Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • विकास कार्यों की धीमी रफ्तार पर वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने जतायी नाराजगी, मंथली टारगेट तय कर काम में तेजी लाने के निर्देश
    • कार की ड्राइविंग सीट पर मिला CCL के रिटायर्ड GM का शव, कनपटी के पीछे लगी थी गोली
    • मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना का एक वर्ष : 850 गांवों में पहली बार पहुंची नियमित बस सेवा
    • छत्तीसगढ़ में इस मानसून 102.1% औसत बारिश दर्ज
    • सेवा संकल्प अभियान में रंगोली व भाषण विजेताओं का राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने किया सम्मान
    • सारंगढ़ में मानव श्रृंखला और नुक्कड़ नाटक के जरिए गूंजा नशा मुक्त भारत का संदेश
    • साइबर अपराधों से मुकाबले में युवा बनें ‘साइबर एम्बेसडर’ : वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी
    • सेवा मेरा योगदान’: वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने 350 दिव्यांगजनों को वितरित किए सहायक उपकरण
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, October 3
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»अंतर्राष्ट्रीय»कांगो में इबोला वायरस का कहर, मृतकों का आंकड़ा 4000 के पार; 8300 मामले कंफर्म
    अंतर्राष्ट्रीय

    कांगो में इबोला वायरस का कहर, मृतकों का आंकड़ा 4000 के पार; 8300 मामले कंफर्म

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inOctober 2, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    किंशाना। मध्य अफ्रीकी देश कांगो में खतरनाक इबोला वायरस का प्रकोप लगातार भयावह रूप लेता जा रहा है। स्वास्थ्य अधिकारियों की तरफ से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में इबोला से मरने वालों का कुल आंकड़ा 4000 को पार कर गया है।

    इस खतरनाक संक्रमण को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन लगातार संघर्ष कर रहा है। गुरुवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी रिपोर्ट के मुताबिक अब तक इस वायरस से 8300 से ज्यादा कंफर्म मामले सामने आ चुके हैं।

    क्या कहता है मौतों का आंकड़ा?

    बता दें कि 8300 से ज्यादा कंफर्म मामलों में 4018 लोगों की मौत हो चुकी है। मौतों का यह आंकड़ा कुल मामलों का लगभग आधा है, जो यह बताता है कि यह वायरस कितना घातक साबित हो रहा है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, यह इतिहास का सबसे तेजी से फैलने वाला इबोला प्रकोप बन गया है।

    दुर्लभ ‘बुंडीबुग्यो’ वायरस और इलाज की कमी

    ध्यान देने वाली बात यह है कि कांगो में इस बार फैले इबोला प्रकोप की वजह एक बेहद दुर्लभ स्ट्रेन ‘बुंडीबुग्यो वायरस’ है। सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि इस दुर्लभ वायरस के खिलाफ फिलहाल न तो कोई पुख्ता इलाज और न ही कोई प्रभावी वैक्सीन उपलब्ध है, जिससे स्थिति को नियंत्रित करना बेहद चुनौतीपूर्ण हो गया है।

    WHO की चेतावनी और संसाधनों की कमी

    दूसरी ओर बढ़ते मामले को देखते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने हाल ही में इस बात को लेकर गंभीर चिंता जताई है कि यह वायरस तेजी से फैलकर नए स्वास्थ्य क्षेत्रों में पैर पसार रहा है। भौगोलिक रूप से इसके लगातार विस्तार के कारण वहां के सीमित चिकित्सा संसाधन और राहत दल बुरी तरह तनाव और दबाव में हैं।

    प्रशासन और अंतरराष्ट्रीय स्वास्थ्य एजेंसियां इस महामारी पर काबू पाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही हैं, लेकिन वायरस के तेज प्रसार ने अधिकारियों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    युक्त अरब अमीरात (UAE) के रक्षामंत्री हमदान बिन मोहम्मद ने कैप्टन स्मित माच्छर से आज की मुलाकात सुल्तान ने चूमा माथा

    October 3, 2026

    केन्या में भीषण सड़क हादसा, हाईवे पर ट्रक की टक्कर से वैन के उड़े परखच्चे; 13 तीर्थयात्रियों की मौत

    October 3, 2026

    अमेरिका ने 50 देशों के नागरिकों के लिए Visa Bond नियम किया लागू, देना होगा 20,000 डॉलर, जानें भारत शामिल है या नहीं?

    October 3, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.