Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़ में शांति और सुरक्षा के लिए वीर जवानों का बलिदान अविस्मरणीय-वन मंत्री श्री केदार कश्यप
    • अर्बन चैलेंज फंड से छत्तीसगढ़ के शहरों के सुनियोजित विकास को मिलेगी नई गति – मुख्यमंत्री श्री साय
    • प्रधानमंत्री आवास योजना सामाजिक एवं आर्थिक परिवर्तन की अद्भुत मिसाल…
    • विजयादशमी सत्य और धर्म की विजय का पर्व, अपने भीतर की बुराइयों पर विजय पाकर प्रेम और सद्भाव के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है : मुख्यमंत्री श्री साय
    • फिंगरप्रिंट फेल होने से बुजुर्ग राशन से वंचित, सरकार तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था करे : वीरेन्द्र नामदेव
    • सिर्फ सनातनी ही दुर्गा प्रतिमा को स्पर्श करेंगे, विसर्जन के लिए शुभेंदु अधिकारी ने जारी किया फरमान
    • Unesco World Heritage List में भारत की 3 नई जगहें शामिल, अंडमान निकोबार और छत्तीसगढ़ में हैं टूरिस्ट प्लेस
    • गंगनहर बंद होने से हर की पौड़ी पर नहीं दिखेगी गंगा की धारा, 20 दिन तक होगी मरम्मत
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, October 21
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»खेल»1000 किलोमीटर पैदल चलकर हार्दिक से मिलने पहुंचा फैन, प्यार से मिले पांड्या , वापसी का टिकट भी कराया…
    खेल

    1000 किलोमीटर पैदल चलकर हार्दिक से मिलने पहुंचा फैन, प्यार से मिले पांड्या , वापसी का टिकट भी कराया…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inOctober 20, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बेंगलुरु: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या चोट के कारण लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर हैं, लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग बनी हुई है। हार्दिक से मिलने के लिए एक फैन 1,000 किलोमीटर से ज्यादा पैदल तलकर बेंगलुरु पहुंच गया। हार्दिक ने भी इस फैन को निराश नहीं किया। वह बहुत अच्छे से इस फैन से मिले। हार्दिक ने इस फैन का हालचाल पूछा और उसके घर लौटने का टिकट कराने का भी वादा किया।

    इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग हार्दिक के इस अंदाज को पसंद कर रहे हैं और इसे फैंस के प्रति उनके सम्मान के तौर पर देख रहे हैं। हार्दिक पांड्या से मिलने के लिए लखनऊ के रहने वाले रवि कुमार रावत ने लंबा सफर तय किया। वह अपने पसंदीदा क्रिकेटर से मिलने के लिए लखनऊ से मुंबई पहुंचे, लेकिन वहां उन्हें पता चला कि हार्दिक बेंगलुरु चले गए हैं।

    सेंटर ऑफ एक्सिलेंस तक पहुंच गया फैन

    रवि ने हार नहीं मानी और बेंगलुरु की ओर पैदल ही आगे बढ़ गए। इस तरह उन्होंने मुंबई से बेंगलुरु तक 1,000 किलोमीटर से ज्यादा का सफर तय किया। रवि का मकसद सिर्फ अपने पसंदीदा क्रिकेटर से मिलना था। आखिरकार वह बेंगलुरु में बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस पहुंच गए। यहां हार्दिक पांड्या चोट से उबरने के लिए रिहैबिलिटेशन कर रहे हैं।

    हार्दिक ने पूछा- तुम्हारे लिए क्या कर सकता हूं?

    सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में हार्दिक पांड्या अपने फैन से बातचीत करते नजर आते हैं। वह उससे पूछते हैं कि उसे किसी चीज की जरूरत तो नहीं है और क्या वह उसकी कोई मदद कर सकते हैं। हार्दिक ने रवि को वापस घर लौटने के लिए ट्रेन टिकटों का इंतजाम कराने का भरोसा भी दिया। उन्होंने उससे यह भी कहा कि जरूरत पड़ने पर वह उनसे संपर्क कर सकता है। हार्दिक का यह व्यवहार लोगों को पसंद आ रहा है। फैंस का कहना है कि किसी खिलाड़ी की लोकप्रियता सिर्फ मैदान पर उसके प्रदर्शन से नहीं, बल्कि फैंस के साथ उसके व्यवहार से भी दिखाई देती है। हार्दिक ने अपने फैन के लंबे सफर की सराहना करते हुए उसकी मदद करने की पहल की।

    चोट के कारण क्रिकेट से दूर हैं हार्दिक पांड्या

    हार्दिक पांड्या फिलहाल अपनी फिटनेस पर काम कर रहे हैं। चोट के कारण वह क्रिकेट से दूर हैं और बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिहैबिलिटेशन कर रहे हैं। हार्दिक भारतीय टीम के अहम खिलाड़ी हैं। वह अपनी तेज गेंदबाजी और आक्रामक बल्लेबाजी के दम पर सीमित ओवरों के क्रिकेट में टीम के लिए अहम भूमिका निभाते हैं। ऐसे में उनकी वापसी पर भी क्रिकेट फैंस की नजरें टिकी हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    Asian Para Games 2026 Live: दीप्ति के गोल्ड के बाद अशोक और मनीष का सिल्वर, टेबल टेनिस में लगी हैट्रिक 

    October 20, 2026

    सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग का आज जन्मदिन युवराज सिंह ने किया तूफान मचाने वाला पोस्ट, पढ़कर छूट जाएगी हंसी…

    October 20, 2026

    ICC Ranking : श्रेयस की टी20 में लंबी छलांग, टॉप-4 में पहुंचे अय्यर

    October 15, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.