Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़ बायोफ्यूल विकास प्राधिकरण ने किया किसान सम्मेलन का आयोजन
    • श्री आर. वेंकटेश्वरलु ने संभाला एनएचएआई रायपुर के क्षेत्रीय अधिकारी का पदभार
    • छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: सैनिकों और उनके परिवारों को स्टाम्प शुल्क में 25% की राहत
    • छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: महिलाओं के नाम संपत्ति रजिस्ट्री पर शुल्क में 50% की भारी कटौती
    • मुख्यमंत्री श्री साय ने दूरभाष पर पद्मश्री फुलबासन यादव से की चर्चा, जाना हालचाल
    • मोर गांव – मोर पानी महाअभियान से मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी बना जल संरक्षण का मॉडल जिला
    • 07 मई को ग्राम पंचायतों में चावल महोत्सव, रोजगार और आवास दिवस का त्रिवेणी संगम
    • अंधेरे से उजाले की ओर- कृष्णा और अनिता के जीवन में सुशासन ने भरी उम्मीद की रोशनी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, May 7
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»खानपान-सेहत»रोज रात में सोने से पहले 3 छुआरा खाएं फिर देखें कमाल, लेकिन इन लोगों को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए
    खानपान-सेहत

    रोज रात में सोने से पहले 3 छुआरा खाएं फिर देखें कमाल, लेकिन इन लोगों को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 16, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Micro close-up and details of Organic dried date or chhuhara (Phoenix dactylifera) isolated over white background.
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बात जब भी सूखे मेवों की आती है तो हर कोई मखाना, काजू और बादाम को याद रखता है. लेकिन अक्सर लोग छुआरा को भूल जाते हैं या फिर इसको नजरअंदाज कर दिया जाता है, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी की ये छोटा-सा ड्राई फ्रूट असल में पोषण का खजाना है. छुआरे में नेचुरल शुगर, विटामिन B6, आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटेशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं. इसकी खास बात यह है कि अगर इसे रात में खाया जाए तो ये शरीर को कई तरह के फायदे दिला सकता है. आर्युवेदिक एक्सपर्ट डॉक्टर सलीम जैदी ने रात में छुहारा खाने के कुछ अमेजिंग हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में बताया है. इसके साथ ही इसे कैसे खाना चाहिए और किन्हें छुआारे नहीं खाने चाहिए.

    छुआरे के फायदे

    छुआरा सिर्फ एक टेस्टी ड्राई फ्रूट ही नहीं है. यह न्यूट्रिशन का एक पावर हाउस है. इसको रात में खाने पर ये आपके शरीर को रात भर रिचार्ज करने में मदद करते हैं. तो आइए जानते हैं कैसे रात में छुआरा का सेवन आपकी डेली लाइफ में कैसे एक पॉजिटिव बदलाव ला सकता है. 

    एनर्जी बूस्टर

    इससे आपकी बॉडी में ताकत आती है, एनर्जी बढ़ती है. रात में छुआरा खाने से दिन भर की थकान को दूर करने में आपको काफी ज्यादा हेल्प मिलती है. यह आपके एनर्जी लेवल्स को बूस्ट करते हैं. क्योंकि इनके अंदर नेचुरल शुगर्स जैसे कि ग्लूकोस, फ्रुक्टोज़ और शक्रोज़ होते हैं. और यह शुगर्स जैसे ही आप खाते हैं, तो आपकी बॉडी में जाकर ये आपको एनर्जी देते हैं. जिससे आपको रात के टाइम में रिफ्रेश फील होता है. और दिन भर की जो आपकी थकान है चाहे वो जिस्मानी हो चाहे वो दिमागी हो उसमें भी कमी आती है. छुआारे एक तरह का नेचुरल एनर्जी बूस्टर होते हैं. 

