Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Three Language Policy ; सुप्रीम कोर्ट में CBSE का बड़ा दावा, 47% स्कूल पहले से कर रहे पालन
    • POCSO आरोपी, 6 हत्याओं का वॉन्टेड और 2 लाख के इनामी राजकुमार की मिली लाश
    • Breaking News-बांकीपुर उपचुनाव ; वीणा मानवी का नामांकन रद, JJD को बड़ा झटका
    • बदरीनाथ चढ़ावा चोरी मामला में आरोपी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल गया
    • 7 हजार रुपए के लिए भतीजे ने किया चाचा का मर्डर, इलाके में मची सनसनी
    • Amarnath Yatra 2026 ; महज 12 दिनों में 3 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, तोड़े पिछले रिकॉर्ड
    • राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में एक बार फिर टली सुनवाई, सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार
    • बच्चों के विवाद में खूनी संघर्ष: एक दर्जन से ज्यादा हमलावरों ने घर में घुसकर बोला धावा, बाइक तोड़ी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, July 14
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मनोरंजन»मशहूर फैशन डिजाइनर,मनीष मल्होत्रा की मां का निधन…
    मनोरंजन

    मशहूर फैशन डिजाइनर,मनीष मल्होत्रा की मां का निधन…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMarch 20, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली. मशहूर फैशन डिजाइनर और प्रोड्यूसर मनीष मल्होत्रा के जीवन में दुखों का पहाड़ टूट गया है. बीती शाम को उनकी मां का निधन हो गया है. शुक्रवार को सांताक्रूज श्मशान घाट में हिंदू रीति-रिवाजों के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया. इस मुश्किल समय में डिजाइनर को सांत्वना देने के लिए फिल्म जगत के कई लोग वहां पहुंचे.

    शमशान घाट के बाहर कई स्टार्स दिवंगत को श्रद्धांजलि देने पहुंचे। इनमें करण जौहर के साथ-साथ उर्मिला मातोंडकर, रकुल प्रीत सिंह, जैकी भगनानी, डेविड धवन, विजय वर्मा और फातिमा सना शेख, मलाइका अरोड़ा, करण ठक्कर, फ्रेडी दारूवाला, निधि दत्ता, सोफिया चौधरी, विजय वर्मा, डेविड धवन, मोहित मारवाह आदि भी पहुंचे.

    इससे पहले, फिल्म जगत के कई जाने-माने लोग मनीष मल्होत्रा के घर जाकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कर चुके थे. बॉलीवुड जोड़ी अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन को उनके घर पहुंचते हुए देखा गया. इसके अलावा, सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और कियारा आडवाणी भी उनके घर पर मिलने पहुंचे थे.

    मनीष मल्होत्रा की सफलता के पीछे उनकी मां, गरिमा मल्होत्रा का बहुत बड़ा योगदान रहा है. उन्होंने मनीष के शुरुआती संघर्ष के दिनों में उन्हें हमेशा भावनात्मक सहारा दिया और उन्हें जमीन से जुड़े रहने की सीख दी. बॉलीवुड के सबसे प्रभावशाली कॉस्ट्यूम डिजाइनरों में से एक बनने से पहले, मनीष ने अभिनय भी किया और अपने करियर में अनिश्चितताओं का सामना किया. उस समय गरिमा मल्होत्रा का प्रोत्साहन उनके लिए बहुत मायने रखता था.

    देश के सबसे चर्चित फैशन डिजाइनरों में से एक मनीष मल्होत्रा ने बॉलीवुड के कई बड़े सितारों के लिए आइकॉनिक कॉस्ट्यूम डिजाइन किए हैं. खासकर उनके ब्राइडल कलेक्शन और ग्लैमरस डिजाइन्स को खूब पसंद किया जाता है. डिजाइनिंग के साथ-साथ मनीष फिल्म प्रोडक्शन में भी सक्रिय हैं और कई प्रोजेक्ट्स से जुड़े रहे हैं. वे ‘गुस्ताख इश्क’, ‘साली मोहब्बत’ जैसी फिल्मों के सह-निर्माता भी रहे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    एथेनॉल पेट्रोल को लेकर दिए गए बयान पर सौरभ जोशी ने लिया यू-टर्न, मांगी माफी

    July 14, 2026

    कुमार सानू के बेटे जान कुमार सानू? 6 साल की उम्र में आमिर खान की बने आवाज, कोरोना से जूझ रहे

    July 13, 2026

    दिग्गज संगीतकार प्यारेलाल शर्मा की पत्नी सुनीला प्यारेलाल शर्मा का निधन

    July 13, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.