Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अपनी माँ के नाम पर लगाया पीपल का पौधा, वन महोत्सव-2026 का हुआ शुभारंभ
    • रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों से बातचीत के लिए CM हेमंत ने बनाई 4 मंत्रियों की कमिटी
    • डीपफेक और बाल शोषण पर घिरा मेटा: जुकरबर्ग ने सरकार से मांगी माफी
    • विश्व स्तनपान सप्ताह : स्वास्थ्य मंत्री करेंगे राज्य स्तरीय कार्यक्रम की अध्यक्षता,छत्तीसगढ़ में स्थापित होगा पहला मातृ दूध कोष (मदर मिल्क बैंक)
    • वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने किया सम्मानित, 13,912 आवेदनों के सफल निराकरण से बनाया रिकॉर्ड
    • ‘मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना’के तहत तिल्दा की विभिन्न ग्राम पंचायतों में 41 लाख से 10 नए रंगमंचों का निर्माण
    • डीजी जेल हिमांशु गुप्ता ने बिलासपुर केंद्रीय जेल का किया आकस्मिक निरीक्षण
    • Breaking : राज्यसभा से जजों की संख्या बढ़ाने वाला बिल पास
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, August 5
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»शराब और जुआ में बेटी की शादी की रकम उड़ाना चाहता था पिता, मां ने बेटियों, बेटे के साथ मिलकर कर दी हत्या , 6 गिरफ्तार
    क्राइम

    शराब और जुआ में बेटी की शादी की रकम उड़ाना चाहता था पिता, मां ने बेटियों, बेटे के साथ मिलकर कर दी हत्या , 6 गिरफ्तार

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 22, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    महोबा : उत्तर प्रदेश के महोबा में एक सनसनीखेज मामले में एक व्यक्ति की हत्या करने के आरोप में उसकी पत्नी, तीन बेटियों और एक बेटे समेत छह लोगों को पकड़ा गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस को 14 अप्रैल को महोबा के पनवाड़ी थाना क्षेत्र स्थित हैवतपुरा ब्राह्मणन गांव के पास नाले में हर नारायण प्रजापति नामक 36 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला था। 

    पुलिस को गुमराह करने के लिए रची साजिश 
    मंगलवार को अधिकारियों ने बताया कि संदेह की सूई दूसरी तरफ घुमाने के प्रयास में, मृतक के परिवार ने पहले पुलिस से संपर्क किया और एक पड़ोसी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, जिसके साथ व्यक्ति का अक्सर झगड़ा होता था। पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह ने बताया, ”हैबतपुरा गांव में नाले में शव पड़े होने की सूचना मिलते ही पुलिस टीमें मौके पर पहुंचीं और जांच की। मृतक की पहचान हरनारायण प्रजापति के रूप में हुई।” उन्होंने बताया, ” मृतक के शरीर पर चोटों को देखते हुए यह हत्या का मामला लग रहा था और परिवार की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया।” 

    ठोस सुराग न मिलने पर परिवार पर गहराया शक 
    उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच के लिए पुलिस के विशेष कार्य दल और सर्विलांस यूनिट सहित कई टीमें लगाई गईं। पुलिस अधीक्षक ने बताया, ”हमने प्रजापति की आख़िरी गतिविधि, फ़ोन रिकॉर्ड और दूसरे पहलुओं की जांच की लेकिन कोई ठोस सुराग नहीं मिला। फिर शक की सुई परिवार की तरफ़ घूम गई, क्योंकि वे जांच में सहयोग नहीं कर रहे थे।” उन्होंने बताया कि पुलिस की जांच का दायरा बढ़ने पर परिवार के लोगों के बयानों में कई विरोधाभास सामने आए और लगातार पूछताछ के बाद सामने आया कि प्रजापति की पत्नी राम प्यारी, बेटियों ज्योति, सोनाली और पूजा, एक नाबालिग बेटे और बेटियों में से एक के दोस्त जयबीर ने साजिश करके इस हत्या को अंजाम दिया था। इसके बाद सभी आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। 

    बेटी की शादी की रकम शराब में उड़ाने का परिवार को था डर 
    पुलिस अधीक्षक ने बताया, ”पूछताछ के दौरान, परिवार ने बताया कि प्रजापति को शराब और जुए की लत थी। हाल ही में, उसने अपनी बेटी की शादी के लिए मवेशी बेचकर लगभग 82 हजार रुपये जमा किए थे लेकिन परिवार को डर था कि वह इस रकम को शराब और जुए में खत्म कर देगा।” उन्होंने बताया कि अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया है कि उन्होंने प्रजापति को बहुत समझाया कि वह इस रकम को बर्बाद ना करें लेकिन जब वह नहीं माना तो उन्होंने उसकी हत्या की योजना बनाई। सिंह ने बताया कि वारदात की रात प्रजापति जब सो रहा था तभी उसकी पत्नी, बेटियों, एक नाबालिग बेटे और एक बेटी के दोस्त ने रस्सी से गला घोंटकर उसे मार डाला और शव को एक नाले में फेंक दिया। 

    पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने सुबूत मिटाने और पुलिस को गुमराह करने की भी कोशिश की। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपियों ने पुलिस को गुमराह करने के लिए प्रजापति का मोबाइल फोन तोड़कर फेंक दिया और नकदी छुपा दी उन्होंने बताया कि अपराध में इस्तेमाल की गई रस्सी, छिपाए गए 82 हजार 500 रुपये और टूटा हुआ मोबाइल फोन बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि कानूनी कार्रवाई जारी है, और इस मामले को सुलझाने वाली पुलिस टीमों के लिए 10 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की गई है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    प्रेमी संग बेटी को लेकर भागी मां, बचाने वाली 12 साल की बच्ची को सड़क पर घसीटा

    August 5, 2026

    ‘पैसे नहीं हैं तो मर जाओ’, सूरत में कारोबारी को सुसाइड के लिए मजबूर करने वाले 3 दोस्त गिरफ्तार

    August 5, 2026

    नाले से मिले थे पति-पत्नी के शव : गांव के ही 4 युवकों ने रची थी हत्या की साजिश, पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री

    August 4, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.