Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नाले से मिले थे पति-पत्नी के शव : गांव के ही 4 युवकों ने रची थी हत्या की साजिश, पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री
    • अनियंत्रित होकर दीवार से जा टकराया मजदूरों से भरा ऑटो, 2 लोगों की मौत, 5 घायल
    • डीके शिवकुमार ने नाराज कांग्रेस विधायकों से की अपील
    • जन्म और मृत्य प्रमाणपत्र से जुड़ा बिल राज्यसभा में पास
    • सफलता की कहानी-सेवा सेतु पोर्टल से आसान हुआ विवाह पंजीयन, बड़े बचेली के दंपतियों को मिला योजनाओं का लाभ
    • वायरस से हाहाकार, 22 मौतें, 35 से ज्यादा बच्चे भर्ती, राजकोट, गांधीनगर और सूरत समेत चांदीपुरा प्रभावित
    • इसरो के वैज्ञानिकों ने किया जिला विज्ञान केंद्र दंतेवाड़ा का भ्रमण
    • पैरोल मिलने के बाद जेल से बाहर नहीं आ सका आसाराम बापू, क्या अड़चने आ रही
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, August 4
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»मुजफ्फरपुर के अस्पताल में अग्निकांड, चार लोगों की मौत, खिड़कियां-दरवाजे तोड़कर निकाला बाहर
    BREKING NEWS

    मुजफ्फरपुर के अस्पताल में अग्निकांड, चार लोगों की मौत, खिड़कियां-दरवाजे तोड़कर निकाला बाहर

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 4, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    दिल्ली के मालवीय नगर के होटल के बाद अब बिहार के मुजफ्फरपुर में एक अस्पताल में अग्निकांड में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि मौतों का आकंड़ा अभी और बढ़ सकता है। लोगों के मुताबिक आग प्रसाद अस्पताल के 5वें फ्लोर पर लगी है। यहीं ICU वार्ड है। अग्निकांड की खबर मिलने पर स्थानीय गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने ICU और अस्पताल के दूसरे वार्डों में फंसे मरीजों को खिड़कियां और दरवाजे तोड़कर बाहर निकाला। आग बुझाने की कोशिशें जारी है। अग्निकांड की वजहों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

    अस्पताल की नर्स पर लोगों को जीवित बताने का लगाया आरोप

    स्थानीय लोगों ने प्रसाद अस्पताल के मैनेजमेंट पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि पुलिस घटनास्थल से जल्दबाजी में शवों को लेकर चली गई। अस्पताल की नर्स ने जानबूझकर मृतकों को जीवित बताया। स्थानीय लोगों ने कहा कि अगर आग लगने के बाद समय पर पानी की व्यवस्था की गई होती तो मृतकों की संख्या नहीं बढ़ती। उन्होंने कहा कि अस्पताल के आईसीयू वार्ड में 93 साल की बुजुर्ग राधा देवी भर्ती थी। अचानक धुआं उठने पर उन्होंने ने ही इसकी जानकारी वार्ड बॉय को दी थी।

    घटना पर आया DM का बयान

    मुजुफ्फरपुर के जिलाधिकारी सुब्रत कुमार ने कहा कि अस्पताल की लापरवाही पर कार्रवाई की जाएगी। अग्निकांड की हर पहलू की जांच की जा रही है। कुछ परिजन का आरोप है कि उनके मरीज वार्ड से गायब हैं। उन्हें आग में झुलसता छोड़कर अस्पताल के लोग भाग गए। आग बुझाने की कोशिशों के बीच दमकल विभाग के लोगों ने कहा कि अस्पताल का अधिकांश स्टाफ वहां मौजूद नहीं था।

    सीएम सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान

    सीएम सम्राट चौधरी ने मुआवजे का ऐलान किया है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि मुजफ्फरपुर के एक निजी अस्पताल में आग लगने से चार व्यक्तियों की मृत्यु अत्यंत दुःखद है। शोक-संतप्त परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें तथा परिजनों को इस कठिन समय में संबल दें। मृतकों के परिजनों को अविलंब 4-4 लाख रुपये का अनुग्रह अनुदान प्रदान करने का निर्देश दिया गया है। स्थानीय प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है तथा घायलों के उपचार हेतु सदर अस्पतालों में समुचित व्यवस्था की गई है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    जन्म और मृत्य प्रमाणपत्र से जुड़ा बिल राज्यसभा में पास

    August 4, 2026

    इसरो के वैज्ञानिकों ने किया जिला विज्ञान केंद्र दंतेवाड़ा का भ्रमण

    August 4, 2026

    Jammu में 7 संदिग्ध, सुरक्षाबलों ने शुरू किया Search Operation

    August 4, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.