Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • दूध या दही, आपकी सेहत के लिये क्या है ज्यादा फायदेमंद? 
    • बहुत से लोग दवाओं को तोड़कर खाना पसंद करते हैं. लेकिन क्या आप ये जानते हैं किस दवा को तोड़कर खाना चाहिए और किसे नहीं
    • वक्त से पहले मेनोपॉज हुआ तो बढ़ जाता है इस बीमारी का खतरा
    • महिला की गला दबाकर हत्या करने के बाद युवक ने भी आत्महत्या कर ली 
    • हाजीपुर इलाके में प्रवासी मजदूर ने पत्नी को उतारा मौत के घाट
    • पहला ऑल-विमेन पुलिस थाना, पीड़ित महिलाएं बिना झिझक कह सकेंगी दिल की बात
    • इजरायल का लेबनान पर हमला ; US-ईरान शांति वार्ता को बड़ा झटका, वेंस का स्विट्जरलैंड दौरा रद
    • मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल ने की सौजन्य मुलाकात
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, June 20
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»फरारी में लगी आग; फेमस गेम डेवलेपर विंस जैम्पेला की दर्दनाक मौत
    BREKING NEWS

    फरारी में लगी आग; फेमस गेम डेवलेपर विंस जैम्पेला की दर्दनाक मौत

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inDecember 23, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कैलिफोर्निया – वीडियो गेमिंग की दिग्गज कंपनी कॉल ऑफ ड्यूटी’ के जाने-माने को-क्रिएटर विंस जैम्पेला की कार हादसे में मौत हो गई है। गेमिंग कंपनी इलेक्ट्रॉनिक आर्ट्स ने इसकी पुष्टि की है। जैम्पेला 55 साल के थे। स्थानीय ब्रॉडकास्टर NBC4 के अनुसार, डेवलपर और एग्जीक्यूटिव की मौत रविवार को लॉस एंजिल्स के उत्तर में सड़क पर अपनी फरारी कार चलाते समय हुई।

    कैलिफोर्निया हाईवे पेट्रोल ने एक बयान में कहा, विंस जैम्पेला की फरारी जब हादसे का शिकार हुई, तब कार में 2 लोग सवार थे। कार हादसे में दोनों की मौत हो गई है। जैम्पेला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में बैठे दूसरे व्यक्ति की अस्पताल पहुंचने पर मौत हो गई। पुलिस ने अभी तक दूसरे शख्स की पहचान उजागर नहीं की है।

    सड़क हादसे का वीडियो सामने आया है, जिसमें एक पहाड़ी इलाके में विंस जैम्पेला की फरारी तेज रफ्तार से दौड़ती हुई नजर आ रही है। इस बीच कार का कंट्रोल बिगड़ जाता है और ह सड़क किनारे बैरियर से टकरा जाती है। बैरियर से टकराने के बाद कार में आग लग जाती है। फिलहास, दुर्घटना के कारणों की जांच जारी है।

    विंस जैम्पेला के स्टूडियो ने दुनिया के कुछ सबसे ज्यादा बिकने वाले वीडियो गेम बनाए हैं। जैम्पेला को फर्स्ट-पर्सन मिलिट्री शूटर स्टाइल गेम में बड़ा बदलाव करने वाले लोगों में से एक माना जाता था। इस साल, जब उनके वीडियो गेम ‘बैटलफील्ड 6’ ने फ्रैंचाइजी के लिए बिक्री का नया रिकॉर्ड बनाया, तो जैम्पेला ने लोगों आभार व्यक्त करते हुए कहा था कि गेमिंग में सफलता के लंबे करियर के बावजूद, हम ऐसे पलों को कभी हल्के में नहीं लेते हैं।

    इलेक्ट्रॉनिक आर्ट्स ने एक बयान में कहा, “यह एक अकल्पनीय नुकसान है, और हमारी संवेदनाएं विंस के परिवार, उनके प्रियजनों और उनके काम से प्रभावित सभी लोगों के साथ हैं।” कंपनी ने कहा, “वीडियो गेम इंडस्ट्री पर विंस का प्रभाव गहरा और दूरगामी था। उनके काम ने मॉडर्न इंटरैक्टिव एंटरटेनमेंट को आकार देने में मदद की।”

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    इजरायल का लेबनान पर हमला ; US-ईरान शांति वार्ता को बड़ा झटका, वेंस का स्विट्जरलैंड दौरा रद

    June 19, 2026

    भारत मे बिना अपॉइंटमेंट कॉन्टैक्ट लेंस खरीदकर खुश हुई विदेशी महिला कहाँ अमेरिका कुछ सीखो…

    June 19, 2026

    इज़रायल ने शांति समझौता का उलंघ्घन कर लेबनान पर किया हमला, 16 लोगों की ली जान

    June 19, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.