राष्ट्रीय
कोहरे ने ली जिंदगी: तेज रफ्तार बस और कार में भिड़ंत, गर्भवती महिला की मौत

उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में बस और कार में जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में एक गर्भवती महिला की मौत हो गई। जबकि कार चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। घटना से इलाके में कोहराम मच गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। यह पूरा मामला जिले के नौतनवां थाना क्षेत्र की घटना का है। जहां एक तेज रफ्तार कार और बस की जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हादसे में एक गर्भवती महिला की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हो गए। आस-पास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गर्भवती महिला की पहचान साबिया के रूप में हुई है। जबकि पति अख्तर सिद्दीकी और ड्राइवर नसीम की हालत गंभीर है। बस में सवार किसी भी यात्री को चोट नहीं लगी है।



