Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • जगदलपुर में संतान सुख दिलाने और तंत्र-मंत्र, पूजा-पाठ के जरिए डेढ़ करोड़ की ठगी…
    • 10.71 किलो गांजा के साथ अंतर्राज्यीय तस्कर रायपुर में गिरफ्तार…
    • ये है थाईलैंड का इलीगल मार्केट, बिकती है ऐसी-ऐसी चीज, भारत में लग जाए लाखों-करोड़ों का फाइन!
    • जुलाई में लॉन्च होंगे कई तगड़े मॉडल्स
    • सिंधु जल संधि पर गिड़गिड़ाया पाकिस्तान, कहा-बर्बाद हो जाएगी पूरी अर्थव्यवस्था; दुनिया से लगाई गुहार
    • अंग्रेजों से भिड़ेगा भारत, आज इंग्लैंड के खिलाफ पहला टी-20 मैच
    • बड़ी कार्यवाही: 55 करोड़ के 37 किलो सोने के बिस्किट तस्करो से जप्त
    • चंदा-चढ़ावा कांड ‘बेनतीजा’
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, July 2
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»सहेली से संबंध बनाने के लिए पति पर डाला दबाव, आरोपी पत्नी के खिलाफ FIR दर्ज
    राष्ट्रीय

    सहेली से संबंध बनाने के लिए पति पर डाला दबाव, आरोपी पत्नी के खिलाफ FIR दर्ज

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 1, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बेंगलुरु से एक ऐसा विवादित मामला सामने आया है, जिसमें 37 वर्षीय एक व्यक्ति ने अपनी 31 वर्षीय पत्नी के खिलाफ यौन उत्पीड़न, मानसिक उत्पीड़न तथा अप्राकृतिक कृत्यों के लिए मजबूर करने की शिकायत दर्ज कराई है। पति का दावा है कि पत्नी ने न केवल उसे बार‑बार यौन यातनाओं के लिए दबाव डाला, बल्कि उसे उसकी सहेली के साथ संबंध बनाने के लिए भी मजबूर किया।

    पत्नी द्वारा अश्लील वीडियो भेजकर बनाया दबाव

    पुलिस से मिली जानकारी और एफआईआर के अनुसार, शिकायतकर्ता ने कहा है कि उसकी पत्नी समय‑समय पर उसे अश्लील वीडियो भेजकर ऐसे कृत्यों को दोहराने के लिए मजबूर करती थी। आरोप है कि पत्नी ने उसकी व्यक्तिगत बातें और घरेलू घटनाओं को अपने मित्रों में साझा किया, जिससे उसे मानसिक रूप से भी प्रताड़ित होना पड़ा।

    सहेली के साथ शारीरिक संबंध बनाने का प्रेशर

    पुलिस शिकायत में यह भी उल्लेख है कि पत्नी ने अपने पति को अपनी सहेली के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए लगातार दबाव डाला। साथ ही, पति ने दावा किया कि उसकी पत्नी शराब का सेवन करती है और उसके मना करने के बावजूद अपने दोस्तों के साथ अक्सर समय बिताती थी। इससे पारिवारिक जीवन में तनाव बढ़ता गया।

    परिवार के समझाने के बाद भी कोई चेंज नहीं

    पति का यह भी कहना है कि 4 जुलाई 2024 को पारिवारिक मध्यस्थता की कोशिश की गई थी, लेकिन उसके बावजूद पत्नी का कथित उत्पीड़न जारी रहा।

    लड़की के परिवार पर भी गंभीर आरोप

    शिकायतकर्ता ने अपने ससुराल वालों पर अपनी शादीशुदा जिंदगी में दखल देने, उसे धमकाने और झूठे बहानों से घर से बाहर निकालने का आरोप लगाया है। पति का कहना है कि उसे अपना सामान ले जाने तक की अनुमति नहीं दी गई और ससुराल वालों ने उसे गुमराह कर घर छोड़ने के लिए मजबूर किया।

    नकदी और सोने के गहने वापस नहीं किए

    शिकायत में यह भी कहा गया है कि उसने अपनी पत्नी को काफी नकदी और सोने के गहने दिए थे, जो अब तक लौटाए नहीं गए हैं। साथ ही, उसका पासपोर्ट, शैक्षणिक प्रमाण पत्र और अन्य निजी दस्तावेज भी पत्नी के पास ही रखे हैं।

    पत्नी ने भी दर्ज कराई FIR

    मिली जानकारी के अनुसार, पत्नी ने भी इसी मुद्दे को लेकर तमिलनाडु में अपने पति के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए FIR दर्ज कराई है। वर्तमान में मामला अदालत में लंबित है, जिस पर कर्नाटक पुलिस ने बेंगलुरु में FIR दर्ज की है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    “3.6 करोड़ भारतीयों पर किया जा रहा प्रयोग”, एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल को लेकर केंद्र पर बरसे मंत्री प्रियांक खरगे

    July 1, 2026

    मैं पक्का राष्ट्रवादी, अन्नामलाई बोले, मोदी-शाह से रिश्ते अब दोस्ताना नहीं

    June 30, 2026

    अरुणाचल प्रदेश पर चीन का कब्जा?, आधारहीन खबर : भारतीय सेना

    June 30, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.