    डाइजेस्टिव हेल्थ

    छुआारे खाने का दूसरा जो फायदा है वो है आपकी डाइजेस्टिव हेल्थ के लिए. रात को छुआारे खाने से आपकी डाइजेस्टिव सिस्टम जो है वह बेहतर तरीके से काम करता है. दरअसल छुआरे में हाई अमाउंट में फाइबर होता है जो कि आपकी आंतों को साफ करता है और कब्ज से आपको बचाता है. अगर आपको कब्ज की समस्या रहती है और आप इसके लिए कोई नेचुरल चीज लेना चाहते हैं तो रात को छुआरा खाने से अगली सुबह आपका पेट साफ हो सकता है और इसकी वजह से आपको गैस, एसिडिटी और पेट की दूसरी जो प्रॉब्लम्स होती हैं उनमें भी काफी ज्यादा आराम मिलता है. 

    बोन हेल्थ

    चौथा फायदा छुआरा का होता है आपकी बोन हेल्थ के लिए. छुआरे में कैल्शियम और मैग्नीशियम होता है जो कि आपकी हड्डियों और जॉइंट्स को मजबूती देता है और रात को खाने से यह मिनरल्स आपकी बॉडी में काफी अच्छी तरीके से अब्सॉर्ब हो जाते हैं. खासतौर से बढ़ती हुई उम्र में 40-50 साल की उम्र के बाद छुआरे का सेवन किया जाए तो इससे हड्डियों और जोड़ों को काफी ज्यादा फायदा मिलता है. मजबूती आती है हमारे जोड़ों में, पट्ठों में और मांसपेशियों में. पांचवा फायदा होता है आपकी स्लीप क्वालिटी के लिए. रात में छुहारा खाने से आपकी नींद की जो क्वालिटी है वह बेहतर होती है और ऐसे लोग जिनको नींद आने में दिक्कत होती है उनको काफी ज्यादा फायदा मिलता है. दरअसल छुआारे के अंदर मैग्नीशियम होता है और यह सिरोटोनिन और मेलाटोनिन हार्मोंस के रेगुलेट भी करता है जिससे कि आपका दिमाग शांत होता है और आपको नींद जो है वो रात को अच्छी आती है. 

    इम्यूनिटी बूस्ट

    छुआरे का छठा फायदा होता है आपकी इम्यूनिटी के लिए. छुआरे में एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे कि फ्लेबोनॉइड्स और फिनोलिक कंपाउंड्स भी होते हैं जो कि आपकी बॉडी की इम्यून सिस्टम को स्ट्रांग करते हैं. यह एंटीऑक्सीडेंट्स आपकी बॉडी को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं जो कि इनफेक्शंस और इनफ्लेमेशन से फाइट करने में आपकी हेल्प करते हैं. इसका मतलब यह है कि रात में छुआारा खाने से आपकी इम्यूनिटी को आप बूस्ट कर सकते हैं और छोटे-मोटे इंफेक्शन, सीजनल इंफेक्शंस, सर्दी, खांसी, जुकाम या दूसरी बीमारियों से अपने आप को प्रोटेक्ट कर सकते हैं. और साथ ही साथ यह बॉडी के अंदर सेल्यूलर डैमेज को भी कम करता है. जिससे कि प्रीमेच्योर एजिंग भी कम हो जाती है. यानी आपकी जो उम्र है वह धीरे-धीरे बढ़ती है. ज्यादा जल्दी आप बूढ़े दिखाई नहीं देते हैं. स्किन हेल्थ बढ़िया होती है.

    वेट गेन

    रात को छुआारे खाने का सातवां फायदा होता है उन लोगों के लिए जो कि अपना वजन बढ़ाना चाहते हैं. अगर आप बहुत ज्यादा दुबले पतले हैं. खाया पिया आपको बिल्कुल भी लगता नहीं है. गाल पिचके हुए हैं तो रोजाना रात को छुआरे खाने से आपको वेट गेन करने में भी हेल्प मिलेगी. छुआरे आपकी बॉडी को बलवान बनाते हैं. मसल्स को बिल्ड करते हैं और बॉडी फैट को भी हेल्दी तरीके से बढ़ाने में आपकी हेल्प करते हैं. तो अगर आप दुनिया भर के सप्लीमेंट्स, पाउडर्स और दूसरे प्रोडक्ट्स को यूज़ करते-करते थक गए हैं, लेकिन किसी भी चीज से आपका वजन नहीं बढ़ पा रहा है, आप हष्टपुष्ट नहीं दिख पा रहे हैं, तो कुछ दिन आप छुआरा को जरूर ट्राई करें. 

