएमसी पर बरसे पीएम
    • छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने कोसा वस्त्रों में नवाचार और बुनकरों के आर्थिक सशक्तिकरण पर दिया जोर…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, April 24
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»घरेलू विवाद के चलते 5 साल के बेटे को जमीन पर पटककर मार डाला
    क्राइम

    घरेलू विवाद के चलते 5 साल के बेटे को जमीन पर पटककर मार डाला

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 23, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Banka News : बिहार के बांका जिले से दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पिता ने घरेलू कलह के चलते अपने ही पांच साल के मासूम बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी। पिता ने बच्चे को जमीन पर पटक दिया, जिससे उसकी जान चली गई। इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। 

    शादी के घर में पसरा मातम 

    जानकारी के अनुसार, घटना जिले के बांका थानाक्षेत्र के जमुआ पंचायत अंतर्गत मधौरा गांव की है। बताया जा रहा है कि पूनम नामक महिला की शादी 9 साल पहले चमचम कुमार से हुई थी। शादी के बाद से ही पति उसे प्रताड़ित करता था। वहीं पिछले छह महीनों से पूनम अपने बेटे के साथ मायके में ही रह रही थी। घर में पूनम के छोटे भाई की शादी का जश्न चल रहा था। इसी दौरान आरोपी चमचम अपने पांच साल के मासूम बेटे को शौचालय ले जाने के बहाने घर से बाहर ले गया और इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। 

    अस्पताल में हाई वोल्टेज ड्रामा 

    बेटे को जमीन पर पटकने के बाद, आरोपी उसे लेकर पहले बांका सदर अस्पताल और फिर भागलपुर के मायागंज अस्पताल पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही अस्पताल पहुंचे परिजनों ने आरोपी पिता की पिटाई शुरू कर दी। मौके पर मौजूद बरारी पुलिस ने हस्तक्षेप कर स्थिति को संभाला और आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना गुनाह कबूल करते हुए बताया कि उसने गुस्से में आकर बच्चे को जमीन पर पटका था, जिससे उसकी मौत हो गई। 

    पुलिस की आगामी कार्रवाई 

    पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इसके साथ ही पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। 

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    प्रेम विवाह के महज 4 महीने बाद ससुर के घर ही युवक बना कातिल, पत्नी खेतु देवी की चाकू मारकर हत्या…

    April 24, 2026

    पत्नी के जिम जाने को लेकर हुए विवाद में एक पति ने पत्नी की बेरहमी से कर दी हत्या…

    April 24, 2026

    अश्लील फोटो और निजी वीडियो वायरल करने की धमकी देता है पति, पत्नी महिला दरोगा ने की कार्रवाई की मांग

    April 24, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.