Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के स्टाल की सराहना की
    • ऐसी संसद का औचित्य
    • IND vs NZ 5th T20 Playing 11: आखिरी मैच जीतने के लिए इस ऑलराउंडर को मौका देंगे अय्यर, वैभव रहेंगे बेंच पर!
    • मानवता को झकझोर देने वाली घटना:झोले में नवजात को डालकर फेंकने पहुंची महिला, ग्रामीणों ने पकड़ा…
    • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने पुराने और गुरुजनों से की भावुक मुलाकात मुख्यमंत्री की कुर्सी भी नहीं भुला पाई गुरुजनों का सम्मान…
    • कृषि विभाग ने जारी की एडवाइजरी,अर्नब तूफान से फसल नुकसान पर किसानों को 72 घंटे में देनी होगी सूचना…
    • छत्तीसगढ़ : शेयर ट्रेडिंग में निवेश के नाम पर 3.12 करोड़ की धोखाधड़ी, मुख्य आरोपी इंदौर से गिरफ्तार…
    • पंजाब विधानसभा चुनाव : नशा, कानून-व्यवस्था और कर्ज होंगे मुख्य मुद्दे
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, October 31
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मनोरंजन»महाकाल भी जाऊंगी और अजमेर शरीफ भी’, ट्रोलिंग को लेकर सारा अली खान का करारा जवाब
    मनोरंजन

    महाकाल भी जाऊंगी और अजमेर शरीफ भी’, ट्रोलिंग को लेकर सारा अली खान का करारा जवाब

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inOctober 30, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नारी डेस्क:  बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान अपनी फिल्मों के साथ-साथ मंदिरों में दर्शन करने को लेकर भी अक्सर चर्चा में रहती हैं। वह कई बार केदारनाथ मंदिर में बाबा के दर्शन करती नजर आई हैं। हालांकि, उनकी धार्मिक स्थलों पर जाने की आदत को लेकर सोशल मीडिया पर कई बार सवाल भी उठाए जाते हैं। हाल ही में केदारनाथ मंदिर में दर्शन करने के बाद सारा एक बार फिर विवादों में आ गई हैं। उत्तर प्रदेश के इस्लामिक मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने उनके मंदिर जाने पर फतवा जारी किया है। इस बीच सारा का साल 2023 का एक पुराना बयान भी चर्चा में आ गया है, जिसमें उन्होंने मंदिर जाने पर होने वाली ट्रोलिंग का खुलकर जवाब दिया था।

    सारा अली खान के खिलाफ क्यों जारी हुआ फतवा?

    दरअसल, रविवार 25 अक्टूबर को सारा अली खान केदारनाथ मंदिर में दर्शन करने पहुंची थीं। इस दौरान वह मंदिर में दर्शन के लिए कतार में खड़ी नजर आईं। पूजा करने के बाद उन्होंने मंदिर के बाहर हाथ जोड़कर प्रार्थना भी की। उनकी इस यात्रा की तस्वीरें और वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई। इसी बीच इस्लामिक मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने सारा के मंदिर में पूजा करने पर आपत्ति जताई। एक वीडियो बयान में उन्होंने कहा कि किसी दूसरे धर्म के रीति-रिवाजों के अनुसार पूजा-पाठ करना शरिया के तहत जायज नहीं है और इसे हराम माना जाता है। उन्होंने सारा से अल्लाह से माफी मांगने और अपने इस कदम पर पश्चाताप करने की बात भी कही। मौलाना ने अपने बयान में कहा कि कई युवाओं ने उनसे सवाल किया था कि क्या सारा अली खान का केदारनाथ मंदिर में पूजा करना शरिया के अनुसार सही है। इस पर उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसा करना जायज नहीं है।

    मंदिर जाने पर ट्रोलिंग को सारा ने दिया था जवाब

    यह पहली बार नहीं है जब सारा अली खान को मंदिरों में दर्शन करने को लेकर आलोचना का सामना करना पड़ा हो। इससे पहले भी उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया था। हालांकि, सारा ने कभी अपनी निजी आस्था को लेकर खुलकर बात करने से परहेज नहीं किया। साल 2023 में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब उनसे मंदिर जाने और इस वजह से होने वाली ट्रोलिंग को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने बेबाक अंदाज में अपनी बात रखी थी।
    सारा ने कहा था, “मैं अपने काम को बहुत गंभीरता से लेती हूं। मैं लोगों के लिए और आपके लिए काम करती हूं। अगर आपको मेरा काम पसंद नहीं आता, तो मुझे बुरा लगेगा, लेकिन मेरी अपनी निजी मान्यताएं हैं।” इसके बाद उन्होंने कहा था, “मैं उसी श्रद्धा के साथ अजमेर शरीफ जाऊंगी, जिस श्रद्धा के साथ बंगला साहिब या महाकाल जाऊंगी। मैं वहां जाना जारी रखूंगी। लोग जो चाहें कह सकते हैं, मुझे कोई दिक्कत नहीं है। आपको किसी जगह की एनर्जी पसंद आनी चाहिए। मैं ऊर्जा में विश्वास रखती हूं।” सारा का यह बयान अब एक बार फिर वायरल हो रहा है। उनके इस जवाब को लोग उनकी निजी आस्था और धार्मिक स्थलों के प्रति सम्मान से जोड़कर देख रहे हैं।

    फिल्मों में भी व्यस्त हैं सारा अली खान

    वर्क फ्रंट की बात करें तो सारा अली खान हाल ही में आयुष्मान खुराना के साथ फिल्म ‘उड़ता तीर’ में नजर आई हैं। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक प्रतिक्रिया मिल रही है। खबर के मुताबिक, रिलीज के सात दिनों में फिल्म 30 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर चुकी है। फिलहाल सारा अपनी फिल्म के साथ-साथ मंदिर दर्शन को लेकर भी सुर्खियों में बनी हुई हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    मशहूर डायरेक्टर संजय गुप्ता का निधन, बॉलीवुड जगत में शोक की लहर

    October 31, 2026

    ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर आफ्टर डार्क’ का दमदार ट्रेलर रिलीज, कातिल की तलाश में शनाया कपूर

    October 27, 2026

    “मंत्री जी को मिली है काफी इज्जत”, दलेर मेहंदी विवाद के बीच फिर मीका सिंह ने कसा सुबोध उनियाल पर तंज

    October 27, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.