    किसे नहीं खाना चाहिए छुआरा

    आइए जानते हैं कि कौन से ऐसे लोग हैं जिनको छुआारे नहीं खाने चाहिए. अगर आपको डायबिटीज है या आपका ब्लड शुगर लेवल हाई रहता है तो छुआारा आपके लिए नुकसानदेह हो सकता है. ऐसे केसेस में आपको इसको नहीं खाना चाहिए. 

    डायबिटीज

    छुआारे में नेचुरल शुगर्स होती हैं जो कि आपकी ब्लड शुगर को बढ़ा सकती हैं. स्पेशली तब जब आप रात को इसको कंज्यूम करते हैं. क्योंकि रात के टाइम पे आपकी बॉडी का मेटाबॉलिक रेट स्लो होता है. इस वजह से यह शुगर्स आपकी बॉडी में जल्दी डाइजेस्ट होती हैं और तेजी से आपके ब्लड शुगर को बढ़ा सकती हैं. जो कि डायबिटीज के केस में नुकसानदेह होता है. 

    इरिटेबल बाउल सिंड्रोम

    दूसरे जिन लोगों को आईबीएस यानी इरिटेबल बाउल सिंड्रोम की प्रॉब्लम होती है उन्हें भी छुआारे से दूर रहना चाहिए क्योंकि यह आईबीएस की प्रॉब्लम को और भी ज्यादा बढ़ा सकता है. 

    वेट लॉस

    तीसरा अगर आप वेट लॉस करने की कोशिश कर रहे हैं तो रात को छुआारे खाने से आपको बचना चाहिए क्योंकि जैसा यह वेट गेन में आपको हेल्प करता है. छुआारे में कैलोरीज काफी ज्यादा होती हैं. जिससे कि यह आपकी बॉडी के अंदर फैट को बढ़ाते हैं. तो अगर आप वेट लॉस डाइट फॉलो कर रहे हैं साथ में छुआारे भी ले रहे हैं तो यह आपके वेट लॉस के जो गोल्स हैं उनको अचीव करने में काफी मुश्किल आपके लिए पैदा कर सकता है. 

    कैविटी

    इसके अलावा अगर आपको दांतों में कैविटीज हैं या फिर टूथ डिके की प्रॉब्लम आपको रहती है तो ऐसे में छुहारा खाने के बाद ब्रश आपको जरूर करना चाहिए.

    किडनी स्टोंस

    अगर आपको बार-बार किडनी स्टोंस रहते हैं यानी आपके गुर्दे में पथरी की शिकायत आपको होती है और बार-बार होती रहती है तो ऐसे में भी छुआारे आपको नहीं खाने हैं क्योंकि इनके अंदर ऑक्सिलेट्स होते हैं जो कि किडनी स्टोंस के बनने के लिए एक बहुत ही बड़ा फैक्टर होते हैं. इसके रिस्क को बढ़ा देते हैं. तो ऐसे में भी आपको छुआारे नहीं खाने चाहिए. 

    (अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें.)

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    रोजाना पिएं सिर्फ 1 गिलास चावल का पानी और शरीर में दिखेगा जबरदस्त बदलाव

    May 6, 2026

    ज्यादातर लोग आटा गूंथ कर फ्रिज में रख देते हैं लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि ये सेहत पर क्या असर डालता है?

    May 5, 2026

    हर Blood Test नहीं बताता सेहत का पूरा हाल…

    May 4, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.