Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: नगरीय प्रशासन विभाग ने 66 अभियंताओं के किए तबादले, देखें पूरी सूची
    • “ये मेरे पिता और दादी की गलती है”, फांसी के फंदे पर लटका मिला 20 वर्षीय VFX डिजाइनर का शव, दीवार पर लिखा मिला सुसाइड नोट
    • शाला प्रवेश उत्सव में गूंजा शिक्षा का उत्साह, मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने नवप्रवेशी बच्चों का किया आत्मीय स्वागत
    • रायपुर के पं. जेएनएम मेडिकल कॉलेज में 20 एमबीबीएस सीटें बढ़ीं, कुल संख्या हुई 250
    • भोरमदेव में इको-टूरिज्म को मिली नई पहचान, उप मुख्यमंत्री ने वन महोत्सव और 6 किमी लंबे इको ट्रेल का किया शुभारंभ
    • आदित्य कुमार चंद्राकर बने अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के युवा संगठन के व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक
    • मुंबई में डिप्टी सीएम पवन कल्याण के दाएं कंधे की सर्जरी, 2016 में लगी चोट से दर्द में थे
    • मद्रास हाईकोर्ट ने तमिलनाडु की थलपति विजय की छोड़ी सीट समेत 5 विधानसभा सीटों के उपचुनाव पर लगाई रोक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, July 11
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»रायपुर में देश का प्रमुख AI डेटा सेंटर स्थापित, ESDS करेगी 600 करोड़ रुपये का निवेश
    छत्तीसगढ़

    रायपुर में देश का प्रमुख AI डेटा सेंटर स्थापित, ESDS करेगी 600 करोड़ रुपये का निवेश

    Chhattisgarh RajyaBy Chhattisgarh RajyaMay 26, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    रायपुर
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर। छत्तीसगढ़ डिजिटल क्षेत्र में एक बड़ा कदम उठाने जा रहा है। रायपुर में अत्याधुनिक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित डेटा सेंटर स्थापित करने के लिए टेक्नोलॉजी कंपनी ESDS Software Solution Ltd ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को 600 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश का प्रस्ताव दिया है।

    नई दिल्ली में छत्तीसगढ़ सदन में मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान कंपनी के चेयरमैन पीयूष सोमानी और उपाध्यक्ष लोकेश शर्मा ने बताया कि यह सेंटर न केवल छत्तीसगढ़, बल्कि पूरे देश के डिजिटल भविष्य को गति देगा। यह पहल राज्य को AI, क्लाउड टेक्नोलॉजी, साइबर सुरक्षा और डिजिटल स्टोरेज के क्षेत्र में अग्रणी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगी।

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस प्रस्ताव का स्वागत करते हुए कहा कि यह निवेश डिजिटल इंडिया की दिशा में छत्तीसगढ़ के लिए मील का पत्थर साबित होगा। सरकार इस परियोजना को जल्द से जल्द शुरू कराने के लिए हर संभव मदद करेगी।

    ESDS की यह पहल छत्तीसगढ़ को टेक्नोलॉजी हब बनाने के साथ-साथ युवाओं के लिए उच्च स्तरीय रोजगार के अवसर भी उपलब्ध कराएगी। यह सेंटर राज्य के IT इकोसिस्टम को मजबूत करेगा और डिजिटल आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ा कदम साबित होगा। इस दौरान मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह और छत्तीसगढ़ के इनवेस्टमेंट कमिश्नर ऋतु सेन भी नई दिल्ली में मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Chhattisgarh Rajya
    Chhattisgarh Rajya

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: नगरीय प्रशासन विभाग ने 66 अभियंताओं के किए तबादले, देखें पूरी सूची

    July 11, 2026

    शाला प्रवेश उत्सव में गूंजा शिक्षा का उत्साह, मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने नवप्रवेशी बच्चों का किया आत्मीय स्वागत

    July 11, 2026

    रायपुर के पं. जेएनएम मेडिकल कॉलेज में 20 एमबीबीएस सीटें बढ़ीं, कुल संख्या हुई 250

    July 11, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.