Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • स्थानीय कारीगरों की मेहनत से रोशन हो हर घर, स्वदेशी दीयों से मनाएं दीपावली – राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा
    • नक्सलवाद के खात्मे के बाद बस्तर में विकास को नई गति, बड़े बोदल सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ
    • केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया छत्तीसगढ़ प्रवास पर, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में करेंगे राज्योत्सव का भव्य शुभारंभ
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस की दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
    • आज का राशिफल : पढ़ें दैनिक राशिफल…
    • श्री कोर्सेवाड़ा का निधन प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति, वे सुलझे हुए, परिपक्व, मिलनसार और मृदुभाषी जनप्रतिनिधि थे : मुख्यमंत्री श्री साय
    • राज्योत्सव में स्कूल शिक्षा विभाग की स्टॉल पर दिखेगी आधुनिक शिक्षा और नवाचार की झलक
    • सरदार पटेल ने रियासतों को एकजुट कर बनाया अखंड भारत– उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, November 1
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मनोरंजन»‘सबको हक है अपनी बात कहने का’, नसीरुद्दीन शाह के ‘दिमागी नक्सल’ वाले बयान पर परेश रावल ने कसा तंज
    मनोरंजन

    ‘सबको हक है अपनी बात कहने का’, नसीरुद्दीन शाह के ‘दिमागी नक्सल’ वाले बयान पर परेश रावल ने कसा तंज

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inOctober 29, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह एक बार फिर से सरकार के खिलाफ बयान देने के कारण चर्चा में है। अभिनेता ने सोशल मीडिया पर जामिया मिलिया इस्लामिया के छात्रों का समर्थन करते हुए अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया और खुद को ‘दिमागी नक्सल’ बताया। उनके इस कमेंट पर अब बहस छिड़ी हुई है। इसी बीच एक्टर परेश रावल ने भी नसीरुद्दीन शाह बयान पर अपनी राय रखते हुए इसे उनकी निजी राय बताया।

    नसीरुद्दीन शाह को लेकर क्या बोले परेश रावल?

    IANS से बात करते हुए परेश रावल ने कहा, ‘देखिए, मैं एक बात बता दूं आपको, नसीर भाई की अपनी राय है। मैं उसके बारे में कुछ नहीं बोल सकता। सबको सही है, अपना-अपना जो महसूस करते हैं, वो बोलने का। बस मैं इतना ही कहूंगा।’ इसके साथ ही ये सवाल पूछे जाने पर अभिनेता ने कहा, ‘मैं काफी देर से देख रहा था कि कब आ रहा है ये सवाल।’

    नसीरुद्दीन शाह ने कहा, मैं गर्व से कहता हूं कि मैं एक ‘दिमागी नक्सल’ हूं

    बता दें कि सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए नसीरुद्दीन शाह ने देश में चल रहे विरोध प्रदर्शनों का जिक्र करते हुए, JNU के पुराने विरोध प्रदर्शनों से इसकी तुलना की और ‘राष्ट्र-विरोधी’ (Anti-National) और ‘टुकड़े-टुकड़े गैंग’ जैसे शब्दों के बारे में भी बात की।

    अपने वीडियो में उन्होंने कहा, “मैं गर्व से कहता हूं कि मैं एक ‘दिमागी नक्सल’ हूं। ‘दिमागी नक्सल’ के अलावा, पता नहीं ‘चौकीदार’ ने मुझ जैसे लोगों को और क्या-क्या नाम दिए हैं, जैसे ‘राष्ट्र-विरोधी’, ‘टुकड़े-टुकड़े गैंग’ वगैरह-वगैरह। अगर इस देश में कोई ‘टुकड़े-टुकड़े गैंग’ है, तो वह यह नाजायज सरकार है।”

    अभिनेता का यह बयान, सत्यजीत रे फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट (SRFTI) में हुए राजनीतिक विवाद के दौरान दिए गए उनके पिछले बयान के बाद आया है। अभिनेता ने BJP पर आरोप लगाया है कि वह असहमति जताने वालों के खिलाफ राजनीतिक बदले की भावना से काम कर रही है, और उन्होंने नागरिकों से छात्रों का समर्थन करने की अपील की है।

    सत्यजीत रे फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट में कब शुरू हुआ राजनीतिक विवाद

    जानकारी के लिए बता दें कि कोलकाता के सत्यजीत रे फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट (SRFTI) में राजनीतिक विवाद तब शुरू हुआ, जब 27 सितंबर 2026 को कैंपस में एक कार्यक्रम के दौरान छात्रों और RSS से जुड़ी ‘अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत’ के सदस्यों के बीच झड़प हो गई। इसके बाद हुए विरोध प्रदर्शनों और कथित हमलों ने तनाव को और बढ़ा दिया। छात्रों ने प्रशासन पर उनकी सुरक्षा करने में विफल रहने का आरोप लगाते हुए, वाइस-चांसलर संतोष अजमेरा के इस्तीफे की मांग की।

    बाद में, संस्थान ने कथित दुर्व्यवहार के आरोप में 6 छात्रों को सस्पेंड कर दिया, जिसे छात्र संघ ने चुनौती दी। अभिनेता नसीरुद्दीन शाह और फिल्म निर्माता पायल कपाड़िया तथा आनंद पटवर्धन ने प्रदर्शनकारी छात्रों का समर्थन किया। BJP ने दिग्गज अभिनेता की इस टिप्पणी की आलोचना की, जबकि प्रशासन ने आरोप लगाया कि बाहरी ताकतों ने इस आंदोलन का राजनीतिकरण कर दिया है। देश भर में छात्रों के विरोध-प्रदर्शनों ने जोर पकड़ लिया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    ‘तुम्हारा सपना सच करने के लिए कुछ भी करूंगा’, संजय गुप्ता के निधन पर संजय दत्त का इमोशनल बयान, दिया आखिरी वचन

    October 31, 2026

    मशहूर डायरेक्टर संजय गुप्ता का निधन, बॉलीवुड जगत में शोक की लहर

    October 31, 2026

    महाकाल भी जाऊंगी और अजमेर शरीफ भी’, ट्रोलिंग को लेकर सारा अली खान का करारा जवाब

    October 30, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.