Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अगले हफ्ते पाकिस्तान में अमेरिका और ईरान के बीच फिर शुरू होगी सीधी बातचीत
    • 12 अगस्त 2026 को बेहद दुर्लभ खगोलीय घटना, चंद्रमा पूरी तरह सूर्य को ढक लेगा, छा जाएगा अंधेरा
    • “बंगाल अब आजाद हो गया”, फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री ने ममता बनर्जी के खिलाफ बोला हमला
    • शुभेंदु अधिकारी बने बंगाल के सीएम, दिलीप घोष समेत 5 नेता भी मंत्री बनाए गए
    • गरीबों के नाम पर फर्जी कंपनियां और करोड़ों का खेल: कानपुर में 3200 करोड़ के महाघोटाले का मास्टरमाइंड को दबोचा
    • कर्नाटक के इस नाई का स्पेशल कस्टमर है एक बंदर
    • निर्माणाधीन बिल्डिंग में मिली दो लाश से ग्रेटर नोएडा इलाके में फैली सनसनी…
    • शिक्षक अभ्यर्थियों पर पुलिस का कहर, सम्राट सरकार पर भड़के मोदी के हनुमान चिराग पासवान
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, May 9
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राजनीति»चार राज्यों की 5 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का एलान, चुनाव आयोग ने जारी किया शेड्यूल
    राजनीति

    चार राज्यों की 5 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का एलान, चुनाव आयोग ने जारी किया शेड्यूल

    Chhattisgarh RajyaBy Chhattisgarh RajyaMay 25, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    विधानसभा
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    देश के चार राज्यों की पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा कर दी गई है। चुनाव आयोग ने आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर इस बारे में जानकारी दी है। गुजरात, केरल, पंजाब और पश्चिम बंगाल की इन पांच सीटों पर 19 जून को मतदान होगा, जबकि मतगणना 23 जून को होगी।

    गुजरात में दो सीटों पर उपचुनाव होंगे — कडी सीट पर विधायक करसनभाई पंजाबभाई सोलंकी के निधन के कारण और विसावदर सीट पर भयानी भूपेंद्रभाई गंडूभाई के इस्तीफे के चलते। केरल की नीलांबुर सीट पर पी वी अनवर के इस्तीफे के बाद, पंजाब की लुधियाना पश्चिम सीट पर गुरप्रीत बस्सी गोगी के निधन के कारण और पश्चिम बंगाल की कालीगंज सीट पर नसीरुद्दीन अहमद के निधन से उपचुनाव कराए जाएंगे।

    The Election Commission of India announces the schedule for Bye-election to 5 Assembly Constituencies of Gujarat, Kerala, Punjab and West Bengal.

    Date of Poll- 19th June
    Date of Counting of Votes- 23rd June pic.twitter.com/A06DBntAkN

    — ANI (@ANI) May 25, 2025


    गुजरात में कांग्रेस ने स्पष्ट किया है कि वह इन दो सीटों पर आम आदमी पार्टी (आप) के साथ गठबंधन किए बिना अकेले चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस के राज्य अध्यक्ष शक्ति सिंह गोहिल ने कहा कि पिछले चुनावी रुझानों को देखकर यह फैसला सर्वसम्मति से लिया गया है क्योंकि गुजरात में मतदाता तीसरे मोर्चे को समर्थन नहीं देते, यहां मुख्य मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के बीच होता है।

    पंजाब की लुधियाना पश्चिम सीट पर कांग्रेस ने भारत भूषण आशु को उम्मीदवार घोषित किया है, जिनकी उम्मीदवारी को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मंजूरी दी है। वहीं आम आदमी पार्टी ने इसी सीट के लिए राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा को अपना उम्मीदवार बनाया है, जिससे दोनों पार्टियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Chhattisgarh Rajya
    Chhattisgarh Rajya

    Related Posts

    शुभेंदु अधिकारी बने बंगाल के सीएम, दिलीप घोष समेत 5 नेता भी मंत्री बनाए गए

    May 9, 2026

    अमित शाह ने किया सुवेंदु अधिकारी के नाम का एलान, बंगाल को मिला नया सीएम, कल सुबह 11 बजे लेंगे शपथ

    May 8, 2026

    शादी की तैयारियों के बीच घर खाली करने का नोटिस, लोगों ने सरकार से लगाई गुहार

    May 8, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.