Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़ में शांति और सुरक्षा के लिए वीर जवानों का बलिदान अविस्मरणीय-वन मंत्री श्री केदार कश्यप
    • अर्बन चैलेंज फंड से छत्तीसगढ़ के शहरों के सुनियोजित विकास को मिलेगी नई गति – मुख्यमंत्री श्री साय
    • प्रधानमंत्री आवास योजना सामाजिक एवं आर्थिक परिवर्तन की अद्भुत मिसाल…
    • विजयादशमी सत्य और धर्म की विजय का पर्व, अपने भीतर की बुराइयों पर विजय पाकर प्रेम और सद्भाव के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है : मुख्यमंत्री श्री साय
    • फिंगरप्रिंट फेल होने से बुजुर्ग राशन से वंचित, सरकार तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था करे : वीरेन्द्र नामदेव
    • सिर्फ सनातनी ही दुर्गा प्रतिमा को स्पर्श करेंगे, विसर्जन के लिए शुभेंदु अधिकारी ने जारी किया फरमान
    • Unesco World Heritage List में भारत की 3 नई जगहें शामिल, अंडमान निकोबार और छत्तीसगढ़ में हैं टूरिस्ट प्लेस
    • गंगनहर बंद होने से हर की पौड़ी पर नहीं दिखेगी गंगा की धारा, 20 दिन तक होगी मरम्मत
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, October 21
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»खेल»सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग का आज जन्मदिन युवराज सिंह ने किया तूफान मचाने वाला पोस्ट, पढ़कर छूट जाएगी हंसी…
    खेल

    सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग का आज जन्मदिन युवराज सिंह ने किया तूफान मचाने वाला पोस्ट, पढ़कर छूट जाएगी हंसी…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inOctober 20, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग का आज जन्मदिन है। अपनी तूफानी बल्लेबाजी के लिए मशहूर सहवाग दुनिया के महान टेस्ट ओपनरों में गिने जाते हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर युवराज सिंह ने ऐसा पोस्ट किया है जिसने सभी को हंसने पर मजबूर कर दिया।

    सहवाग और युवराज लंबे समय तक टीम इंडिया में एक साथ खेले। दोनों टी20 वर्ल्ड कप-2007 और वनडे वर्ल्ड कप-2011 की ऐतिहासिक जीतों का हिस्सा रहे। दोनों की दोस्ती काफी गहरी है और दोनों ही अपने मस्ती भरे अंदाज के लिए जाने जाते हैं।

    बातों ने मचाया तूफान

    सहवाग अपनी तूफानी बैटिंग के लिए तो जाने जाते थे, लेकिन साथ ही अपनी हाजिर जवाबी के लिए भी उनका नाम मशहूर था। क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद वह कमेंट्री कर रहे हैं और यहां भी अपनी बातों से हर किसी को हंसाते रहते हैं। इसी को लेकर युवराज सिंह ने उनको बधाई संदेश दिया है।

    युवराज ने सहवाग को बधाई देते हुए इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया, “पहले इनकी बैटिंग से बॉलर्स थे परेशान और अब इनकी बातें मचा देती हैं तूफान। इस नवाब का जवाब नहीं। जन्मदिन मुबारक हो वीरू। ढेर सारा प्यार भाई। उम्मीद है कि आपका आने वाला साल अच्छा रहे।”

    सहवाग का था खौफ

    सहवाग दुनिया के उन बल्लेबाजों में गिने जाते हैं जिनका गेंदबाजों में खौफ था। वह अपनी तूफानी बल्लेबाजी से किसी भी गेंदबाज को परेशान कर सकते थे। वह भारत के पहले बल्लेबाज हैं जिन्होंने टेस्ट में तिहरा शतक जमाया। ये काम उन्होंने एक बार नहीं बल्कि दो बार किया है। उनकी बल्लेबाजी देख किसी को यकीन नहीं था कि वह टेस्ट में सफल हो पाएंगे, लेकिन सहवाग ने ऐसा खेल दिखाया कि वह भारत के सर्वश्रेष्ठ टेस्ट ओपनरों में गिने जाते हैं।

    उन्होंने भारत के लिए 104 टेस्ट मैच खेले और 49.34 की औसत से 8,586 रन बनाए। उनके नाम 23 शतक और 32 अर्धशतक शामिल हैं। वहीं, 251 वनडे मैचों में वह भारत के लिए खेले और 35.05 की औसत से 8,273 रन बनाए। इस फॉर्मेट में उनके बल्ले से 15 शतक और 38 अर्धशतक निकले। 19 टी20 इंटरनेशनल मैचों में वह भारत के लिए खेले और 394 रन बनाने में सफल रहे। यहां उनके बल्ले से दो अर्धशतक ही निकले।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    1000 किलोमीटर पैदल चलकर हार्दिक से मिलने पहुंचा फैन, प्यार से मिले पांड्या , वापसी का टिकट भी कराया…

    October 20, 2026

    Asian Para Games 2026 Live: दीप्ति के गोल्ड के बाद अशोक और मनीष का सिल्वर, टेबल टेनिस में लगी हैट्रिक 

    October 20, 2026

    ICC Ranking : श्रेयस की टी20 में लंबी छलांग, टॉप-4 में पहुंचे अय्यर

    October 15, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.