Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सेन समाज सनातन परंपराओं और सामाजिक समरसता का मजबूत आधार : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • सर्वाइकल कैंसर से बचाव की दिशा में छत्तीसगढ़ की बड़ी छलांग, एचपीवी टीकाकरण अभियान को मिल रहा व्यापक जनसमर्थन
    • संरक्षित खेती और उद्यानिकी से जशपुर के किसान अनारथ साय ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी
    • 1 साल से घर में पड़ा था महिला का कंकाल,पड़ोसी और रिश्तेदार बेखबर…
    • युद्धग्रस्त रूस में इन दिनों एक बेहद खौफनाक और चौंकाने वाला फर्जीवाड़ा , दुल्हन जो जंग के मैदान से चुनती है दूल्हा, खून से भरती है मांग, फिर… 
    • सोनू निगम का पहला हरियाणवी सॉन्ग चुन्नी यूट्यूब पर छाया…
    • 10 अगस्त को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस एवं 17 अगस्त को मॉप-अप दिवस
    • थम नहीं रहा छात्र आक्रोश! CM आवास घेराव के दौरान पुलिस और ABVP कार्यकर्ताओं में झड़प…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, August 8
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»गैस सिलेंडर लीक होने से भड़की आग, दो मासूम भाई व चाचा गंभीर रूप से झुलसे
    मुख्य समाचार

    गैस सिलेंडर लीक होने से भड़की आग, दो मासूम भाई व चाचा गंभीर रूप से झुलसे

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMay 20, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लुधियाना : ढंडारी खुर्द इलाके में एक घर में खाना बनाते समय अचानक रसोई गैस सिलेंडर से हुए रिसाव ने भीषण आग का रूप धारण कर लिया। इस भयानक अग्निकांड की चपेट में आकर दो मासूम सगे भाई और उनका चाचा जिंदा जलने से बाल-बाल बचे, लेकिन तीनों की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया। 

    घायलों को बड़े अस्पताल में किया रेफर 
    इसके तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने बिना समय गंवाए तीनों तड़प रहे घायलों को निजी वाहनों और एम्बुलेंस के जरिए सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद तुरंत बड़े अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। मिली जानकारी के मुताबिक मूल रूप से बिहार के सीतापुर का रहने वाला आनंद कुमार अपने परिवार का पेट पालने और मजदूरी के सिलसिले में सोमवार को ही लुधियाना आया था। वह यहां ढंडारी खुर्द में रह रहे अपने छोटे भाई अंकुश के घर पर रुका हुआ था। 

    अभी परिवार को आए 24 घंटे भी नहीं बीते थे कि मंगलवार शाम को जब घर में रात का खाना पकाने की तैयारी चल रही थी, तभी अचानक गैस सिलेंडर की पाइप से तेज रिसाव शुरू हो गया। जब तक कोई कुछ समझ पाता, तब तक पूरी रसोई में गैस फैल गई और उसने एक बड़े धमाके के साथ आग पकड़ ली।  आग इतनी तेजी से फैली कि वहां खेल रहे आनंद कुमार के दो बेटों 9 वर्षीय यश और 6 वर्षीय अर्थ को आग की लपटों ने चारों तरफ से घेर लिया। बच्चों को आग में जलता देख उनका चाचा अंकुश चीखते हुए रसोई की तरफ भागा और उसने दोनों भतीजों को बाहर निकालने के लिए अपनी जान की परवाह किए बिना आग में हाथ डाल दिया। बच्चों को तो जैसे-तैसे बाहर खींच लिया गया, लेकिन इस कोशिश में अंकुश खुद भी बुरी तरह से झुलस गया। सिविल अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार तीनों घायलों का शरीर काफी ज्यादा झुलस चुका है और उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    1 साल से घर में पड़ा था महिला का कंकाल,पड़ोसी और रिश्तेदार बेखबर…

    August 8, 2026

    थम नहीं रहा छात्र आक्रोश! CM आवास घेराव के दौरान पुलिस और ABVP कार्यकर्ताओं में झड़प…

    August 8, 2026

    छत्तीसगढ़:अब ATM से मिलेगा अनाज, राशन लेने की प्रक्रिया होगी आसान,रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर में ग्रेन एटीएम की शुरुआत…

    August 8, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.